NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
शाह ने ओवैसी से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार करने का किया आग्रह
राज्यसभा में एक बयान में शाह ने उत्तर प्रदेश में ओवैसी के काफिले पर हुए हमले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसकी विवेचना की जा रही है।
भाषा
07 Feb 2022
amit shah

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा के सदस्य असदुद्दीन ओवैसी से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार द्वारा उन्हें जो सुरक्षा मुहैया करायी गयी है, उसे वह तत्काल स्वीकार कर लें।

राज्यसभा में एक बयान में शाह ने उत्तर प्रदेश में ओवैसी के काफिले पर हुए हमले की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उनके खतरे का पुन:मुल्यांकन करने के बाद और खतरे के आकलन के आधार पर ओवैसी को बुलेट प्रूफ कार के साथ ही अखिल भारतीय स्तर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास मौखिक सूचना ओवैसी के द्वारा भेजी गई कि उन्होंने अभी भी सुरक्षा लेने से इनकार किया है। मैं सदन के माध्यम से ओवेसी से विनम्र विनती करना चाहूंगा कि वह तत्काल सुरक्षा ले लें और हम सबकी चिंता का समाधान करें।’’

शाह ने कहा कि पहले भी कई मौकों पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के खतरे के आकलन के आधार पर ओवैसी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किए हैं लेकिन ओवैसी द्वारा सुरक्षा लेने की अनिच्छा के कारण दिल्ली पुलिस और तेलंगाना पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा देने का प्रयास सफल नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को शाम लगभग 5:20 बजे ओवैसी मेरठ के किठौर से जनसंपर्क कार्यक्रम करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे और जब उनका काफिला छिजारसी टोल प्लाजा, पिलखुवा से गुजर रहा था तो दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनके काफिले पर गोलियां चलाई गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना में ओवैसी सुरक्षित बच गए लेकिन उनके वाहन के निचले हिस्से में तीन गोलियों के निशान देखे गए और इसे तीन गवाहों द्वारा देखा भी गया।

उन्होंने कहा कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसकी विवेचना की जा रही है।

शाह ने इस अवसर पर भी कहा कि ओवैसी का पूर्व से कोई कार्यक्रम तय नहीं था और ना ही आवागमन के बारे में उनकी ओर से कोई पूर्व सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ओवैसी सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। विवेचना के क्रम में स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनसे दो अनधिकृत पिस्तौल और एक अल्टो कार बरामद की गई।’’

शाह ने कहा कि घटनास्थल और वाहन का फॉरेंसिक दल द्वारा ‘‘सूक्ष्मता’’ से जांच की जा रही है और साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों अभियुक्तों से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में और सामान्य है तथा वहां कड़ी सर्तकता भी बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के संदर्भ में केंद्र सरकार को राज्य सरकार की ओर से एक रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार शाम ओवैसी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने के बाद जब दिल्ली लौट रहे थे तभी हापुड़ के छिजारसी टोल के पास उनके काफिले पर हमला हो गया था।

Amit Shah
Asaduddin Owaisi

Related Stories

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

क्या हिंदी को लेकर हठ देश की विविधता के विपरीत है ?

मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!

चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध

लाल क़िले पर गुरु परब मनाने की मोदी नीति के पीछे की राजनीति क्या है? 

बिहार : हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक कुंवर सिंह के परिवार को क़िले में किया नज़रबंद

अमित शाह का शाही दौरा और आदिवासी मुद्दे

खोज ख़बर : VHP की दिल्ली पुलिस को धमकी, गृह मंत्री रहे चुप, प्रतिरोध में हुईं आवाज़ें तेज़


बाकी खबरें

  • बिहार: बाढ़़ प्रभावित इलाकों में कैसे होगा पंचायत का चुनाव; कैसी हैं चुनाव आयोग की तैयारियां
    राहुल कुमार गौरव
    बिहार: बाढ़़ प्रभावित इलाकों में कैसे होगा पंचायत का चुनाव; कैसी हैं चुनाव आयोग की तैयारियां
    06 Sep 2021
    बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने पर मुहर लग गई है। 24 सितम्बर से शुरू होने वाले पंचायत चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।
  • पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा
    असद रिज़वी
    पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा
    06 Sep 2021
    रामपुर में आज़म ख़ान का हालचाल जानने गए क़ुरैशी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की योगी सरकार को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जो सरकार और भाजपा को नागवार गुज़रीं।
  • थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन
    पीपल्स डिस्पैच
    थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन
    06 Sep 2021
    4 सितंबर को सरकार द्वारा जीते गए विश्वास मत के बाद और इससे पहले थाईलैंड में सोशल मूवमेंट्स और जमीनी स्तर के संगठनों द्वारा नियमित रुप से विरोध प्रदर्शन किया रहा है।
  • मानवाधिकार समूहों और नागरिक समाज के सदस्यों का इज़रायल पर पूर्ण हथियार प्रतिबंध का आह्वान
    पीपल्स डिस्पैच
    मानवाधिकार समूहों और नागरिक समाज के सदस्यों का इज़रायल पर पूर्ण हथियार प्रतिबंध का आह्वान
    06 Sep 2021
    हस्ताक्षरकर्ताओं ने शस्त्र नियंत्रण संधि के सदस्यों को मानवाधिकारों के उल्लंघन और फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इज़रायल द्वारा किए गए युद्ध अपराधों में उनकी मिलीभगत की चेतावनी दी।
  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License