NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान में ननकाना साहिब में तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार
‘‘ननकाना साहिब घटना के मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया है। ...ननकाना साहिब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उस पर लगाई गई आतंकवाद निरोधी कानून की धारा 7 एक गैर ज़मानती धारा है।"
भाषा
06 Jan 2020
nankana-sahib-attacker

लाहौर : पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर कठोर आतंकवाद निरोधक कानून की गैर जमानती धारा लगायी गयी। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के समीप वह स्थान है जहां सिखों के पहले गुरू गुरू नानक देव का जन्म हुआ था। इसे गुरुद्वारा जन्म स्थान भी कहा जाता है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर हमला कर पथराव किया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस दल को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

जियो न्यूज़ की खबर के अनुसार मुख्य आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़े अधिकारी (डिजिटल मीडिया) अजहर मासवानी ने ट्वीट कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘

ननकाना साहिब घटना के मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया है। ...ननकाना साहिब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।’’

उन्होंने आगे कहा कि उस पर लगाई गई आतंकवाद निरोधी कानून की धारा 7 एक गैर जमानती धारा है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना की निंदा की और कहा कि यह उनकी ‘सोच’ के विरूद्ध है और सरकार इसमें शामिल लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारत ने इस पवित्र गुरद्वारे में तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान सरकार से वहां सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

शनिवार को भारत में विभिन्न दलों के नेताओं ने ननकाना साहिब पर हुए हमले की निंदा की थी और इसे ‘कायराना’ एवं ‘शर्मनाक’ करार दिया था।

नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के पास सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि पाकिस्तान सिख धर्मस्थलों और सिखों को पर्याप्त सुरक्षा दे।

भारत में सिखों की सबसे बड़ी संस्था शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति ने कहा है कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजेगा। समिति ने पाकिस्तान सरकार से ननकाना साहिब गुरद्वारे पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इन खबरों का खंडन किया कि किसी भीड़ ने ननकाना साहिब में बेअदबी की। उसने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक के धर्मस्थल को किसी ने न तो छुआ है और न ही कोई नुकसान पहुंचाया है यहां तोड़फोड़ किए जाने का दावा झूठा है।

Nankana Sahib
Gurudwara Nankana Sahib
Pakistan
Imran Khan

Related Stories

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

कश्मीरी माहौल की वे प्रवृत्तियां जिनकी वजह से साल 1990 में कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

सीमांत गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष: सभी रूढ़िवादिता को तोड़ती उनकी दिलेरी की याद में 

भारत को अफ़ग़ानिस्तान पर प्रभाव डालने के लिए स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने की ज़रूरत है

कैसे कश्मीर, पाकिस्तान और धर्मनिर्पेक्षता आपस में जुड़े हुए हैं

भारत और अफ़ग़ानिस्तान:  सामान्य ज्ञान के रूप में अंतरराष्ट्रीय राजनीति

विशेष: दोनों तरफ़ के पंजाबियों को जोड़ती पंजाबी फिल्में और संगीत


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: किसान और राजनीति, क्या दिल्ली की तरह फ़तह होगा यूपी का मोर्चा!
    12 Dec 2021
    एक साल से भी ज़्यादा समय बाद किसान दिल्ली का मोर्चा जीत कर घर लौट रहे हैं। और जिनका यूपी, पंजाब में घर है उनके सामने आने वाला चुनाव है...जिसमें उन्हें अपने हक़ में एक नई सरकार चुननी है। यूपी का किसान…
  • CBSE
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: प्रश्न पूछो, पर ज़रा ढंग से तो पूछो
    12 Dec 2021
    अभी ऐसे ही, बारहवीं कक्षा की परीक्षा में एक प्रश्न पूछ लिया गया कि किस सरकार के तहत सन् दो हजार दो में गुजरात में अप्रत्याशित स्तर पर मुस्लिम विरोधी हिंसा हुई थी। सरकार को अखर गया, माथा ठनक गया। इतना…
  • PM modi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: अमृत महोत्सव, सांसदों को फटकार का नाटक और अन्य
    12 Dec 2021
    एक तरफ प्रधानमंत्री सांसदों को सदन में उपस्थिति रहने को कहते हैं दूसरी ओर उनकी पार्टी चुनाव वाले राज्यों के अपने करीब सौ सांसदों को निर्देश देती है कि वह सारे काम छोड़ कर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों…
  • varanasi
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: बनारस में जिन गंगा घाटों पर गिरते हैं शहर भर के नाले, वहीं से होगी मोदी की इंट्री और एक्जिट
    12 Dec 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को बनारस के जिन घाटों से गंगा में इंट्री और एक्जिट करेंगे, उनमें एक है खिड़किया घाट और दूसरा रविदास घाट। एक पर शाही नाले का बदबूदार पानी गंगा को गंदा कर रहा है,…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...
    12 Dec 2021
    भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े जनआंदोलन में किसानों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और अब किसान धीरे धीरे घर की तरफ़ जा रहे हैं। पढ़िये विहाग वैभव की किसानों पर यह नज़्म...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License