NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इज़रायल की ओर से बार-बार होने वाले हमले को रोकने के लिए यूएनएससी से सीरिया ने कहा
साल 2011 में सीरियाई युद्ध की शुरुआत के बाद से इज़रायल ने सीरिया के अंदर सैकड़ों हवाई हमले किए हैं। लेबनानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए गुरूवार को एक और हवाई हमले को लेकर सीरिया ने हमले को रोकने की मांग उठाई।
पीपल्स डिस्पैच
09 Apr 2021
इज़रायल की ओर से बार-बार होने वाले हमले को रोकने के लिए यूएनएससी से सीरिया ने कहा

गुरुवार 8 अप्रैल की सुबह राजधानी दमिश्क के पास इज़रायल द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद सीरिया की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सीरिया ने इस हमले को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का भारी उल्लंघन करार दिया है।

सीरिया के विदेश और प्रवासी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि इज़रायल ने "गुरुवार की सुबह सीरियाई अरब गणराज्य के क्षेत्र में नए हमले को अंजाम दिया"। इसने सीरिया अरब गणराज्य की संप्रभुता के प्रति सम्मान की पुष्टि करने वाले अंतर्राष्ट्रीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के सिद्धांत, संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुले तौर पर उल्लंघन कर "लेबनानी क्षेत्र के ऊपर से मिसाइल दागे, जिसने दमिश्क के आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया।" सीरियन अरब न्यूज एजेंसी (एसएएनए) ने ये समाचार प्रकाशित की।

एसएएनए के अनुसार हालांकि सीरिया की वायु सेना ने इजरायल द्वारा दागी गई अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया। इनमें से एक मिसाइल ने दमिश्क के बाहरी इलाके को निशाना बनाया। एसएएनए के अनुसार कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इस हमले में कम से कम चार सैनिक घायल हो गए।

अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार इन मिसाइलों को इज़रायल के कब्जे वाले सीरियाई गोलन हाइट्स से लेबनान के क्षेत्रों के ऊपर से छोड़ा गया था।

साल 2011 में शुरु हुए सीरियाई युद्ध के समय से इजरायल ने सीरिया में हजारों हवाई हमले किए। इन हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक और सशस्त्र बल के जवान मारे गए और घायल हुए। इन हमलों में से अधिकांश को इजरायल के अधिकारियों ने कभी स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, कुछ मामलों में इसने उन हमलों को सीरिया में ईरान के कथित ठिकानों के खिलाफ राक्षात्मक कार्रवाई बताते हुए सही ठहराने की कोशिश की है।

सीरियाई सरकार के बयान में यह भी कहा गया है कि इस तरह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के घोर उल्लंघन से इजरायल को नजरअंदाज न किया जाए। सुरक्षा परिषद में इसने कहा कि उत्तरोत्तर अमेरिकी प्रशासन और कुछ अन्य देशों द्वारा दिए गए सहायता के बिना ऐसा उल्लंघन नहीं हो सकेगा। इसने परिषद के सदस्यों से अपील की कि वह सीरियाई और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इसके आतंकी कृत्यों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराए।

Israel
Syrian War
unsc
Syria

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यूक्रेन से सरज़मीं लौटे ख़ौफ़ज़दा छात्रों की आपबीती

यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती

मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 


बाकी खबरें

  • working women
    सोनिया यादव
    ग़रीब कामगार महिलाएं जलवायु परिवर्तन के चलते और हो रही हैं ग़रीब
    03 Feb 2022
    सीमित संसाधनों में रहने वाली गरीब महिलाओं का जीवन जलवायु परिवर्तन से हर तरीके से प्रभावित हुआ है। उनके स्वास्थ्य पर बुरा होने के साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है, इससे भविष्य में…
  • RTI
    अनुषा आर॰
    गुजरात में भय-त्रास और अवैधता से त्रस्त सूचना का अधिकार
    03 Feb 2022
    हाल ही में प्रदेश में एक आरटीआई आवेदक पर अवैध रूप से जुर्माना लगाया गया था। यह मामला आरटीआई अधिनियम से जुड़ी प्रक्रियात्मक बाधाओं को परिलक्षित करता है। यह भी दिखाता है कि इस कानून को नागरिकों के…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ये दुःख ख़त्म काहे नहीं होता बे?
    03 Feb 2022
    तीन-तीन साल बीत जाने पर भी पेपर देने की तारीख़ नहीं आती। तारीख़ आ जाए तो रिज़ल्ट नहीं आता, रिज़ल्ट आ जाए तो नियुक्ति नहीं होती। कभी पेपर लीक हो जाता है तो कभी कोर्ट में चला जाता है। ऐसे लगता है जैसे…
  • Akhilesh Yadav
    भाषा
    लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादियों के साथ आएं अंबेडकरवादी : अखिलेश
    03 Feb 2022
    सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि, "मैं फिर अपील करता हूं कि हम सब बहुरंगी लोग हैं। लाल रंग हमारे साथ है। हरा, सफेद, नीला… हम चाहते हैं कि अंबेडकरवादी भी साथ आएं और इस लड़ाई को मजबूत करें।"
  • Rahul Gandhi
    भाषा
    मोदी सरकार ने अपनी नीतियों से देश को बड़े ख़तरे में डाला: राहुल गांधी
    03 Feb 2022
    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि एक किंग हैं, शहंशाह हैं, शासकों के शासक हैं। राहुल गांधी ने दो उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए सदन में कहा कि कोरोना के समय कई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License