NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
…‘सुंदरता के दुश्मनो, तुम्हारा नाश हो !’
वरिष्ठ कवि और लेखक अजय सिंह इसी अगस्त 73 बरस के हो गए। हमारी आज़ादी की तरह। ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते हैं उनकी दो ख़ास कविताएं।
न्यूज़क्लिक डेस्क
16 Aug 2020
…‘सुंदरता के दुश्मनो, तुम्हारा नाश हो !’
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : सोशल मीडिया

क़दीमी* कब्रिस्तान

 

गोरख पांडेय और बर्तोल्त ब्रेख़्त ने

जिस तरह सवाल-जवाब शैली में

कुछ कविताएं लिखी हैं

कुछ-कुछ उसी अंदाज़ में

यह कविता लिखने की कोशिश  

की जा रही है

 

सवाल है :

क्या क़दीमी क़ब्रिस्तान में

प्यार के फूल खिल सकते हैं?

जवाब है (हालांकि जवाब कुछ लंबा हो गया है) :

हां, खिल सकते हैं !

अगर हमारे दिलों में प्यार व हमनवाई** हो

कि यह सोचें

यहीं कहीं हमारे पुरखे

मीर   ग़ालिब   नज़ीर   मजाज़ रशीदजहां

गहरी बहुत गहरी नींद में हैं

कि उनके आराम व अदब में

खलल न पड़े...

 

क़दीमी क़ब्रिस्तान

कई अनजान स्मृतियां

कई जाने-पहचाने अतीतमोह

अपने सीने में

दफ़न रखता है

 

टूटी चारदीवारी

बेतरतीब ढंग से उग आये झाड़-झंखाड़ों से घिरा

क़दीमी क़ब्रिस्तान

अपनी उजाड़ व उदास सुंदरता से उसे मोह लेता है

वह अक्सर बग़ल से गुज़रता

झांक कर देखता है

इसके अहाते में आज कोई नया फूल तो नहीं खिला

कल गेंदे का फूल दिखायी दिया था

हवा में धीरे-धीरे हिलता    सलाम करता

 

सामने से एक औरत

उसकी ओर चली आ रही है

न जाने कब से वह जिसका इंतज़ार कर रहा है

उसके भरे हुए अधखुले उरोज

कायनात की सुंदरता में लिपटे हुए हैं

समाज से बहिष्कृत उन दोनों को

क़दीमी क़ब्रिस्तान ने

अपने यहां पनाह देने की पेशकश की है।

क़दीमी*: पुराना

हमनवाई**: सहमति, एकराय होना

 

खिलखिल हमारी प्यारी खिलखिल 

(प्यारी नातिन खिलखिल के जन्मदिन पर)

 

सिर्फ़ खिलखिल नहीं बड़ी हुई

खिलखिल के साथ हम भी 

कुछ-कुछ बड़े हुए 

 

बड़े होते बच्चों के साथ 

बड़े भी 

बड़े होते चले जाते हैं

हालांकि यह बात आम तौर पर 

पता नहीं चलती 

 

खिलखिल जब दुनिया में आयी 

दो हथेलियों में सिमटी हुई 

हम छह अरब लोग थे

अब सात अरब हैं 

और खिलखिल 

दो हथेलियों की सीमा पार करती हुई 

नीले आसमान की मानिंद 

हंस रही है

 

दुनिया जो इतनी सुंदर 

रहने लायक लगती है

वह खिलखिल 

उसकी जैसी अनगिनत बच्चियों

बच्चों उनकी मांओं 

की हंसी और आंसू 

की वजह से है 

 

और इन्हीं मांओं 

बच्चियों बच्चों 

पर सबसे ज्यादा

हमला हो रहा है

इन दिनों 

 

अपने देश में इस समय  

जो निज़ामशाही चल रही है 

उसे ग़ौर से देखो 

यह हिंसा हत्या बलात्कार नफ़रत डर 

की संस्कृति का 

कारोबार 

चलाने वालों की है

वे

हर तरह की सुंदरता से

डरते हैं

और उसे नष्ट कर देना चाहते हैं 

 

वे खिलखिल से डरते हैं 

वे रोहित वेमुला की मां से डरते हैं

वे नजीब अहमद की मां से डरते हैं

वे गौरी लंकेश से डरते हैं 

और उसे मार डालते हैं 

 

खिलखिल इस सामूहिक सुंदरता की 

नुमाइंदगी करती है 

हमें सुंदरता को बचाने की

 लड़ाई में 

हज़ारों-हज़ार खिलखिल के साथ 

सड़कों पर उतरना है 

बंद मुट्ठियों के साथ 

हज़ारों-हज़ार आवाज़ में कहना है :

‘सुंदरता के दुश्मनो,

तुम्हारा नाश हो !’

 

-    अजय सिंह

       लखनऊ

 

इसे भी पढ़े : 15 अगस्त: इतने बड़े हुए मगर छूने को न मिला अभी तक कभी असल झण्डा

इसे भी पढ़े : ...पूरे सिस्टम को कोरोना हो गया था और दुर्भाग्य से हमारे पास असली वेंटिलेटर भी नहीं था

इसे भी पढ़े : ...कैसा समाज है जो अपनी ही देह की मैल से डरता है

इसे भी पढ़े : वरवर राव : जो जैसा है, वैसा कह दो, ताकि वह दिल को छू ले

इसे भी पढ़े : क्या हुआ छिन गई अगर रोज़ी, वोट डाला था इस बिना पर क्या!

Sunday Poem
Hindi poem
poem
कविता
हिन्दी कविता
इतवार की कविता

Related Stories

वे डरते हैं...तमाम गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज और बुलडोज़र के बावजूद!

इतवार की कविता: भीमा कोरेगाँव

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

इतवार की कविता: वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

...हर एक दिल में है इस ईद की ख़ुशी

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

फ़ासीवादी व्यवस्था से टक्कर लेतीं  अजय सिंह की कविताएं

सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!


बाकी खबरें

  • कुशाल चौधरी, गोविंद शर्मा
    बिहार: रोटी-कपड़ा और ‘मिट्टी’ के लिए संघर्ष करते गया के कुम्हार-मज़दूर
    21 May 2022
    गर्मी के मौसम में मिट्टी के कुल्हड़ और मिट्टी के घड़ों/बर्तनों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इससे ज्यादा रोज़गार पैदा नहीं होता है। सामान्य तौर पर, अधिकांश कुम्हार इस कला को छोड़ रहे हैं और सदियों पुरानी…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन के स्ट्रेन BA.4 का पहला मामला सामने आया 
    21 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2,323 नए मामले सामने आए हैं | देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 34 हज़ार 145 हो गयी है। 
  • विनीत तिवारी
    प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के साथ लोगों में ग़लत के ख़िलाफ़ ग़ुस्से की चेतना भरना भी ज़रूरी 
    21 May 2022
    "ढाई आखर प्रेम के"—आज़ादी के 75वें वर्ष में इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा के बहाने कुछ ज़रूरी बातें   
  • लाल बहादुर सिंह
    किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है
    21 May 2022
    इस पूरे दौर में मोदी सरकार के नीतिगत बचकानेपन तथा शेखचिल्ली रवैये के कारण जहाँ दुनिया में जग हंसाई हुई और एक जिम्मेदार राष्ट्र व नेता की छवि पर बट्टा लगा, वहीं गरीबों की मुश्किलें भी बढ़ गईं तथा…
  • अजय गुदावर्ती
    कांग्रेस का संकट लोगों से जुड़ाव का नुक़सान भर नहीं, संगठनात्मक भी है
    21 May 2022
    कांग्रेस पार्टी ख़ुद को भाजपा के वास्तविक विकल्प के तौर पर देखती है, लेकिन ज़्यादातर मोर्चे के नीतिगत स्तर पर यह सत्तासीन पार्टी की तरह ही है। यही वजह है कि इसका आधार सिकुड़ता जा रहा है या उसमें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License