NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
समाज
भारत
सावित्रीबाई फुले : शिक्षा और समाज की लड़ाई लड़ने वाली जाँबाज़ महिला
देश की पहली महिला शिक्षिका, कवि और महिलाओं के लिए विद्यालय की स्थापना करने वाली सावित्रीबाई फुले की आज 189वीं जयंती है।
न्यूज़क्लिक डेस्क
03 Jan 2020
savitribhai phule

आज देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 189वीं जयंती है। 3 जनवरी 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं मराठी कवि थीं।

उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की।

3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ़ ख़ुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में।

फुले जब स्कूल जाने के लिए निकली थीं तो अपने झोले में एक अतिरिक्त साड़ी रखती थीं, क्योंकि ऊंची जाति के लोग रास्ते में उन पर गोबर फेंकते थे। वो उस दौर में स्कूल जाती थीं, जब उनके सामने महिला होने के नाते और दलित होने के नाते कई मुश्किलात आती थीं।

सावित्रीबाई द्वारा लिखी कविता का मराठी से हिन्दी तर्जुमा
 

जाओ जाकर पढ़ो-लिखो, बनो आत्मनिर्भर, बनो मेहनती

काम करो-ज्ञान और धन इकट्ठा करो

ज्ञान के बिना सब खो जाता है, ज्ञान के बिना हम जानवर बन जाते है

इसलिए, खाली न बैठो, जाओ, जाकर शिक्षा लो

दमितों और त्याग दिए गयों के दुखों का अंत करो, तुम्हारे पास सीखने का सुनहरा मौका है

इसलिए सीखो और जाति के बंधन तोड़ दो, ब्राह्मणों के ग्रंथ जल्दी से जल्दी फेंक दो...

Savitribai Phule
social workers
Education reformer
Savitribai Phule's 189th Birth Anniversary

Related Stories

क्या आप जानते हैं ग़ाज़ीपुर मोर्चे पर एक सावित्रीबाई फुले पाठशाला चलती है?

सावित्रीबाई फुले : खेती ही ब्रह्म, धन-धान्य है देती/अन्न को ही कहते हैं परब्रह्म

यूपी: हिरासत, गिरफ़्तारी, नज़रबंदी के बाद भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

CAA-NRC विरोध : मेरे देश से मेरा रिश्ता काग़ज़ों के आधार पर नहीं है!

'मेरे नाम पर नहीं'… न CAB, न NRC; जंतर-मंतर पर गूंजा नारा


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों के आंदोलन की ताकत,लक्षद्वीप और अन्य
    07 Jun 2021
    डेली राउंड के आज के एपिसोड में हम बात करेंगे टोहाना में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन, कोरोना के इस भीषण दौर में भारत में विकराल रूप ले रही बेरोजगारी के हालात और अन्य मुद्दों पर।
  • तीन दिन के संघर्ष के बाद आख़िरकार झुका हरियाणा प्रशासन, रिहा हुए किसान, रद्द होंगे मुक़दमे
    मुकुंद झा
    तीन दिन के संघर्ष के बाद आख़िरकार झुका हरियाणा प्रशासन, रिहा हुए किसान, रद्द होंगे मुक़दमे
    07 Jun 2021
    किसानों की रिहाई को लेकर हरियाणा में टोहाना थाने के बाहर किसानों का धरना तीन दिन से चल रहा था। आज आसपास के चार जिलों के हज़ारों किसान और पहुँच जिसके बाद प्रशासन उनकी मांगें मानाने को तैयार हुआ और सभी…
  • फिर एक तरफ़ा संबोधन : फिर कुछ दावे, फिर छवि का प्रबंधन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फिर एक तरफ़ा संबोधन : फिर कुछ दावे, फिर छवि का प्रबंधन
    07 Jun 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुश्किल सवाल से बच निकलते हैं। अब उनसे पूछा भी कैसे जाए क्योंकि वे हमेशा एकतरफ़ा संवाद करते हैं। कभी मन की बात, कभी राष्ट्र के नाम संबोधन।
  • एमपी: कोविड-19 कुप्रबंधन, दलित उत्पीड़न की ‘रिपोर्टिंग’ के लिए 6 पत्रकारों पर मामला दर्ज 
    काशिफ़ काकवी
    एमपी: कोविड-19 कुप्रबंधन, दलित उत्पीड़न की ‘रिपोर्टिंग’ के लिए 6 पत्रकारों पर मामला दर्ज 
    07 Jun 2021
    पत्रकारों पर विभिन्न अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उनका दावा था कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि वे महामारी की स्थितियों को बेनकाब कर रहे थे।
  • भाजपा में बवाल। योगी VS मोदी
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा में बवाल। योगी VS मोदी
    07 Jun 2021
    आज न्यूज़चक्र में अभिसार शर्मा उत्तर प्रदेश में जारी सियासी उठापटक की बात कर रहे हैं । और इस बार भाजपा में आया है एक बड़ा सियासी भूकंप। राज्य के सीएम प्रधानमंत्री मोदी की किसी बात को नहीं मान रहे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License