NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
शर्मनाकः इलाज और स्ट्रेचर के अभाव में युवक के कंधे पर महिला की मौत
बिहार में एक बार फिर चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुल गई है। प्रदेश के बेगूसराय स्थित सदर अस्पताल में एक युवक घायल महिला को लेकर इलाज के लिए भटकता रहा, लेकिन उसकी मौत युवक के कंधे पर ही हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Nov 2021
begusarai sadar hospital
Image courtesy : Hindustan

बिहार में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राज्य के बेगूसराय के सदर अस्पताल में एक घायल महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके चलते एक युवक उसको लेकर इधर-उधर भटकता रहा। आखिर में उस घायल महिला की मौत युवक के कंधे पर ही हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सड़क हादसे में घायल एक महिला को इलाज के लिए एक युवक गत सोमवार को सदर अस्पताल लाया, लेकिन उसे किसी ने मदद नहीं की। युवक उसे लेकर इधर-उधर भटकता रहा लेकिन न तो उसे कोई डॉक्टर मिले और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। बाद में घायल महिला की मौत उस युवक के कंधे पर ही हो गई। मृतका बलिया थाना के भगतपुर की रहने वाली थी।

महिला की मौत की खबर जब अस्पताल में फैली तो डॉक्टर सामने आए और महिला की जांच तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं मौत के बाद भी महिला के शव को ले जाने के लिए अस्पताल की और से स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं की गई, तो युवक अपने कंधे पर ही शव को ले गया।

अस्पताल परिसर में मौजूद रोगी व उनके परिजनों ने इस दृश्य को देखा तो अस्तपाल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस तरह से एक युवक के द्वारा मृतक महिला को कंधे पर लेकर दौड़ते नजर आ रहा है।

ज्ञात हो कि शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर के पास एनएच-31 पर एक अनियंत्रित टेम्पो के पलट जाने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इन घायलों में एक महिला की हालत बेहद गंभीर थी, तभी एक स्थानीय युवक घायल महिला को इलाज के अपने कंधे पर लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। लेकिन वह महिला को बचा नहीं सका।

मामला सामने आने के बाद अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.प्रमोद सिंह ने मीडिया से कहा कि मामला अतिगंभीर है। इसकी जांच करायी जा रही है। दोषी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इसी साल सितंबर महीने में उस वक्त भी बिहार के चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुली थी, जब भोजपुर जिला स्थित आरा सदर अस्पताल स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण परिजन मरीज को प्लास्टिक के बोरे पर रखकर ओपीडी स्थित सीटी स्कैन सेंटर से इमरजेंसी वार्ड में ले गए थे।

इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी 80 वर्षीय महिला फूलझारो कुंवर इलाज के कराने के लिए अस्पताल आई थीं। बुजुर्ग महिला के बेटे के अनुसार काम करते वक्त वह अपने घर में सुबह फिसल कर गिर गई थी जिससे उसे ब्रेन हेमरेज हो गया था।

जब परिजन बुजुर्ग महिला को आरा सदर अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन कराने को कहा था। स्कैन कराने के लिए इमरजेंसी वार्ड के स्वास्थ्य कर्मियों से स्ट्रेचर की मांग की तो उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला। स्ट्रेचर न मिलने पर मजबूरन महिला के परिजन उसे प्लास्टिक के बोरे पर रखकर सदर अस्पताल के ओपीडी स्थित सिटी स्कैन सेंटर ले गए।

बता दें कि दो महीने पहले सासाराम के सदर अस्पताल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया कि सड़क दुर्घटना में घायल एक बहन को स्ट्रेचर के अभाव में उसका भाई पीठ पर लादकर अस्पताल परिसर में इलाज के लिए भटकता रहा। पीड़ित व्यक्ति शिवसागर थाना क्षेत्र के तेलड़ा गांव का रहने वाला था।

पीड़ित सुनील कुमार ने मीडिया को बताया था कि वो घटनास्थल से अस्पताल तक ऑटो से अपनी बहन को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था। उसकी बहन चलने-फिरने में असमर्थ थी इसलिए अस्पताल कर्मियों से स्ट्रेचर लेकर चलने को कहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी थी। मदद न मिलने पर सुनील ने अपनी बहन को पीठ पर लादा और डॉक्टर को दिखाने गया। उसकी शिकायत पर डॉक्टर ने भी कोई ध्यान नहीं दिया था।

Bihar
Bihar Health Care Facilities
Healthcare system
Nitish Kumar
Nitish Kumar Government
Begusarai Sadar hospital

Related Stories

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी

बिहारः पिछले साल क़हर मचा चुके रोटावायरस के वैक्सीनेशन की रफ़्तार काफ़ी धीमी

बिहारः मुज़फ़्फ़रपुर में अब डायरिया से 300 से अधिक बच्चे बीमार, शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती

बिहार की राजधानी पटना देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर

लोगों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है फ्लोराइड युक्त पानी

बिहार में फिर लौटा चमकी बुखार, मुज़फ़्फ़रपुर में अब तक दो बच्चों की मौत

शर्मनाक : दिव्यांग मरीज़ को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर पहुंचाया गया अस्पताल, फिर उसी ठेले पर शव घर लाए परिजन

नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग

बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक

बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते
    29 May 2022
    उधर अमरीका में और इधर भारत में भी ऐसी घटनाएं होने का और बार बार होने का कारण एक ही है। वही कि लोगों का सिर फिरा दिया गया है। सिर फिरा दिया जाता है और फिर एक रंग, एक वर्ण या एक धर्म अपने को दूसरे से…
  • प्रेम कुमार
    बच्चे नहीं, शिक्षकों का मूल्यांकन करें तो पता चलेगा शिक्षा का स्तर
    29 May 2022
    शिक्षाविदों का यह भी मानना है कि आज शिक्षक और छात्र दोनों दबाव में हैं। दोनों पर पढ़ाने और पढ़ने का दबाव है। ऐसे में ज्ञान हासिल करने का मूल लक्ष्य भटकता नज़र आ रहा है और केवल अंक जुटाने की होड़ दिख…
  • राज कुमार
    कैसे पता लगाएं वेबसाइट भरोसेमंद है या फ़र्ज़ी?
    29 May 2022
    आप दिनभर अलग-अलग ज़रूरतों के लिए अनेक वेबसाइट पर जाते होंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि कैसे पता लगाएं कि वेबसाइट भरोसेमंद है या नहीं। यहां हम आपको कुछ तरीके बता रहें हैं जो इस मामले में आपकी मदद कर…
  • सोनिया यादव
    फ़िल्म: एक भारतीयता की पहचान वाले तथाकथित पैमानों पर ज़रूरी सवाल उठाती 'अनेक' 
    29 May 2022
    डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्टर आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म अनेक आज की राजनीति पर सवाल करने के साथ ही नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के राजनीतिक संघर्ष और भारतीय होने के बावजूद ‘’भारतीय नहीं होने’’ के संकट…
  • राजेश कुमार
    किताब: यह कविता को बचाने का वक़्त है
    29 May 2022
    अजय सिंह की सारी कविताएं एक अलग मिज़ाज की हैं। फॉर्म से लेकर कंटेंट के स्तर पर कविता की पारंपरिक ज़मीन को जगह–जगह तोड़ती नज़र आती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License