NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी
प्रगतिशील उम्मीदवार एंड्रेस अराउज ने दूसरे दौर का चुनाव होने से रोकने के प्रयास के रूप में अभियोजक कार्यालय और कंट्रोलर कार्यालय द्वारा इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल सूचनाओं को जब्त करने की कार्रवाई की निंदा की।
पीपल्स डिस्पैच
23 Feb 2021
विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी

प्रोग्रेसिव यूनियन फॉर होप अलायंस (यूएनईएस) के एंड्रेस अराउज ने इक्वाडोर में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में बाधा डालने की योजनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी दी है। रविवार 21 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के विजेता अराउज ने अभियोजक कार्यालय और कॉम्पोट्रोलर कार्यालय द्वारा नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) के कंप्यूटर उपकरणों की जब्ती की निंदा की और इसे लोकतंत्र के खिलाफ हमला बताते हुए कहा कि इनकी मंशा आगामी दूसरे दौर के चुनाव को स्थगित करने की है।

सीएनई के उपकरणों की जब्ती तथाकथित जांच का एक हिस्सा है जो सीएनई द्वारा 7 फरवरी को हुए आम चुनावों के आधिकारिक परिणामों की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद शुरू हुई। 21 फरवरी को सुबह लगभग 3 बजे सीएनई ने घोषणा की कि अराउज़ और दक्षिणपंथी क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटी (सीआरईओ) पार्टी और सोशल क्रिश्चियन पार्टी (पीएससी) के गुइलर्मो लास्सो 11 अप्रैल को दूसरे दौर के चुनाव में आमने-सामने होंगे। एक अन्य उम्मीदवार याकु पेरेज़ द्वारा इन परिणामों को खारिज करने और इसे चुनौती देने के बाद जांच शुरू हुई थी।

अराउज ने कहा कि उनकी पार्टी सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के अधिकारों, उनकी अपील और दोबारा गणना के अनुरोध का सम्मान करती है लेकिन इस बात पर जोर दिया कि उन शिकायतों को सीएनई के सामने पेश किया जाना चाहिए और चुनाव की तारीख में बाधा डालने के बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

इस तरह अराउज ने चुनावी प्रक्रिया में सरकारी संस्थानों के हस्तक्षेप को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी पार्टी ने इलेक्टोरल डिस्प्यूट ट्राइब्यूनल (टीसीई) में अभियोजक डायना सालजार और कम्प्ट्रोलर पाब्लो सेली के खिलाफ चुनावी कानूनों का उल्लंघन करने और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने को लेकर मुकदमा दायर किया है। अराउज ने टीसीई को कानून को लागू करने और संबंधित प्रतिबंधों के साथ तेजी से कार्रवाई करने के लिए भी आह्वान किया है।

अराउज ने निंदा करते हुए यह भी कहा कि इन घटनाओं से राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो की सरकार के कार्यकाल के बढ़ाने के छिपे इरादे जाहिर होते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग इससे असहमत होंगे।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और चुनाव पर्यवेक्षकों को सीएनई में सरकारी हस्तक्षेप से उत्पन्न खतरे के समक्ष सतर्क रहने का आह्वान करते हुए रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस को समाप्त किया।

Ecuador
Lenin Moreno
Progressive union for hope alliance
National Electoral Council

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार

इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान

पैसा पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक व्यवस्था को तबाह कर रहा है!

इक्वाडोरः आम चुनावों को लेकर अनिश्चितता बरक़रार


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License