NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इंट्रा-अफ़ग़ान वार्ता से पहले तालिबान ने हमला तेज़ किया
सरकार का मानना है कि पिछले सात दिनों में तालिबान द्वारा 284 हमले किए गए।
पीपल्स डिस्पैच
14 Jul 2020
इंट्रा-अफ़ग़ान

13 जुलाई को उत्तरी कुंडुज प्रांत में तालिबान के हमलों के चलते दो नागरिकों सहित क़रीब 21 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई क्योंकि विद्रोही तालिबान ने कतर में होने वाली इंट्रा-अफगान शांति वार्ता से पहले हिंसा छोड़ने की अपील को ठुकरा दिया है।

स्थानीय सूचना से पता चलता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के सामने तालिबान द्वारा किए गए भारी विस्फोट में लगभग 50 नागरिक गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। ये निदेशालय अयबक शहर में समंगन प्रांत के मध्य-उत्तर में स्थित है। इस हमले के बाद बम विस्फोट में चार बंदूकधारियों को भी अफगान बलों ने मार डाला।

एक बयान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने आंकड़ा देते हुए बताया है कि पिछले सात दिनों में तालिबान द्वारा 284 हमले किए गए थे। इस बयान में कहा गया है कि काबुल, कंधार, नंगरहार और हेरात सहित लगभग 16 प्रांतों में ये हमले हुए हैं।

इससे एक दिन पहले रविवार शाम को अफगानिस्तान के उत्तरी परवन में सुरक्षा तंत्र पर एक और हमले में चार सुरक्षा बलों ने शेनवारी ज़िले में अपनी जान गंवा दी। यह हमला सुरक्षा चौकियों के पास किया गया था जो चार घंटे तक जारी रहा जिसमें तीन सुरक्षा बलों के भी लापता होने की ख़बर थी।

11 जुलाई को अफगानिस्तान इंडिपेंडेंट ह्यूमन राइट्स ने कहा कि तालिबान को इंट्रा-अफगान वार्ता से पहले हिंसा को कम करने के लिए उपाय तलाशने की आवश्यकता है, जारी संघर्ष में इस समूह ने कहा कि अफगानिस्तान में पिछले साल कम से कम 86,823 नागरिक हताहत हुए हैं।

TALIBAN
Afghanistan
Afghanistan Independent Human Rights
intra-Afghan talks

Related Stories

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

तालिबान के आने के बाद अफ़ग़ान सिनेमा का भविष्य क्या है?

अफ़ग़ानिस्तान हो या यूक्रेन, युद्ध से क्या हासिल है अमेरिका को

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?

सीमांत गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष: सभी रूढ़िवादिता को तोड़ती उनकी दिलेरी की याद में 

पाकिस्तान-तालिबान संबंधों में खटास

अफ़ग़ानिस्तान में सिविल सोसाइटी और अधिकार समूहों ने प्रोफ़ेसर फ़ैज़ुल्ला जलाल की रिहाई की मांग की


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    जेके पुलिस ने जारी की 'अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स', हर धर्म के लोग कश्मीरी उग्रवाद का शिकार हुए
    09 Apr 2022
    कहावत है कि सच को बहुत देर तक नहीं झुठलाया जा सकता है। जी हां, ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर मचे हो-हल्ले और विवाद के बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स (Untold Kashmir Files) जारी की है।…
  • ज़ाहिद खान
    प्रलेस : फ़ासिज़्म के ख़िलाफ़ फिर बनाना होगा जनमोर्चा
    09 Apr 2022
    9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ के स्थापना दिवस पर विशेष: प्रलेस का किस तरह से गठन हुआ?, संगठन के पीछे क्या उद्देश्य थे? इस संगठन के विस्तार में क्या-क्या परेशानियां पेश आईं?, प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    बेशर्म नंगई पर उतरा तंत्र, नफ़रती एजेंटों की पौ-बारा
    08 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मध्यप्रदेश में पत्रकार व अन्य लोगों को थाने में अर्द्धग्न करने की घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया और पीड़ित पत्रकार कनिष्क तिवारी से बात की। महंगाई में…
  • एजाज़ अशरफ़
    गुजरात दंगे और मोदी के कट्टर आलोचक होने के कारण देवगौड़ा की पत्नी को आयकर का नोटिस?
    08 Apr 2022
    नरेन्द्र मोदी सरकार स्पष्ट रूप से हिंदुत्व के कट्टर आलोचक के साथ राजनीतिक हिसाब चुकता कर रही है, इस उम्मीद के साथ कि ऐसा करके वह उन्हें भाजपा को चुनौती देने से रोक सकेगी। 
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी शासित एमपी और उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर ज़ुल्म क्यों ?
    08 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ हुई अभद्र घटना पर। स्थानीय यूट्यूब पत्रकार कनिष्क तिवारी ने बताया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License