NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 से संक्रमण में वृद्धि के चलते थाईलैंड ने आंशिक कर्फ्यू लागू किया
रात में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने को अगले कुछ हफ्तों में देश भर में लॉकडाउन की घोषणा करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
03 Apr 2020
thailand

कोरोनावायरस से संक्रमण की संख्या में इज़ाफ़ा होने के मद्देनज़र थाईलैंड की सरकार ने रात में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाते हुए कर्फ्यू लागू कर दिया है। शुक्रवार 3 मार्च से शुरू होने वाला ये कर्फ्यू रोज़ाना रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच लगा रहेगा। इलाज और ज़रुरी काम के लिए बाहर आने जाने वाले लोगों पर इस कर्फ्यू में ढ़ील दी गई है जो अपवाद के तौर पर होंगे।

कर्फ्यू की अवधि को लेकर कोई तर्क स्पष्ट तौर पर नहीं दिया गया है, लेकिन इसे पूरे देश में प्रतिबंधों को धीरे-धीरे सख्त करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। देश में अधिकांश कार्यस्थलों पर काम जारी है और यह भी उम्मीद है कि जल्द ही इन जगहों को कर्फ्यू के नियमों को सख्त करने के साथ बंद कर दिया जाएगा।

सरकार ने ये कदम तब उठाया है जब थाईलैंड में बुधवार को COVID-19 के 104 मामले सामने आए जो गुरुवार 2 मार्च को बढ़कर कुल संख्या 1,875 तक पहुंच गई। संक्रमण के मामलों में ये वृद्धि गुरुवार को भी जारी रही। इस दिन 103 मामले सामने आए। वायरस से मरने वालों की संख्या वर्तमान में 15 है।

पिछले हफ्ते, थाईलैंड की संसद ने सैन्य-समर्थित प्रधानमंत्री प्रीयुत चान-ओ-चा के नेतृत्व वाली सरकार को असीम शक्तियां देते हुए आपातकालीन विधेयक पारित किया। प्रधानमंत्री को दी गई कुछ विवादास्पद शक्तियों में शामिल हैं, एकतरफा राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करना, नागरिकों के आने जाने को पूरी तरह से प्रतिबंधित करना, रिपोर्ट करने के लिए मीडिया पर रोक लगाना और देश के किसी भी हिस्से में सेना को तैनात रोकना।

थाईलैंड की संसद ने कर्फ्यू और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए राहत पैकेज और सहायता करने वाली योजना को भी पारित किया। सरकार पहले से सोशल डिस्टेंशिंग को लागू कर चुकी और अन्य देशों से लौटने वाले लोगों को 14 दिनों तक अलग थलग रखने के लिए भी कह चुकी है साथ ही बड़े सार्वजनिक समारोहों, स्कूलों और रेस्तरांओं को भी बंद कर दिया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Thailand
COVID-19
Curfew in Thailand
Prayut Chan-o-cha

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License