NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एसटीसी ने यमन के दक्षिणी क्षेत्र में स्व-शासन की घोषणा की
साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) ने पश्चिम समर्थित हादी सरकार पर दक्षिणी क्षेत्र की उपेक्षा करने और उसके लोगों पर सामूहिक दंड देने का आरोप लगाया।
पीपल्स डिस्पैच
27 Apr 2020
yemen

दक्षिणी यमन में प्रमुख अलगाववादी आंदोलन साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) ने रविवार 26 अप्रैल को दक्षिणी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आपातकाल के साथ स्व-शासन की घोषणा की। रणनीतिक रूप से अदन के महत्वपूर्ण बंदरगाह सहित ये क्षेत्र वर्तमान में इसके नियंत्रण में हैं।

एक बयान में एसटीसी ने घोषणा की कि वह दक्षिणी क्षेत्र में "स्वशासन की घोषणा शनिवार 25 अप्रैल की आधी रात से शुरू कर रहा है।" एसटीसी आगे कहा कि "एक स्वशासी समिति (सेल्फ गवर्निंग कमिटी) परिषद के अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए कार्यों की सूची के अनुसार अपने कार्य को शुरू करेगी।" शनिवार की आधी रात से आपातकाल भी लागू हो गई।

एसटीसी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा समर्थित है जो सऊदी के नेतृत्व वाले खाड़ी सैन्य गठबंधन का हिस्सा है। सऊदी नेतृत्व के गठबंधन ने हाउथियों को बाहर करने के लिए मार्च 2015 में यमन सेना में दखल दिया था जिसने राष्ट्रपति अब्द रब्बुह मंसूर हादी की पश्चिमी और खाड़ी समर्थित यमनी सरकार को उखाड़ फेंका था।

हाउथियों से लड़ने में हादी सरकार की सेनाओं के साथ एसटीसी का गठबंधन किया गया था, लेकिन हाल के तनाव के चलते दोनों पक्षों के बीच संबंध टूटता हुआ देखा गया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले साल इन सेनाओं के बीच हिंसक लड़ाई के बाद एसटीसी ने अदन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। बाद में, सऊदी अरब के दखल से दोनों के बीच सत्ता साझा करने वाले शांति समझौते हुए जिससे लगा कि दोनों के बीच संबंधों में सुधार हुआ है।

एसटीसी और हादी सरकार के बीच नवंबर 2019 में रियाद में इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया जिससे एसटीसी के लिए बराबर प्रतिनिधित्व के साथ एसटीसी को नई राष्ट्रीय गठबंधन सरकार में शामिल करने का रास्ता बन गया।

रविवार को एसटीसी ने हादी सरकार पर दक्षिण के मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया। इसने सरकार पर भोजन की कमी, सार्वजनिक सेवाओं की कमी और मुद्रा की घोर कमी के कारण दक्षिणी क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया, जिसके चलते अदन के नागरिकों को पिछले शुक्रवार और शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा।

वर्ष 1990 में यमन के एकीकरण से पहले दक्षिणी यमन एक अलग स्वतंत्र समाजवादी राष्ट्र था जिसे पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ यमन (पीडीआरवाई) कहा जाता था। एसटीसी इसे फिर से निर्माण करना चाहता है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

yemen
STC
Self rule in southern region
International news
UAE

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License