NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
साउथ अफ़्रीका : सरकारी ऊर्जा कंपनी के निजीकरण को रोकने के लिए यूनियन कर सकते हैं देशव्यापी हड़ताल
एस्कोम के ऐतिहासिक संकट को ख़त्म करने के लिए यूनियनों ने मांग की है कि सरकार एस्कोम की ऊर्जा उत्पादन यूनिटों पर पाबंदी और ऊर्जा को प्राइवेट कंपनियों में आउटसोर्स करने की योजनाओं को वापस ले।
पीपल्स डिस्पैच
16 Jan 2020
south africa

नेशनल यूनियन ऑफ़ मेटलवर्कर्स ऑफ़ साउथ अफ़्रीका(नुमसा) और नेशनल यूनियन ऑफ़ माइनवर्कर्स(एनयूएम) ने ऊर्जा पैदा करने वाली सरकारी कंपनी एस्कोम को निजीकरण से बचाने के लिए एक देशव्यापी हड़ताल करने का फ़ैसला लिया है।

यह फ़ैसला कल जोहानेसबर्ग स्थित कंपनी के मेगावॉट पार्क में दोनों यूनियनों ने धरने के दौरान लिया। प्रशासन को दिये गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार तत्काल प्रभाव से एस्कोम की अनबंडलिंग प्रक्रिया को रोके, जिसे वह "बचाव प्लान" का नाम दे रही है। 

इस प्लान के तहत ऊर्जा उत्पादन, हस्तांतरण और वितरण करने वाली इस सरकारी कंपनी को समय के साथ 3 अलग-अलग यूनिटों में बाँट दिया जाएगा। देश की तमाम यूनियनों ने इस क़दम का विरोध किया है, और इसे निजीकरण के तहत पूर्वगामी क़दम बताया गया है।

इससे पहले सरकार ने लगातार इस कंपनी ने निवेश करने से मुकरने का काम किया है, जिसकी वजह से एस्कोम पर पिछले साल गहरा संकट छा गया था, जिसका असर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर भी बुरी तरह से पड़ा है। 

एस्कोम के इस संकट का फ़ायदा प्राइवेट कंपनी इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स(आईपीपी) और अन्य प्राइवेट कंपनियों के कोष को मिला है, जिन्होंने एस्कोम की कोल माइन का मालिकाना हक़ अपने पास लेने के बाद दाम बढ़ा दिये हैं।  

अपनी मांगों को मनवाने के लिए संगठन इकट्ठा हो रहे हैं और कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। मजोला कहते हैं, "कल का धरना आने वाली रैलियों और धरनों की शुरुआत था।"

साभार : पीपल्स डिस्पैच

South Africa
privatization
Nationwide strike
National Union of Metalworkers of South Africa
IPP

Related Stories

दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 

पूर्वांचल में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच सड़कों पर उतरे मज़दूर

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर

बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

केरल में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत लगभग सभी संस्थान बंद रहे

"जनता और देश को बचाने" के संकल्प के साथ मज़दूर-वर्ग का यह लड़ाकू तेवर हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ है

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 

बैंक यूनियनों का ‘निजीकरण’ के ख़िलाफ़ दो दिन की हड़ताल का ऐलान

दिल्ली: बैंक कर्मचारियों के 'बैंक बचाओ, देश बचाओ' अभियान को ट्रेड यूनियनों, किसान संगठन का मिला समर्थन  

निजीकरण की आंच में झुलस रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए भी सबक़ है यह किसान आंदोलन


बाकी खबरें

  • working women
    सोनिया यादव
    ग़रीब कामगार महिलाएं जलवायु परिवर्तन के चलते और हो रही हैं ग़रीब
    03 Feb 2022
    सीमित संसाधनों में रहने वाली गरीब महिलाओं का जीवन जलवायु परिवर्तन से हर तरीके से प्रभावित हुआ है। उनके स्वास्थ्य पर बुरा होने के साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है, इससे भविष्य में…
  • RTI
    अनुषा आर॰
    गुजरात में भय-त्रास और अवैधता से त्रस्त सूचना का अधिकार
    03 Feb 2022
    हाल ही में प्रदेश में एक आरटीआई आवेदक पर अवैध रूप से जुर्माना लगाया गया था। यह मामला आरटीआई अधिनियम से जुड़ी प्रक्रियात्मक बाधाओं को परिलक्षित करता है। यह भी दिखाता है कि इस कानून को नागरिकों के…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ये दुःख ख़त्म काहे नहीं होता बे?
    03 Feb 2022
    तीन-तीन साल बीत जाने पर भी पेपर देने की तारीख़ नहीं आती। तारीख़ आ जाए तो रिज़ल्ट नहीं आता, रिज़ल्ट आ जाए तो नियुक्ति नहीं होती। कभी पेपर लीक हो जाता है तो कभी कोर्ट में चला जाता है। ऐसे लगता है जैसे…
  • Akhilesh Yadav
    भाषा
    लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादियों के साथ आएं अंबेडकरवादी : अखिलेश
    03 Feb 2022
    सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि, "मैं फिर अपील करता हूं कि हम सब बहुरंगी लोग हैं। लाल रंग हमारे साथ है। हरा, सफेद, नीला… हम चाहते हैं कि अंबेडकरवादी भी साथ आएं और इस लड़ाई को मजबूत करें।"
  • Rahul Gandhi
    भाषा
    मोदी सरकार ने अपनी नीतियों से देश को बड़े ख़तरे में डाला: राहुल गांधी
    03 Feb 2022
    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि एक किंग हैं, शहंशाह हैं, शासकों के शासक हैं। राहुल गांधी ने दो उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए सदन में कहा कि कोरोना के समय कई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License