NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रिपोर्टर्स कलेक्टिव का खुलासा: कैसे उद्योगपतियों के फ़ायदे के लिए RBI के काम में हस्तक्षेप करती रही सरकार, बढ़ती गई महंगाई 
द रिपोर्टर्स कलेक्टिव के पत्रकार सोमेश झा ने सूचना के अधिकार के तहत हासिल दस्तावेज़ों की छानबीन कर यह पता लगाया है कि कैसे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की स्वायत्तता को खत्म किया गया। कैसे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया को उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यानी महंगाई नियंत्रित करने के कामकाज से दूर कर दिया गया।
अजय कुमार
07 Apr 2022
Arun Jaitley and Shaktikanta Das
फाइल फोटो।

हम महंगाई के कुचक्र में फंसते जा रहे हैं। क्यों फंसते जा रहे है? इसका जवाब ढूढ़ने पर अधिकतर विशेषज्ञ यह कहेंगे कि रूस यूक्रेन की लड़ाई की वजह से कच्चे तेल की कीमत बढ़ती जा रही है। कच्चे तेल की कीमत महंगाई के लिए जिम्मेदार है। कोरोना की वजह से दुनिया भर का कारोबार बंद रहा। सामान और माल का उत्पादन बंद रहा। इसलिए सप्लाई यानी आपूर्ति की कमी की वजह से महंगाई बढ़ने लगी। यह सब कारण एक हद तक जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई का साथ ऐसा नहीं है कि दो तीन महीने के लिए आए और चली जाए। बल्कि महंगाई भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रकृति बन चुकी है। महंगाई का साथ हमेशा रहता है। जीवन जीने की लागत यानी महंगाई की बढ़ोतरी की गति में कमी कुछ समय के लिए आती है। आर्थिक जानकार कहते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था महंगाई के कुचक्र में फंस गयी है। महंगाई और भारतीय अर्थव्यवस्था के बीच चोली-दामन का साथ बन चुका है।  

ऐसा क्यों हो रहा है? इसका एक माकूल जवाब द रिपोर्टर्स कलेक्टिव के पत्रकार सोमेश झा की छानबीन से मिलता है। सोमेश झा ने सूचना के अधिकार के तहत हासिल दस्तावेज़ों की छानबीन कर यह पता लगाया है कि कैसे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की स्वायत्तता को खत्म किया गया? कैसे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया पर दूसरे देशों को फायदा पहुँचाने का आरोप लगाया गया? कैसे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया को उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यानी महंगाई नियंत्रित करने के कामकाज से दूर कर दिया गया? कैसे भारत सरकार को सस्ते दरों पर कर्जा मुहैया करवाने और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए महंगाई के दौर में नीतिगत ब्याज दरों को बढ़ाए जाने की बजाए कम किया? सोमेश झा ने इस पूरे प्रकरण पर अलजज़ीरा पर तीन रिपोर्टें की हैं। उन तीन रिपोर्टों का यहाँ पर सरल शब्दों में बिना अर्थ बदले सारांश पेश कर रहा हूँ।  

साल 2014 से भाजपा का दौर शुरू हुआ। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली। सत्ता संभालने के साल भर बाद सरकार, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से कहने लगी कि ब्याज दरों को कम किया जाए। ब्याज दर को कम करने से बैंक से कम दर पर कर्ज मिलने लगता है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का मानना था कि ब्याज दर कम करने से बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम कसना मुश्किल हो जायेगा। इसलिए RBI ब्याज दर कम करने के बजाए महंगाई को नियंत्रित करने पर ज्यादा तवज्जो दे रही थी।

ब्याज दरों को तय करने को लेकर सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है। मतभेद होना स्वाभाविक है। ऐसे मतभेद चलते रहते हैं। नई बात यह है कि भूतपूर्व और दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया पर यह आरोप लगाया कि ब्याज दरों को इस तरह से तय किया जा रहा है ताकि विकसित देशों को फायदा पहुचें।  

नई बात यह है कि सरकार ने कभी यह आरोप नहीं लगाया था कि विकसित देशों मतलब आर्थिक तौर पर मजबूत दूसरे देशों को फायदा पहुंचाने के लिए रिज़र्व बैंक काम कर रही है। नई बात यह है कि सरकार ने केंद्रीय बैंक के जरिये गोर लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ में यह मांग भी कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया किस मकसद के तहत कामकाज कर रही है? इसकी छानबीन की जाए।  

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया पैसे और बैंक की दुनिया को नियंत्रित करने को लेकर देश में ढेर सारे अहम काम करती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण काम यह है कि मुद्रा यानी पैसे के प्रवाह को संतुलित करते रहना। ऐसा न हो कि पैसे का फैलाव बाजार में इतना ज्यादा हो जाए कि महंगाई आ जाए और ऐसा भी न हो कि पैसे का प्रवाह इतना कम हो कि मंदी आ जाए। पैसे के प्रवाह को कम करने के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ब्याज दर बढ़ाकर रखती है। बाजार में लोग और कारोबारी बैंकों से कर्ज लेना कम कर देते हैं। अगर महंगाई की परेशानी से देश जूझ रहा है तो अमूमन ब्याज दर बढ़ाकर रखने की नीति अपनाई जाती है। ऐसा करने पर महंगाई की परेशानी बेलगाम नहीं होती। पैसे की खरीदने की क्षमता कम नहीं होती।

सरकार की दखलअंदाजी भी कई कारणों से ब्याज दरों को लेकर बनी रहती है। जिस तरह के क्रोनी कैपिटलिज्म के माहौल में हमारा देश चल रहा है, वैसे माहौल में ब्याज दर कम होने से कर्ज लेना आसान हो जाता है। कर्ज तो सब लोग लेते नहीं। अधिकतर वही लोग लेते हैं जो पैसे से पैसा बनाने के काम में लगे रहते हैं। कारोबारियों को फायदा होता है, उन्हें कम दर पर कर्ज मिल जाता है। पहले से लिए गए कर्ज पर कम कर्ज देना पड़ता है। इन सब में फायदा अमीरों का होता है लेकिन महंगाई बढ़ने से सबसे बड़ी मार गरीबों पर पड़ती है।

जब मोदी सरकार आई तो महंगाई की दर बहुत अधिक थी। साल 2014 में आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन थे। कांग्रेस ने इन्हें नियुक्त किया था। इन्होनें ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की। ब्याज दर 8 प्रतिशत के आसपास रहे। महंगाई की दर गिरने लगी तो इन्होंने ब्याज दर में कटौती कर 7.25 प्रतिशत कर दिया। लेकिन अगस्त 2015 में जस का तस रहने दिया। सरकार का दबाव था कि इसे कम किया जाए। लेकिन रघुराम राजन ने कम नहीं किया। वित्त सचिव ने लिखकर आरोप लगाया कि वह RBI के विश्लेषण और निष्कर्ष से सहमत नहीं है। ब्याज दर कम करना चाहिए। भारत में ब्याज दर ऊँचा रखकर देश में निवेश करने वालों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। अमेरिका, यूरोप, जापान के कारोबारियों और अमीरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। विकसित देशों में ब्याज दर कम है, जबकि भारत में ब्याज दर अधिक है। इसलिए थोड़े समय के लिए विकसित देश का पैसा यहां पर जमा किया जा रहा है। वह ऊँची ब्याज दर के चलते मुनाफा कमा रहे हैं।  

इन आरोपों के बाद रघुराम राजन ने इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद भाजपा सरकार के करीबी उर्जित पटेल की गवर्नर के तौर पर नियुक्ति हुई। मॉनेटरी पालिसी कमिटी की पहली बैठक में उर्जित पटेल ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की। उर्जित पटेल के ही दौर में नोटबंदी का एलान हुआ। रिपोर्टों से पता चलता है कि उर्जित पटेल की नोटबंदी में कोई भूमिका नहीं थी। सरकार के नोटबंदी से कोई फायदा नहीं निकला। आरबीआई के गवर्नर होने के नाते उर्जित पटेल की चारों ओर आलोचना होने लगी। इसके बाद सरकार ने ब्याज दर कम करवाने का दबाव डाला। कई तरह नियमों को किनारे कर आरबीआई से ब्याज दर कम करवाने की सहमति लेने की कोशिश की गयी। उर्जित पटेल ने मना कर दिया। उर्जित पटेल ने सरकार को लिखकर कहा कि सरकार को आरबीआई के कामकाज में दखल नहीं देना चाहिए। आरबीआई की सत्यनिष्ठा और साख को धक्का नहीं देना चाहिए। अगर सरकार ऐसा करती है तो यह आरबीआई की स्वायत्तता में दखलंदाजी होगी। उस कानून के मूलभावना पर हमला होगा जिससे आरबीआई को स्वायत्तता हासिल होती है।

इस मामले और दूसरे कई मामलों पर जब उर्जित पटेल की असहमतियां बढ़ती गईं तो उर्जित पटेल ने व्यक्तिगत कारण बताकर इस्तीफा दे दिया। उसके बाद 24 घंटे के भीतर वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारी शक्तिकांत दास गुप्ता की आरबीआई गवर्नर के तौर पर नियुक्ति हुई। शक्तिकांत दास गुप्ता को ब्याज दरों को तय करने में आरबीआई के कामकाज में सरकार के बढ़ते दखल से कोई दिक्कत नहीं थी। शक्तिकांत दास गुप्ता ने वही किया जो सरकार ने उनसे करवाना चाहा।  

महामारी के बाद महंगाई को नियंत्रित करना चाहिए था। दुनिया के दूसरे मुल्क महंगाई को नियंत्रित करने के लिए नीतिगत ब्याज दरों को ऊंचा रखने की रणनीति पर चल रहे थे। उस समय रिज़र्व बैंक के द्वारा भारत में नीतिगत ब्याज दरों को कम किया जा रहा था। 

सरकार का कैबिनेट नोट और सरकार के भीतर ऊँचे पदों पर काम करने वाले सरकारी अधिकारियों का कहना है कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का मुख्य काम पैसे के प्रसार को नियंत्रित करना है। महँगाई को नियंत्रित करना है। इसके बाद दूसरे काम आते हैं। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ सरकार का रिश्ता ऐसा बना कि RBI ने महंगाई नियंत्रित करने के बजाए बजार में सस्ते कर्जा मिलने के लिए माहौल बनाने का ज्यादा काम किया। नीतिगत ब्याज दरों को बढ़ाया नहीं बल्कि इसे कम करने पर ज्यादा काम किया।  

आरबीआई की स्वायत्तता कमजोर होती रही। आरबीआई सरकार के इशारों पर नाचता रहा। महंगाई पर लगाम लगाने की बजाए सरकार ऐसे कदम उठाती रही जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था में महँगाई का कुचक्र बनता चला गया। हम सब जानते हैं कि सस्ती ब्याज दर होने पर फायदा उन्हें होता है जो बड़े-बड़े कारोबार करते हैं। जो पैसा से पैसा बनाने के खेल में लगे हुए हैं। यह काम मुश्किल से भारत की 5 फीसदी आबादी करती है। जिनके बैलेंस शीट मुनाफे से भरे पड़े हैं। लेकिन फिर भी पूंजी का काम बैंकों के जरिये करते हैं। बाक़ी सारी आबादी के बहुत बड़े हिस्से की परेशानी महंगाई होती है। जिसकी मार भारत की 50 प्रतिशत आबादी सहती है जिसकी महीने की आमदनी मुश्किल से 4 से 5 हजार के बीच है।  

आरबीआई की स्वायतत्ता छीनने के बाद यह हो सकता है कि पैसे वाले पैसा बनाने का कारोबार करता रहे, सरकार में शामिल पार्टी चुनाव जीतती रहे। लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद ठीक नहीं हो सकती। महंगाई के कुच्रक से नहीं निकला जा सकता। आम लोगों की भलाई नहीं हो सकती।

ये भी पढ़ें: आज़ादी के बाद पहली बार RBI पर लगा दूसरे देशों को फायदा पहुंचाने का आरोप: रिपोर्टर्स कलेक्टिव

RBI
Reserve Bank of India
Narendra modi
Modi government
BJP
The Reporters' Collective
Arun Jaitley
Shaktikanta Das

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • संदीपन तालुकदार
    वैज्ञानिकों ने कहा- धरती के 44% हिस्से को बायोडायवर्सिटी और इकोसिस्टम के की सुरक्षा के लिए संरक्षण की आवश्यकता है
    04 Jun 2022
    यह अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया भर की सरकारें जैव विविधता संरक्षण के लिए अपने  लक्ष्य निर्धारित करना शुरू कर चुकी हैं, जो विशेषज्ञों को लगता है कि अगले दशक के लिए एजेंडा बनाएगा।
  • सोनिया यादव
    हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?
    04 Jun 2022
    17 साल की नाबालिग़ से कथित गैंगरेप का मामला हाई-प्रोफ़ाइल होने की वजह से प्रदेश में एक राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया
    04 Jun 2022
    राज्य में बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। दो दिन पहले इन कर्मियों के महासंघ की ओर से मांग न मानने पर सामूहिक इस्तीफ़े का ऐलान किया गया था।
  • bulldozer politics
    न्यूज़क्लिक टीम
    वे डरते हैं...तमाम गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज और बुलडोज़र के बावजूद!
    04 Jun 2022
    बुलडोज़र क्या है? सत्ता का यंत्र… ताक़त का नशा, जो कुचल देता है ग़रीबों के आशियाने... और यह कोई यह ऐरा-गैरा बुलडोज़र नहीं यह हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र है, इस्लामोफ़ोबिया के मंत्र से यह चलता है……
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’
    04 Jun 2022
    यूं तो आरएसएस पौधे नहीं ‘शाखा’ लगाता है, लेकिन उसके छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक करोड़ पौधे लगाने का ऐलान किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License