NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
अंतरराष्ट्रीय
नशा और होश : विश्व नागरिक माराडोना को समर्पित कविता
‘इतवार की कविता’ में साम्राज्यवाद, दमन-शोषण के ख़िलाफ़ जब-तब बोलने वाले विश्व नागरिक डिएगो माराडोना (30 अक्टूबर 1960-25 नवंबर, 2020) को समर्पित कवि-पत्रकार उपेंद्र चौधरी की कविता।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Nov 2020
Diego Maradona
फोटो साभार: hey-che.com

नशा और होश

 

भांग-गांजे-अफ़ीम

शराब-हेरोइन-कोकीन

और बेशुमार सूंघने वाले नशे

गले और थुंथने से होकर

उतर जाते हैं धमनी और शिराओं तक

रंग बदलने लगती है देह

ढंग बदलने लगता है दिमाग़

और दोनों बदलावों के बीच

बहने लगते हैं

कॉमेडी,

अभिनय

दर्शन

ठहराव का घूर्णन

रफ़्तार का परिक्रमण

सुप्रीम इंसाफ़

बदला और माफ़ी

पतझड़ का विरहा

आल्हा और कबीरा

शरद की हूक

बसंत की कूक

विलाप मिलाप अलाप

विद्रोह की थाप

और वे सभी हाव-भाव-ताव

जिन्हें देखा सुना जा सकता है

मगर,

देह और दिमाग़ के बीच का विचार

इन नशों से कभी फ़ुर्र नहीं होते

ठीक वैसे ही जैसे कि

खिलाड़ी माराडोना

"नशेड़ी" माराडोना के बीच

एक विद्रोही माराडोना होता है

जिसे पता है

नशे और खेल की असलियत

मगर,

उससे कहीं ज़्यादा पता है

समाज और सियासत

विचारों को अभिव्यक्त करने की लत

ग़लत के विरुद्ध बग़ावत

नशे के बीच सही कहने की आदत

और

नशे की बेचैनी पर कहीं भारी पड़ती

होशमंद राहत

क्योंकि

शख़्स माराडोना को मालूम है

नशा अगले ही पल टूट जाता है

मगर,

होश कभी नशे में नहीं होते

-    उपेंद्र चौधरी

इसे भी पढ़ें :  “तुम बिल्‍कुल हम जैसे निकले, अब तक कहाँ छिपे थे भाई…”

इसे भी पढ़ें : ...कोई ठहरा हो जो लोगों के मुक़ाबिल तो बताओ

इसे भी पढ़ें : कुर्सीनामा : कुर्सी ख़तरे में है तो देश ख़तरे में है… कुर्सी न बचे तो...

इसे भी पढ़ें : वो राजा हैं रियासत के, नफ़ा नुकसान देखेंगे/ नियम क़ानून तो उनके बड़े दीवान देखेंगे

इसे भी पढ़ें : अवधी में ग़ज़ल: ...मंदिर मस्जिद पेट हमार न भरिहैं साहेब

Sunday Poem
Hindi poem
poem
Diego Maradona
कविता
हिन्दी कविता
इतवार की कविता

Related Stories

वे डरते हैं...तमाम गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज और बुलडोज़र के बावजूद!

इतवार की कविता: भीमा कोरेगाँव

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

इतवार की कविता: वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

...हर एक दिल में है इस ईद की ख़ुशी

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

फ़ासीवादी व्यवस्था से टक्कर लेतीं  अजय सिंह की कविताएं

सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!


बाकी खबरें

  • modi
    सत्यम श्रीवास्तव
    वादा तो न्यूनतम सरकार का ही था : वो भी न निभाया जा सका
    18 May 2021
    यह इस सरकार का सबसे बड़े अपराध के तौर पर इतिहास में दर्ज़ होने जा रहा है कि एक समृद्ध लोकतन्त्र में निर्णय लेने की प्रक्रिया इतनी एकांगी और व्यक्तिनिष्ठ होकर रह गयी।
  • bhasha
    भाषा सिंह
    बात बोलेगी: कोरोना में गोमूत्र-गोबर का जानलेवा जाप करने वालों पर कब होगी कार्रवाई
    17 May 2021
    पूरे माहौल को अवैज्ञानिकता, अंधविश्वास की गर्त में ढकेलने की बहुत ही सुनियोजित साजिश चल रही है। भाजपा की यह पुरानी कॉन्सटीटुअंसी है— गाय-गोबर, गोमूत्र, और हर आपदा में वह अपने समर्थकों के साथ इसका…
  • कश्मीर: ख़तरों के बावजूद जी-जान से जुटे हैं एम्बुलेंस चालक
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर: ख़तरों के बावजूद जी-जान से जुटे हैं एम्बुलेंस चालक
    17 May 2021
    अपनी जान को जोखिम में डाल कर भी मरीजों को अस्पताल ले जाते हैं एम्बुलेंस चालक। मृत शवों को ले जाने से दफनाने तक का काम किया है उन्होंने। न्यूज़क्लिक ने ऐसे ही कश्मीर के दो एम्बुलेंस चालकों से बात की
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर ‘काला दिन’ , किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज की आलोचना और अन्य ख़बरें
    17 May 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे किसानों द्वारा आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पे ‘काला दिन’, हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज की आलोचना और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • वैक्सीन मेरा अधिकार, BJP का प्रचार नहीं !
    न्यूज़क्लिक टीम
    वैक्सीन मेरा अधिकार, BJP का प्रचार नहीं !
    17 May 2021
    आज न्यूज़ चक्र में अभिसार शर्मा आपके सामने एक खास पड़ताल पेश कर रहे हैं। मोदी सरकार ने कैसे कोरोना के टीके को लेकर भारत की ज़रूरतों को नज़रंदाज़ करके अपनी छवि चमकाने के प्रयास में जनता को नुकसान…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License