NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
समाज
भारत
सावित्रीबाई फुले : शिक्षा और समाज की लड़ाई लड़ने वाली जाँबाज़ महिला
देश की पहली महिला शिक्षिका, कवि और महिलाओं के लिए विद्यालय की स्थापना करने वाली सावित्रीबाई फुले की आज 189वीं जयंती है।
न्यूज़क्लिक डेस्क
03 Jan 2020
savitribhai phule

आज देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 189वीं जयंती है। 3 जनवरी 1831 को जन्मीं सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक एवं मराठी कवि थीं।

उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की।

3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ़ ख़ुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में।

फुले जब स्कूल जाने के लिए निकली थीं तो अपने झोले में एक अतिरिक्त साड़ी रखती थीं, क्योंकि ऊंची जाति के लोग रास्ते में उन पर गोबर फेंकते थे। वो उस दौर में स्कूल जाती थीं, जब उनके सामने महिला होने के नाते और दलित होने के नाते कई मुश्किलात आती थीं।

सावित्रीबाई द्वारा लिखी कविता का मराठी से हिन्दी तर्जुमा
 

जाओ जाकर पढ़ो-लिखो, बनो आत्मनिर्भर, बनो मेहनती

काम करो-ज्ञान और धन इकट्ठा करो

ज्ञान के बिना सब खो जाता है, ज्ञान के बिना हम जानवर बन जाते है

इसलिए, खाली न बैठो, जाओ, जाकर शिक्षा लो

दमितों और त्याग दिए गयों के दुखों का अंत करो, तुम्हारे पास सीखने का सुनहरा मौका है

इसलिए सीखो और जाति के बंधन तोड़ दो, ब्राह्मणों के ग्रंथ जल्दी से जल्दी फेंक दो...

Savitribai Phule
social workers
Education reformer
Savitribai Phule's 189th Birth Anniversary

Related Stories

क्या आप जानते हैं ग़ाज़ीपुर मोर्चे पर एक सावित्रीबाई फुले पाठशाला चलती है?

सावित्रीबाई फुले : खेती ही ब्रह्म, धन-धान्य है देती/अन्न को ही कहते हैं परब्रह्म

यूपी: हिरासत, गिरफ़्तारी, नज़रबंदी के बाद भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

CAA-NRC विरोध : मेरे देश से मेरा रिश्ता काग़ज़ों के आधार पर नहीं है!

'मेरे नाम पर नहीं'… न CAB, न NRC; जंतर-मंतर पर गूंजा नारा


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट : देश में नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला, आज फिर 24 घंटों में 4,157 लोगों की मौत
    26 May 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,08,921 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 71 लाख 57 हज़ार 795 हो गयी है।
  • Vyapam
    काशिफ़ काकवी
    भाजपा शासित एमपी सरकार ने कोविड-19 के इलाज के लिए व्यापम आरोपियों के निजी अस्पतालों को अनुबंधित किया
    26 May 2021
    व्यापम घोटाले के आरोपी छह बड़े अस्पताल चला रहे हैं, जिनमें भोपाल में तीन, इंदौर में दो और देवास के एक अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में नौकरशाहों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान सहित…
  • कोरोना
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    देशभक्ति की वैक्सीन बनाम धार्मिक राष्ट्रवाद का वायरस
    26 May 2021
    वास्तव में यही घड़ी है हमारे शासकों और नागरिकों की देशभक्ति की परीक्षा की। अगर हम और हमारे शासक वास्तव में इस देश और इसके नागरिकों से प्यार करते हैं तो जल्दी से जल्दी हर नागरिक को मुफ्त में कोविड-19…
  • मिसाल-बेमिसाल: आईआईटी कानपुर के छात्रों की सोशल इंजीनियरिंग, स्कूली बच्चों के लिए बनाया एजुकेशन ब्रिज
    शिरीष खरे
    मिसाल-बेमिसाल: आईआईटी कानपुर के छात्रों की सोशल इंजीनियरिंग, स्कूली बच्चों के लिए बनाया एजुकेशन ब्रिज
    26 May 2021
    कोरोना महामारी के इस दौर में आईआईटी इंजीनियरिंग के करीब पचास छात्र बतौर वॉलेंटियर एक समूह के जरिए अपने कैंपस के बाहर वंचित परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखने के लिए शिक्षण का…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों की बड़ी जीत, कोल्हापुरी चप्पलें बनाने वाले लॉकडाउन से गहरे संकट में और अन्य
    25 May 2021
    आज के डेली राउंडअप में हम बात करेंगे हिसार किसान आंदोलन की। साथ ही हमारी नज़र होगी देश और विदेश की अन्य महत्वपूर्ण ख़बरों पर
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License