NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सर्बिया : आवास अधिकार समूह ने COVID-19 से प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य शुरू किया
सर्बिया के आवास अधिकार समूह ज़ुद्रुजेना अकसिजा क्रोव नैड ग्लैवोम (ज्वाइंट एक्शन रूफ़ ओवर योर हेड) ने इस महामारी से प्रभावित लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के वितरण के लिए राहत कार्य शुरू किया है।
पीपल्स डिस्पैच
13 May 2020
सर्बिया

आवास अधिकार समूह ने सर्बिया की सरकार से समाज के सबसे कमज़ोर वर्गों के अस्तित्व को सुरक्षित करने के लिए तत्काल क़दम उठाने की मांग की है।

COVID-19 संकट के चलते संघर्ष कर रहे कमज़ोर वर्गों की मदद करने के लिए सर्बिया के आवास अधिकार समूह ज़ुद्रुजेना अकसिजा क्रोव नैड ग्लैवोम(Združena Akcija Krov nad Glavom -ज्वाइंट एक्शन रूफ ओवर योर हेड) ने ज़रूरतमंद लोगों तक भोजन और अन्य आवश्यक वस्तु पहुंचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। 12 मई तक इस समूह ने संकट के बीच सैकड़ों लोगों को खाद्य पदार्थ, मास्क और सैनिटाइज़र वितरित किए थे। इसने विशेष रूप से सर्बियाई शहरों में सिंगल मदर, बेघर लोगों, वृद्धों और स्वास्थ्य पेंशनरों, श्रमिकों को आवश्यक चीज़ें दीं जो अपनी नौकरी खो चुके हैं। इस समूह ने लॉकडाउन के दौरान बेघर लोगों को आवास भी मुहैय्या कराया।

पिछले हफ्ते इस समूह ने सर्बिया में सरकार से समाज के सबसे कमज़ोर वर्गों विशेष रूप से द्वितीयक किस्म के कच्चे पदार्थ को इकट्ठा करने वालों और उनके परिवारों के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल क़दम उठाने की मांग की। इन परिवारों को अभी भी कोई सरकारी मदद नहीं मिल पाई है।

मसिना ने समूह के हवाले से कहा, "महामारी की शुरुआत से ही द्वितीयक किस्म के कच्चे माल को इकट्ठा करने और प्रसंस्करण की पूरी गतिविधि बंद हो गई। दोनों ही प्रक्रिया आपातकालीन स्थिति और सुरक्षात्मक उपकरणों की पूरी तरह अनुपलब्धता के कारण हुई। इसका मतलब साफ है कि इसे इकट्ठा करने वाले परिवार जो कि किसी भी अनुबंध द्वारा संरक्षित नहीं हैं उन्होंने वर्तमान में अपनी एकमात्र आय खो दी है।”

एक बयान में इस समूह ने उन सभी का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने राहत सामग्री के वितरण में पैसे का योगदान दिया है।

सर्बिया ने देश में COVID-19 के प्रकोप को रोकने के लिए 15 मार्च को आपातकाल घोषित कर दिया था। 12मई तक सर्बिया में COVID-19 के 10,176पॉजिटिव मामले सामने आए है जबकि इससे 218 लोगों की मौत हो गई है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19 in Serbia
homelessness
Housing
Housing rights
Joint Action Roof Over Your Head
Lockdown Impact
Združena Akcija Krov nad Glavom

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

5,000 कस्बों और शहरों की समस्याओं का समाधान करने में केंद्रीय बजट फेल

सभी के लिए घर : एक बुनियादी जरूरत, लेकिन ग्रामीण भारत में ज़्यादातर लोगों के लिए दूर की कौड़ी

महामारी ने शहरी भारत के जीवन को किया बेहाल  

खोरी गांव: पुनर्वास के बिना घर तोड़े जाने का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, चढूनी के नेतृत्व में धरना

यूपी में कोरोनावायरस की दूसरी लहर प्रवासी मजदूरों पर कहर बनकर टूटी

कोविड-19: बिहार के उन गुमनाम नायकों से मिलिए, जो सरकारी व्यवस्था ठप होने के बीच लोगों के बचाव में सामने आये

भारत के सामने नौकरियों का बड़ा संकट: पिछले साल छिन गईं 1.7 करोड़ नौकरियाँ

क्या कोरोना महामारी में बच्चों की एक पूरी पीढ़ी के ग़ायब होने का खतरा है?

निर्मला सीतारमण जी! किस दुनिया में रह रही हैं आप?


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या
    19 Mar 2022
    कुछ दिनों में यूपी की सत्ता पर बीजेपी की योगी सरकार दूसरी बार काबिज़ होगी। ऐसे में बीते कार्यकाल में 'बेहतर कानून व्यवस्था' के नाम पर सबसे ज्यादा नाकामी का आरोप झेल चुकी बीजेपी के लिए इसे लेकर एक बार…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 
    19 Mar 2022
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ट्रेड यूनियन जुट गए हैं। देश भर में इन संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।
  • रवि कौशल
    पंजाब: शपथ के बाद की वे चुनौतियाँ जिनसे लड़ना नए मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल भी और ज़रूरी भी
    19 Mar 2022
    आप के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने बढ़ते क़र्ज़ से लेकर राजस्व-रिसाव को रोकने, रेत खनन माफ़िया पर लगाम कसने और मादक पदार्थो के ख़तरे से निबटने जैसी कई विकट चुनौतियां हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अल्ज़ाइमर बीमारी : कॉग्निटिव डिक्लाइन लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी का प्रमुख संकेतक है
    19 Mar 2022
    आम तौर पर अल्ज़ाइमर बीमारी के मरीज़ों की लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी 3-12 सालों तक रहती है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्लोवेनिया : स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन वृद्धि और समान अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष
    19 Mar 2022
    16 फ़रवरी को स्लोवेनिया के क़रीब 50,000 स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने की ख़राब स्थिति, कम वेतन, पुराने नियम और समझौते के उल्लंघन के ख़िलाफ़ हड़ताल पर चले गए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License