NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
साहित्य-संस्कृति
भारत
‘इतवार की कविता’ : यह सदी किसके नाम
“अन्न का उजाला”, एक शानदार रूपक है। जिसे रचा है वरिष्ठ कवि और संस्कृतिकर्मी शोभा सिंह ने और जिसके जरिये उन्होंने सत्ता द्वारा रचे गए आज के अंधेरे को रेखांकित किया है, उसे चुनौती दी है। वह कहती हैं-“उनके तिलस्म को तोड़ते किसान/ जो अन्न का उजाला/ हमारी दुनिया में भरते…”। आइए इतवार की कविता में पढ़ते हैं किसान आंदोलन को समर्पित उनकी यह नई कविता- “यह सदी किसके नाम”
न्यूज़क्लिक डेस्क
06 Jun 2021
‘इतवार की कविता’ : यह सदी किसके नाम
फोटो : साभार

यह सदी किसके नाम

 

बेबाक नज़र थी

  बातें

    मीठे चश्मे के पानी-सी साफ़

    सब की ज़रूरत रोटी

    सदियों से

          सबको रोटी जोड़ती

          व्यापक एकता का सूत्र

          जो कभी बनी थी

          क्रांति का आह्वान संदेश

 

कठोर बिजली बादल पानी की गरज से

सवाल थे

क्यों

वे अपना मुल्क बेच रहे

अपना ज़मीर गिरवी

अब हमारी रोटी तक

बेच देना चाहते

भूख की सौदागिरी

वे खूंखार-अंधेरे के व्यापारी

वे सीधे सामने नहीं आते

अपने संरक्षक से

अपने हित के क़ानून पास करवाते

लूट को क़ानूनी जामा पहना

हड़प लेना चाहते

हमारी ज़मीनें

छीन लेना चाहते

हमारे बच्चों का भविष्य

फैलाते ख़ौफ़ का राज

लालच का साम्राज्य

उनके तिलस्म को तोड़ते

किसान

जो अन्न का उजाला

हमारी दुनिया में भरते

जो लोक + जमा तंत्र की

   साज़िश

चुनावों में जीत की

दम्भी हेकड़ी

को

समझ बूझ गए

उनकी कतारों में

वक़्त के उस ताने-बाने में

आंदोलन की पुख़्ता बुनावट

डेरा डालो घेरा डालो

की रणभेरी बज रही थी लगातार...

स्त्री पुरुष का भेदभाव नहीं

सब समान, अगुआ भूमिका में

अपनी गरिमा के साथ

स्त्री किसान, पुरुष किसान

बने आंदोलन के सिपाही

इन्सानियत से भरपूर

संज़ीदगी की ढेर सारी

  हुंकारें,  एकताबद्ध

अपनेपन का सरमाया

  बेमिसाल

उधर

बीतते हर दिन

गुपचुप साज़िशें

रचते सत्ता के गुर्गे

सुरक्षा के गोल छल्लों पर

  नफ़रती हिंसा के

  तीर चलाते

  दुष्प्रचार करते

 

अपनी सामर्थ्य भर-आंदोलनकारी

षड्यंत्र की पहचान करते

उसे बेनक़ाब करते

लड़ाई अनवरत जारी रहती

 

गोदी मीडिया

आंदोलन की ख़बरों की

गहरी उपेक्षा करता

सत्ता की चाल

         किसान उपेक्षा से थक हार

         वापस लौट जाएं

   समय का कड़वा सच यह भी

यदि किसान हारा

तो देश हार जाएगा

लोकतंत्र हार जाएगा

यह धरती की पीढ़ियां

हार जाएंगी

 कड़ी मेहनत, क़ुर्बानियों के बाद

देश को ग़ुलामी से आज़ादी मिली

यह दूसरे किस्म की आज़ादी की

    जंग है आरपार की

    जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ

बेशक वे हाथों से

कलमें छीन लें

अभिव्यक्ति की सारी आज़ादी छीन

जेलों में डाल दें

अन्नदाता की अगली कतारें तैयार हैं

  आंदोलन के विस्तार को रोकना

नामुमकिन

दहशत की ख़ौफ़नाक परछाइयों के बीच

राह तलाशती आज़ाद रूहें

अपने को खोल रहीं

बंदिशों, वर्जनाओं से मुक्त

  आज़ाद कर रहीं समूह को

देशप्रेम, लोकतंत्र बचाने का सपना

हज़ारों हज़ार आंखों में

अटल ध्रुव तारे सा झिलमिलाता

 

हां, विपरीत मौसम की चपेट

   झेलते

पहलू में बैठने वाले साथियों को

खो देने का भारी दुख

थकते हैं वे

उन्हें गहरी नींद की दरकार

धरती अपना हरियाला आंचल

  बिछा देती

उनकी थकन को

दरख़्तों की प्राणदायिनी हवा

   हर लेती

जत्थे के जत्थे

मज़दूर किसान स्त्रियां

भोर की उजास फूटते ही

ताज़ा दम हो उठते

अपने सृष्टि बीजों को

अपनी विरासत सौंपते

अंधेरे युग में

           रोशनी की बातें करते

कहते ग़ाफ़िल नहीं होना

मुकम्मल दुनिया के लिए

लड़ना ज़रूरी क्यों

पूरे आत्मविश्वास से

लड़ाई लंबी है

 

इक्कीसवीं सदी

           हमारे नाम

           लिखी जाएगी

           देखना   । ।       

 

शोभा सिंह

(कवि-संस्कृतिकर्मी)

इसे भी पढ़ें : 'इतवार की कविता' : आएंगे सरदारजी...

Sunday Poem
Hindi poem
poem
farmers protest

Related Stories

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’

इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

जीत कर घर लौट रहा है किसान !


बाकी खबरें

  • sedition
    भाषा
    सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह मामलों की कार्यवाही पर लगाई रोक, नई FIR दर्ज नहीं करने का आदेश
    11 May 2022
    पीठ ने कहा कि राजद्रोह के आरोप से संबंधित सभी लंबित मामले, अपील और कार्यवाही को स्थगित रखा जाना चाहिए। अदालतों द्वारा आरोपियों को दी गई राहत जारी रहेगी। उसने आगे कहा कि प्रावधान की वैधता को चुनौती…
  • बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    एम.ओबैद
    बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    11 May 2022
    "ख़ासकर बिहार में बड़ी संख्या में वैसे बच्चे जाते हैं जिनके घरों में खाना उपलब्ध नहीं होता है। उनके लिए कम से कम एक वक्त के खाने का स्कूल ही आसरा है। लेकिन उन्हें ये भी न मिलना बिहार सरकार की विफलता…
  • मार्को फ़र्नांडीज़
    लैटिन अमेरिका को क्यों एक नई विश्व व्यवस्था की ज़रूरत है?
    11 May 2022
    दुनिया यूक्रेन में युद्ध का अंत देखना चाहती है। हालाँकि, नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की खेप बढ़ाकर युद्ध को लम्बा खींचना चाहते हैं और इस घोषणा के साथ कि वे "रूस को कमजोर" बनाना चाहते हैं। यूक्रेन
  • assad
    एम. के. भद्रकुमार
    असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की
    11 May 2022
    राष्ट्रपति बशर अल-असद का यह तेहरान दौरा इस बात का संकेत है कि ईरान, सीरिया की भविष्य की रणनीति का मुख्य आधार बना हुआ है।
  • रवि शंकर दुबे
    इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा यूपी में: कबीर और भारतेंदु से लेकर बिस्मिल्लाह तक के आंगन से इकट्ठा की मिट्टी
    11 May 2022
    इप्टा की ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गीतों, नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License