NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका ने हौथी के दो सैन्य कमांडरों को प्रतिबंधित किया
ट्रम्प प्रशासन द्वारा अंतिम दिनों में इस संगठन को आतंकवाद की सूची में डाल दिया था। बाइडन प्रशासन द्वारा इसे आतंकवाद की सूची से हटाने की घोषणा के एक हफ्ते बाद ही ये प्रतिबंध लगाया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
03 Mar 2021
अमेरिका ने हौथी के दो सैन्य कमांडरों को प्रतिबंधित किया

बार बार होने वाले यमनी संघर्ष के हालिया चरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंगलवार 2 मार्च को हौथी मिलिशिया के दो सैन्य कमांडरों पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिका ने कथित तौर पर दो उच्च रैंकिंग वाले इन सैन्य अधिकारियों को "हथियारों की खरीद और ईरान सरकार की विनाशकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नागरिकों और पड़ोसी देशों पर हमला करके इस संघर्ष को लंबे समय तक खींचने का आरोप लगाते हुए” प्रतबंधित कर दिया।

सऊदी अरब और अमेरिका ने सऊदी अरब में हाल के हमलों और लाल सागर में इसके शिपिंग वेसेल पर हमलों के लिए हौथी को दोषी ठहराया। उन्होंने इसे भी ईरान द्वारा समर्थन मिलने का आरोप लगाया। उधर ईरान ने हमेशा ऐसे आरोपों से इनकार किया है।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए गए दो हौथी सैन्य अधिकारियों में हौथी नैसेना के प्रमुख मंसूर अल-सादी और यमनी वायु सेना और वायु रक्षा बलों के कमांडर अहमद अली अहसन अल हमजी शामिल हैं। दोनों कमांडरों को अमेरिकी नागरिकों के साथ व्यापार करने से रोकने के साथ-साथ उनकी आधिकारिक संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। हालांकि, विभिन्न रिपोर्टों में कहा गया है कि ऐसी कोई संभावना नहीं है कि दोनों कमांडरों के अमेरिकी बैंक खाते होंगे। ऐसे प्रतिबंधों को बड़े पैमाने पर प्रतीकात्मक रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने आरोप लगाया कि दो सैन्य कमांडरों को "ईरान में प्रशिक्षण" प्राप्त करने और सैनिकों को नेतृत्व करने को लेकर प्रतिबंधित किया गया जो "हमलों के लिए जिम्मेदार हैं जिसने सीधे तौर पर यमनी लोगों", पड़ोसी देशों और अंतर्राष्ट्रीय जल में वाणिज्यिक शिपिंग को प्रभावित किया।

ये प्रतिबंध जो बाइडन प्रशासन द्वारा पूर्ववर्ती प्रशासन के उस फैसले को पलटने के एक सप्ताह बाद लगाया गया जिसमें पूर्ववर्ती प्रशासन ने हौथी के अधिकारियों और इसकी गतिविधियों को प्रतिबंधित करते हुए इसको आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया था। इस निर्णय का अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, एनजीओ, मानवाधिकार समूहों सहित संयुक्त राष्ट्र ने भी विरोध किया था।

हौथी के आतंकवादी टैग को हटाने के अलावा अमेरिकी सरकार ने हाल ही में यमन में सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन को दिए जाने वाले अमेरिकी सैन्य समर्थन को भी निलंबित कर दिया है जो मानवाधिकार समूहों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार नागरिकों की मौत और उनके विस्थापन के लिए जिम्मेदार है। नागरिकों की मौत और उनके विस्थापन के लिए घातक और अंधाधुंध हवाई बमबारी, मिसाइल हमले, जमीनी हमले आदि जिम्मेदार हैं।

houthi
America
houthi army

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • Jhajjar Road Flyover of Bahadurgarh
    सोनिया यादव
    लखीमपुर खीरी कांड के बाद हरियाणा में प्रदर्शनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत
    28 Oct 2021
    महज़ एक महीने के भीतर लखीमपुर खीरी की घटना के बाद ये दूसरा किसानों की हत्या से जुड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों…
  • fact check
    प्रियंका झा
    आज तक, APN न्यूज़ ने श्रीनगर में WC में पाकिस्तान की जीत का जश्न बताकर 2017 का वीडियो चलाया
    28 Oct 2021
    ऑल्ट न्यूज़ ने श्रीनगर के एक रिपोर्टर से बात की जो समाचारपत्र के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि ये वीडियो श्रीनगर का ही है लेकिन पुराना है. उन्होंने ये भी कहा कि हाल में श्रीनगर में मैच के बाद…
  • schools colleges reopen
    भाषा
    दिल्ली: डेढ़ साल बाद एक नवंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, कॉलेज
    28 Oct 2021
    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में एक नवंबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और छठ पूजा समारोहों को कोविड के सख्त…
  • Zakia Jafri
    सबरंग इंडिया
    जाकिया जाफरी मामला : याचिकाकर्ता ने जांच की मांग की
    28 Oct 2021
    सुप्रीम कोर्ट जाकिया जाफरी द्वारा दायर एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें गुजरात प्रशासन में प्रमुख सदस्यों की भूमिका की जांच की मांग की गई थी, जिन्होंने 2002 के नरसंहार को बेरोकटोक…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 16,156 नए मामले, 733 मरीज़ों की मौत
    28 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.47 फ़ीसदी यानी 1 लाख 60 हज़ार 989 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License