NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
पड़ताल: क्या टिकैत वाकई मीडिया को धमकी दे रहे हैं!
किसानों के सफल भारत बंद से बौखलाए बड़े-बड़े एडिटर क्या इतने व्याकुल हैं कि फ़ेक वीडियो साझा करने में भी रत्ती भर नहीं झिझकते।
राज कुमार
29 Sep 2021
Rakesh tikait
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

गोदी मीडिया शुरू से ही किसान आंदोलन को बदनाम करने की हर प्रकार की कोशिशें कर रहा है। पूछा जाना चाहिए कि किसानों के सफल भारत बंद से बौखलाए बड़े-बड़े एडिटर क्या इतने व्याकुल हैं कि फ़ेक वीडियो साझा करने में भी रत्ती भर नहीं झिझकते।

मंगलवार यानी 28 सितंबर को ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने किसान नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो ट्वीट किया है (आर्काइव लिंक)। सुधीर चौधरी ने वीडियो के साथ अपने ट्वीट में लिखा है कि-“राकेश टिकैत का अगला टारगेट मीडिया हाउस हैं। ज़ी न्यूज़ ने सच दिखाया तो ये धमकी? नहीं तो?” इस वीडियो को ख़बर लिखे जाने तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 4,632 लोगों ने सुधीर चौधरी के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है और  14 हज़ार लोगों ने लाइक किया है। सुधीर चौधरी के अलावा भी ये वीडियो काफी साझा किया जा रहा है।

सुधीर चौधरी द्वारा साझा किये गये 12 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में राकेश टिकैत मीडिया के सामने कह रहे हैं “अगला टारगेट मीडिया है। आपको बचना है तो साथ देदो। नहीं तो आप भी गये।”

ज़ी न्यूज़ और रिपब्लिक भारत की वेबसाइट पर भी ऐसी ही ख़बर लगाई गई है। बहुत सारी जगह छत्तीसगढ़ महापंचायत के हवाले से ये ख़बर छप रही है कि राकेश टिकैत ने मीडिया को धमकी दी है। राकेश टिकैत की ये 12 सेंकेड की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। अब सवाल उठता है कि क्या राकेश टिकैत सचमुच ज़ी न्यूज़ या मीडिया को धमकी दे रहे हैं। आइये पड़ताल करते हैं।


जांच-पड़ताल

इस वीडियो की खोजबीन करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। क्योंकि ये काफी ताज़ा 28 सितंबर का वीडियो है। राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ में किसान महापंचात में हिस्सा लेने गये थे। उस समय पत्रकारों के साथ सवाल-जवाब के दौरान का ये वीडियो है। एएनआई ने दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर इस वीडियो को ट्वीट किया है। सुधीर चौधरी समेत तकरीबन सभी लोगों ने इसी वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे गलत दावे के साथ साझा किया है।

एएनआई द्वारा ट्वीट किया गया राकेश टिकैत का वीडियो 43 सेकेंड का है। इस ओरिजनल वीडियो में राकेश टिकैत कह रहे हैं कि“...मेन तो दिल्ली सरकार को देख लो जिसने कानून बनाकर आधा देश बेच दिया है। मध्य प्रदेश की 182 मंडिया बेचनी निकाल दी। छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं रहने का। अब तो ये है कि सब लोग साथ दो। अगला टारगेट मीडिया हाउस है। आपको बचना है तो साथ देदो नहीं तो आप भी गये।”

वीडियो में राकेश टिकैत मीडिया हाउस को धमकी नहीं दे रहे हैं बल्कि अपनी तरफ से सचेत कर रहे हैं कि सरकार का अगला टारगेट मीडिया हाउस है और अगर आपको बचना है तो हमारा साथ देना चाहिये।

इसी वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके उसके एक हिस्से को सुधीर चौधरी ने दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर ट्वीट किया है। गोदी मीडिया लगातार ऐसी ओछी हरकत कर रहा है। ये कोई अकेला मामला नहीं है। सुधीर चौधरी ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ हैं। ख़बरें उनका पेशा है, तो ऐसा नहीं मानना चाहिये कि सुधीर चौधरी से गलती से कोई आधा-अधूरा छेड़छाड़ किया गया वीडियो साझा हो गया हो। ये होशो-हवास में जानबूझकर किया गया हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुधीर चौधरी ने फ़र्ज़ी वीडियो या फ़र्ज़ी ख़बर साझा की है।

सुधीर चौधरी द्वारा साझा किया गया वीडियो और दावा सही नहीं है। वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके सुधीर चौधरी ने साझा किया है। कायदे से सुधीर चौधरी को वीडियो हटाना चाहिये और माफी मांगनी चाहिये।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार और ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

 

rakesh tikait
Sudhir Chaudhury
kisan andolan
viral video
Viral post
fake news
fake propaganda
Fake nationalism

Related Stories

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’

किसान आंदोलन ने देश को संघर्ष ही नहीं, बल्कि सेवा का भाव भी सिखाया

किसान आंदोलन की जीत का जश्न कैसे मना रहे हैं प्रवासी भारतीय?

चुनाव चक्र: किसान और राजनीति, क्या दिल्ली की तरह फ़तह होगा यूपी का मोर्चा!


बाकी खबरें

  • Omprakash
    राज वाल्मीकि
    ओमप्रकाश वाल्मीकि सिर्फ़ दलित लेखक नहीं, राष्ट्रीय हिंदी साहित्यकार हैं: डॉ. एन. सिंह
    18 Nov 2021
    ओमप्रकाश वाल्मीकि ने ‘दलित साहित्य का सौन्दर्य शास्त्र’ लिखकर उन सवर्ण आलोचकों को जवाब दिया था, जो दलित साहित्य में शिल्पकला की कमी बताते थे।  उनकी कहानियों में ‘अम्मा’, ‘बिरम की बहू’, ‘सलाम', '…
  • israel
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया
    18 Nov 2021
    यह आंकड़े शुरूआती 2020 के बाद के हैं, मानवाधिकार समूह बी सेलेम का कहना है कि नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को इज़रायल द्वारा एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास पर एक बार फिर भड़के दक्षिणपंथी संगठन
    18 Nov 2021
    वीरों की भूमि हिंदुस्तान में दो “वीर” आजकल काफ़ी चर्चे में चल रहे हैं। एक आज़ादी से पहले के वीर, एक आज़ादी के बाद के वीर। ये दो वीर हैं “वीर सावरकर” और “वीर दास”।
  • chennai floods
    नीलाबंरन ए
    चेन्नई की बाढ़ : इस अव्यवस्था के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
    18 Nov 2021
    विशेषज्ञों का मानना है कि भारी जल निकासी के डिज़ाइन में तकनीकी ख़ामियों, शहरीकरण के कारण प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था के ख़ात्मे और जल निकायों पर अतिक्रमण की वजह से चेन्नई में हर तरफ जलभराव की स्थिति…
  • COP 26
    एम. के. भद्रकुमार
    COP 26: भारत आख़िर बलि का बकरा बन ही गया
    18 Nov 2021
    विकसित देशों का सारा गेम प्लान भारत और चीन पर कोयले के उपयोग में कमी लाने पर फिर से रजामंद करने और इसके जरिए अगले साल संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती लाने के लिए उन पर दबाव…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License