NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
उरुग्वे में दक्षिणपंथी राष्ट्रपति के साथ नवउदारवाद की वापसी
उरुग्वे के नए राष्ट्रपति लुइस लकाले पोउ ने 1 अप्रैल से बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं की दरों में वृद्धि की घोषणा की।
पीपल्स डिस्पैच
13 Mar 2020
उरुग्वे

उरुग्वे के नए दक्षिणपंथी राष्ट्रपति लुइस लकाले पोउ ने बुनियादी सार्वजनिक सेवाओं जैसे पानी, बिजली और दूरसंचार की दरों में 11 मार्च को वृद्धि करने की घोषणा की। लुइस का संबंध नेशनल पार्टी से है। उन्होंने कहा कि ये प्रयास देश में राजकोषीय घाटे में सुधार के उपायों का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान 900 मिलियन अमेरीकी डॉलर बचाने की उम्मीद है।

इन घोषणाओं के अनुसार स्टेट हेल्थ वर्क्स (ओएसई) द्वारा दी जाने वाली जल सेवाओं में 10.7% की वृद्धि, नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ पॉवर प्लांट्स एंड इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन (यूटीई) द्वारा आपूर्ति की जाने वाली बिजली सेवाओं में 10.5% और नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (एएनटीईएल) द्वारा दी जाने वाली दूरसंचार सेवा में 9.78% की वृद्धि हुई है। इन दरों को 1 अप्रैल से देश भर में लागू किया जाएगा।

लकाले पोउ ने घोषणा की कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट के कारण अल्पावधि में आवासीय गैस दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

उरुग्वे के नागरिकों के साथ-साथ विपक्ष द्वारा सरकार की नई दरों को अस्वीकार कर दिया गया था। कई लोगों ने उनके चुनावी प्रचार के दौरान किए गए वादों का पालन करने में विफलता को लेकर लकाले पोउ की आलोचना की है। पूर्ववर्ती वामपंथी सत्तारूढ़ पार्टी फ्रेन्टे एम्प्लियो (ब्रॉड फ्रंट) ने पर्याप्त सैलरी बैकअप के बिना मुद्रास्फीति के सामने नवउदारवादी नीतियों और बढ़ती दरों को अपनाने के लिए सरकार की निंदा की।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Uruguay
Luis Alberto Lacalle Pou
Tabaré Vázquez
ANTEL
UTE

Related Stories

उरुग्वे के विपक्ष और ट्रेड यूनियनों ने सरकार के 'अकाउंटेबिलिटी एंड बजट बिल' को ख़ारिज किया

उरुग्वे : नवउदारवादी क़ानूनों के ख़िलाफ़ मज़दूरों ने की हड़ताल

विरोध के बीच उरुग्वे के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति ने पदभार संभाला


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License