NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कोर्ट ने पूछे कई गंभीर सवाल
दुष्यंत दवे ने कहा कि दिल्ली में 15 लाख लोगों के साथ 731 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। आप केवल एक इलाके को निशाना बनाते हैं क्योंकि आप (एमसीडी) केवल एक समुदाय को टारगेट करना चाहते हैं।
मुकुंद झा
21 Apr 2022
sc

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के मुद्दे पर अगले आदेश तक यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बीआर गवई ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी किए। याचिका में दावा किया गया है कि हिंसा के बाद एक समुदाय को निशाना बनाते हुए ये तोड़ फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। आज सुनवाई के दौरान पीड़ितों के वकीलों की ओर से सरकार को घेरा गया तो कोर्ट ने भी नगर निगम और दिल्ली पुलिस के रैवेय पर सवाल उठाए।  

इस बीच भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) की पोलित ब्यूरो सदस्य ने भी कोर्ट में याचिका लगाई। पीड़ितों के मुआवज़े की माँग की है। उन्होंने अपने अर्जी में इस अतिक्रमण विरोधी अभियान को अमानवीय ,अवैध और अनौतिक काम बताया। इसे उन्होंने प्राकृतिक न्याय के ख़िलाफ़ बताया। तोड़फोड़ के आदेश को रद्द करने और पीड़ितों के लिए तय समय में मुआवाज देने की बात की।

हालंकि अदालत ने कहा, 'अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। मामले को दो हफ्ते के बाद सूचीबद्ध किया जाए। तब तक दलीलों को पूरा किया जाए।' शीर्ष अदालत ने  नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ पर सवाल उठाए। आदेश के बाद भी जिस तरह बुल्डोज़र चलता रहा उसे लेकर एतराज़ जताया।

यह भी कहा कि वह बुधवार को की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई का गंभीर संज्ञान लेगी जो उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर को उसके आदेश से अवगत कराए जाने के बाद भी जारी रही थी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, दुष्यंत दवे और संजय हेगड़े ने पीड़ित पक्षों की तरफ से दलील दी। कहा कि सांप्रदायिक हिंसा के बाद एक समुदाय के लोगों की संपत्तियों को उजाड़ने के लिए बुल्डोज़र चलाया गया। कपिल सिब्बल ने बुल्डोज़र पर अधिक जोर दिया तो कोर्ट ने कहा अतिक्रमण तो बुल्डोज़र से ही चलेगा।

दुष्यंत दवे ने कहा दिल्ली में 15 लाख लोगों के साथ 731 अनधिकृत कॉलोनियां हैं। आप केवल एक इलाके को निशाना बनाते हैं क्योंकि आप (सरकार) केवल एक समुदाय को टारगेट करते हैं। कृपया धारा 2(सी) के अनुसार अतिक्रमण की परिभाषा देखें।उन्होंने कहा अगर ये अभियान चलना है तो पहले सैनिक फार्म जैसे इलाकों में चलना चाहिए। उस इलाक़े में इस  अभियान को चलाना जहाँ कुछ दिन पहले हिंसा हुई है, दिखाता है कि ये सिर्फ अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं था।

सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तोड़फोड़ के सवाल पर कहा कि आयुक्त भी अपने विवेक से बिना किसी नोटिस के स्टॉल, कुर्सी, मेज आदि हटा सकते हैं।

इसके बाद जस्टिस राव ने कड़ा रुख दिखाया और पूछ लिया कि क्या कल बुल्डोज़र की कार्रवाई केवल स्टॉल, कुर्सियों और मेजों को हटाने के लिए की गई? जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि इन्हें हटाने के लिए आपको बुल्डोज़र की जरूरत है?  

Supreme Court
jahangirpuri
Jahangirpuri Violence
Demolition Drive
delhi police
NDMC
Brinda Karat
Muslims
anti-encroachment

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

जब "आतंक" पर क्लीनचिट, तो उमर खालिद जेल में क्यों ?

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक


बाकी खबरें

  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • spain
    डीडब्ल्यू
    स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल
    08 Feb 2022
    स्पेन की संसद ने सरकार के श्रम सुधार बिल को सिर्फ़ 1 वोट के फ़ासले से पारित कर दिया- विपक्ष ने कहा कि यह एक वोट उनके सदस्य ने ग़लती से दे दिया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License