NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
राफेल कोर्रीया की बहन इक्वाडोर के उप-राष्ट्रपति के लिए इनकी उम्मीदवारी को औपचारिक रुप देने की कोशिश करेंगी
इक्वाडोर में साल 2021 में होने वाले आम चुनावों में अपनी भागीदारी को औपचारिक रूप देने के लिए प्राइमरी चुनावों में चुने गए उम्मीदवारों के लिए आज आख़िरी दिन है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Sep 2020
rafael-correa

आज यानी 1 सितंबर को इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोर्रीया की बहन पियेरिना कोर्रीया अपने भाई की नोटरी पावर ऑफ अटॉर्नी को नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) के समक्ष इक्वाडोर के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में उनके नामांकन को स्वीकार करने की कोशिश करेंगी।

वामपंथी राजनीतिक दलों और सोशल मूवमेंट्स के एक नए गठबंधन यूनियन फॉर होप (यूएनईएस) में 23 अगस्त को हुए प्राथमिक चुनावों में राफेल कोर्रीया को अर्थशास्त्री एंड्रेस अराउज के रनिंग मेट के रूप में चुना गया था। हालांकि, अराउज़-कोर्रीया के राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारी प्राइमरी चुनाव से एक हफ्ते पहले यानी 18 अगस्त को यूएनईएस द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

हाल ही में सुधार किए गए चुनावी क़ानून के अनुसार चुनाव में खड़े होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी पेश करने और सीएनई के मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से अपना नामांकन स्वीकार करने की आवश्यकता होती है। COVID-19 महामारी के कारण सीएनई ने उम्मीदवारी को लेकर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को अनुमति दी थी। हालांकि, चुनावी संस्था ने ज़ोर देकर कहा कि प्राइमरी चुनावों में चुने गए उम्मीदवारों को अपनी भागीदारी को औपचारिक रूप देने के लिए निर्वाचन अधिकारियों के सामने एक सितंबर तक आना चाहिए।

पूर्व राष्ट्रपति जो कि वर्तमान में बेल्जियम में रह रहे हैं और वे वर्तमान राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो प्रशासन द्वारा अपने ख़िलाफ़ न्यायिक व्यवस्था के दुरुपयोग का लगातार शिकार हुए हैं। अगर वे देश लौटते हैं तो वह "रिश्वत 2012-2016" मामले के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन का सामना कर सकते हैं या विपक्षी नेता फर्नांडो बलदा के असफल अपहरण मामले का सामना कर सकते हैं।

कोर्रिया ने अपने ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है और निंदा की और साथ ही इन चुनाव सुधारों को राजनीतिक उत्पीड़न बताया जो उन्हें इन चुनावों में रोकने के इरादे किया गया।

पियेरीना जो यूएनईएस के नेशनल असेंबली फॉर द डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी की उम्मीदवार हैं वह संसद में अपने नामांकन को भी स्वीकार करेगी।

यूएनईएस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एंड्रेस अराउज अपना नामांकन स्वीकार करने के लिए 28 अगस्त को राजधानी क्विटो में सीएनई के सामने पेश हुए। वर्तमान में मेक्सिको में रह रहे और नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैक्सिको (यूएनएएम) में वित्तीय अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई करने वाले 35 वर्षीय अराउज ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य आपातकाल का सामना करना, देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालना, लोकतांत्रिक संस्थानों को पुनः बहाल करना और विकास का मार्ग फिर से शुरू करना है।

Rafael Correa
Ecuador
Ecuador Election
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

ईरान हो या इज़रायल, क्या भारत का दांव उल्टा?


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License