NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन में निर्वाचित सबसे युवा सदस्य होंगे।
भाषा
24 Mar 2022
raghav

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है।

चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन में निर्वाचित सबसे युवा सदस्य होंगे।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चड्ढा की उनके काम के लिए प्रशंसा की।

विधायक के तौर पर बिताए गए समय को याद करते हुए चड्ढा ने कहा कि दो साल पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें राजेंद्र नगर से विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा था।

चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी के दौरान हो या पानी की पाइपलाइन बिछानी हो, हमारे निर्वाचन क्षेत्र के निवासी केजरीवाल के शुक्रगुजार हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि भले विधायक बदल जाए लेकिन कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने जिस तरह से मुझे सम्मानित किया है मैं उसके लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। मैं सभी निवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। आपका यह छोटा भाई और बेटा हमेशा आपके लिए तत्पर रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह केवल ‘आप’ है जहां पर साधारण मध्यम वर्ग के लोगों को इतना बड़ा अवसर मिलता है।

चड्ढा ने विधानसभा में इस्तीफा देने के दौरान संबोधन में कहा, ‘‘यह केजरीवाल मॉडल है जहां पर व्यक्ति की देशभक्ति और समर्पण को सम्मान मिलता है। हम केजरीवाल के राजनीतिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने मेरे लिए कई क्षेत्र चुने हैं। मैं इस सदन की कमी महसूस करूंगा। जय हिंद। जय भारत। इंकलाब जिंदाबाद।’’

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी चड्ढा को राज्यसभा के लिए नामांकित जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें राज्यसभा सीट के लिए नामांकित करने पर प्रसन्न हूं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। हम राघव चड्ढा की बहुत कमी महसूस करेंगे। अगर संभव हो तो कृपया सदन में वापस आइएगा।’’

चड्ढा को अपना छोटा भाई करार देते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह दिल्ली और देश की आवाज उच्च सदन में बनेंगे।

AAP
Raghav Chadha
Rajya Sabha
DELHI ASSEMBLY

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • niti ayog
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में सबसे ज़्यादा ग़रीबः नीति आयोग
    26 Nov 2021
    सात सूचकांकों में बिहार की स्थिति सबसे ज़्यादा ख़राब है। पोवर्टी, न्यूट्रिशन, मैटरनल हेल्थ, स्कूल अटेंडेस, कुकिंग फ्यूल व इलेक्ट्रिसिटी के मामले में सबसे ज़्यादा बदतर है।
  • kisan andolan
    सुहित के सेन
    यह किसानों का प्रदर्शन-स्थलों से घर लौटने का उचित समय क्यों नहीं है
    26 Nov 2021
    इसकी बजाय, संयुक्त किसान मोर्चा के लिए यह समय भाजपा के खिलाफ अपने चुनाव अभियान को उन राज्यों में जिंदा रखने का है, जहां चुनाव जल्द होने वाले हैं-खासकर पंजाब और उत्तर प्रदेश में।
  • MSRTC strike
    भाषा
    एमएसआरटीसी हड़ताल : मंत्री के अल्टीमेटम के बावजूद कुछ ही कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे
    26 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के कर्मचारी विलय की मांग पर 20 दिन से ज़्यादा से हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
  • Same Sex Marriages
    सौरभ शर्मा
    समलैंगिक शादी की बात करते हुए किन चीज़ों पर नहीं करते बात
    26 Nov 2021
    विवाह सहित समलैंगिक संबंधों की मान्यता की बहस ध्रुवीकृत है लेकिन भारतीय समाज के लिए आवश्यक है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    किसान आंदोलन का एक साल: ...अब MSP का पहाड़ तोड़ना बाक़ी है
    26 Nov 2021
    रस्ता हो जाता है परबत सागर में भी, जब जज़्बा होता है, जब हिम्मत होती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License