NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन में निर्वाचित सबसे युवा सदस्य होंगे।
भाषा
24 Mar 2022
raghav

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है।

चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन में निर्वाचित सबसे युवा सदस्य होंगे।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चड्ढा की उनके काम के लिए प्रशंसा की।

विधायक के तौर पर बिताए गए समय को याद करते हुए चड्ढा ने कहा कि दो साल पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें राजेंद्र नगर से विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा था।

चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी के दौरान हो या पानी की पाइपलाइन बिछानी हो, हमारे निर्वाचन क्षेत्र के निवासी केजरीवाल के शुक्रगुजार हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि भले विधायक बदल जाए लेकिन कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने जिस तरह से मुझे सम्मानित किया है मैं उसके लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं सभी निवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। आपका यह छोटा भाई और बेटा हमेशा आपके लिए तत्पर रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह केवल ‘आप’ है जहां पर साधारण मध्यम वर्ग के लोगों को इतना बड़ा अवसर मिलता है।

चड्ढा ने विधानसभा में इस्तीफा देने के दौरान संबोधन में कहा, ‘‘यह केजरीवाल मॉडल है जहां पर व्यक्ति की देशभक्ति और समर्पण को सम्मान मिलता है। हम केजरीवाल के राजनीतिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने मेरे लिए कई क्षेत्र चुने हैं। मैं इस सदन की कमी महसूस करूंगा। जय हिंद। जय भारत। इंकलाब जिंदाबाद।’’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी चड्ढा को राज्यसभा के लिए नामांकित जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें राज्यसभा सीट के लिए नामांकित करने पर प्रसन्न हूं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। हम राघव चड्ढा की बहुत कमी महसूस करेंगे। अगर संभव हो तो कृपया सदन में वापस आइएगा।’’

चड्ढा को अपना छोटा भाई करार देते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह दिल्ली और देश की आवाज उच्च सदन में बनेंगे।

AAP
Raghav Chadha
Rajya Sabha
DELHI ASSEMBLY

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    अखिलेश के "लाल रंग" से क्यों घबरा रही है बीजेपी?
    22 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज अपने कार्यक्रम में चर्चा कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव की। अखिलेश यादव क्या योगी आदित्यनाथ पर भारी पड़ रहे हैं और बीजेपी से नाराज़ लोग क्या समाजवादी…
  • Urban
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!
    22 Dec 2021
    अर्बन कंपनी(Urban Company) से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने तीन दिन के अपने धरने के बाद बुधवार को कंपनी गेट से अपना धरना उठा लिया है। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया क
  • झारखंडः मॉब लिंचिंग बिल विधानसभा में पास, तीन साल से लेकर उम्र क़ैद का प्रावधान
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंडः मॉब लिंचिंग बिल विधानसभा में पास, तीन साल से लेकर उम्र क़ैद का प्रावधान
    22 Dec 2021
    2019 के विधानसभा चुनावों में सत्तासीन जेएमएम-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन ने मॉब लिंचिंग क़ानून बनाने का वादा किया था। झारखंड में साल 2014 से एक के बाद एक मॉब लिंचिंग की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हुआ संसद का शीतकालीन सत्र
    22 Dec 2021
    शीत सत्र के दौरान भी दोनों सदनों में सरकार की मनमानी और विपक्ष का विरोध लगातार देखने को मिला। सरकार ने जहां तीन कृषि क़ानून बिना चर्चा के ही वापस ले लिए वहीं कई और अहम विधेयक बिना चर्चा के ही पास कर…
  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License