NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मलेशिया के प्रधानमंत्री के इस्तीफे ने सत्तारूढ़ गठबंधन को परेशानी में डाल दिया
महातिर और अनवर गुटों के बीच आंतरिक विभाजन से लंबे समय से ग्रसित सरकार के गठबंधन पकातन हरपन ने इस इस्तीफे के बाद स्पष्ट किया है।
पीपल्स डिस्पैच
25 Feb 2020
Anwar -Mahathir
महातिर (दाएं) और अनवर इब्राहिम (बाएं) सत्ता परिवर्तन के सवाल पर आमने सामने रहे।

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर बिन मोहम्मद ने देश के निर्वाचित सम्राट यांग डी-परतुआन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। महातिर के इस्तीफे से सत्तारूढ़ पकातन हरपन गठबंधन का खुलासा हुआ है जो 94 वर्षीय महातिर के सत्ता में न रहने की इच्छा और अपने सहयोगी और उत्तराधिकारी अनवर इब्राहिम के लिए रास्ता बनाने को लेकर टकराव झेलता रहा है।

माना जाता है कि महातिर ने इस इस्तीफे के साथ उन्होंने अपनी पार्टी मलेशिया यूनाइटेड इंडीजीनस पार्टी या बरसातू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही बरसातू के पास दीवान रकयात में 26 सीटें हैं इसने भी अनवर की पीपल्स पार्टी के 11 सदस्यों के साथ गठबंधन से हाथ खींच लिया है जिससे सरकार का संसद में बहुमत कम हो गया है।

महातिर और अनवर दोनों यूनाइटेड मलायस नेशनल ऑर्गनाइजेन या यूएमएनओ और बारिसन नेशनल गठबंधन के नेता थे जिसने मलेशिया पर बिना दखल के छह दशकों से अधिक समय तक शासन किया। महाथिर ने 22 साल तक यूएमएनओ के प्रधानमंत्री के रूप में भी सेवा दिया। यूएमएनओ के नेता नजीब रजाक से असहमतियों को लेकर इन दोनों ने बगावत की और आखिरकार पकातन हरपन या ’अलायंस फॉर होप’ नामक गठबंधन बनाया। अन्य छोटे दलों के समर्थन से इस गठबंधन ने 2018 का आम चुनाव जीता।

तब अनवर यौन हिंसा के आरोप में जेल में सजा काट रहे थे। उन्होंने इस आरोप को लेकर कहा था कि राजनीति से प्रेरित है। इन आरोपों के चलते वे शाही माफी के बिना प्रधानमंत्री का पद लेने के योग्य नहीं थे। गठबंधन में यह तय हुआ था कि महातिर प्रधानमंत्री बनेंगे और अनवर के लिए शाही माफी को लेकर कार्य करेंगे जिसके बाद अनवर को प्रधानमंत्री पद संभालना है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Malaysia
Anwar Ibrahim
Mahathir
Malaysia United Indigenous Party
UMNO
Barisan National

Related Stories

पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है

क्यों दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक साझेदारी यानी आरसीईपी में भारत शामिल नहीं हुआ?

क़रीब 400 रोहिंग्या दो महीने तक समुद्र में फंसे रहने के बाद बांग्लादेश लौटे


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,067 नए मामले, 40 मरीज़ों की मौत
    20 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ने…
  • जेनिफ़र हॉलेस
    यूक्रेन युद्ध: क्या गेहूं का संकट मध्य पूर्व के देशों को अधिक खाद्य स्वतंत्र बनाएगा?
    20 Apr 2022
    मध्य पूर्वी देश आने वाले गेहूं की कमी का मुकाबला करने के लिए अपनी खाद्य क्षमता को बढ़ा रहे हैं। लेकिन कुछ उत्साहजनक पहलों के बावजूद, मौजूदा चुनौतियां खाद्य संप्रभुता को लगभग असंभव बना रही हैं – ख़ास…
  • शारिब अहमद खान
    तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा
    20 Apr 2022
    अफ़ग़ानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा हासिल करने पर तालिबानी सरकार द्वारा रोक लगाए हुए 200 दिनों से ज़्यादा बीत चुके हैं। यह रोक अभी भी बदस्तूर जारी है।
  • जितेन्द्र कुमार
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा पर अखिलेश व मायावती क्यों चुप हैं?
    20 Apr 2022
    समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि वे संस्कृति के सवाल को ठीक से समझ ही नहीं पा रहे हैं। सामाजिक न्याय व हिन्दुत्व एक दूसरे का विरोधी है फिर भी मुसलमानों के…
  • jahangirpuri
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : VHP की दिल्ली पुलिस को धमकी, गृह मंत्री रहे चुप, प्रतिरोध में हुईं आवाज़ें तेज़
    19 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नफ़रती राजनीति के बेशर्म राजनीतिक कनेक्शन को कुछ तस्वीरों-घटनाओं के साथ सामने रखा। साथ ही इसके विरोध में उठे विपक्षी दलों के स्वरों को लोकतंत्र को जिंदा रखने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License