NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : कश्मीर, कश्मीरियों के सिवा सबका ‘अंदरूनी मामला’ है!
ख़ैर अब क्योंकि यूरोपीय यूनियन के कुछ सदस्य देशों के सांसदों ने कश्मीर का दौरा कर लिया है और बता दिया है कि कश्मीर में सब ठीक है, सो हम मान लेते हैं। उन्होंने यह भी बता दिया है कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
03 Nov 2019
EU MPs visit to Kashmir
फोटो साभार : India Today

कश्मीर के हालात ठीक हैं। और ठीक क्या, बल्कि बहुत ही ठीक हैं। और यह कहना है यूरोप के कुछ सांसदों का। सरकार तो पांच अगस्त से कहती आ रही है कि कश्मीर में सब ठीक-ठाक है पर हम मान ही नहीं रहे थे। सरकार का कहना है कि चार अगस्त तक कश्मीर में हालत बहुत खराब थे। इतने खराब थे कि सरकार को कुछ हटाना पड़ा। जैसे ही सरकार ने अगस्त माह की पांच तारीख को वो चीज हटाने का काम किया तो अचानक ही सब कुछ ठीक होने लगा।

हमारी यह पुरानी आदत रही है कि ये विदेशी, और उस पर भी गोरे, कुछ कह दें तो एकदम मान लेते हैं। न्यूटन के सिद्धांत, आइंस्टीन की थ्योरी सभी वेदों-पुराणों में वर्णित है। पर जब तक न्यूटन, आइंस्टीन ने नहीं बताया हमने माना ही नहीं। इसी तरह से मोदी जी, अमित शाह जी तो कोई तीन महीने से बता बता कर थक गये पर हम मान ही नहीं रहे हैं कि कश्मीर में सब ठीक है, शांति है। इसीलिए यूरोपीय सांसदों को बुलाना पड़ा, यह बताने के लिए कि कश्मीर में सब ठीक है। हम पहले ही मान लेते तो न इतनी मेहनत करनी पड़ती और न ही इतना पैसा खर्च करना पड़ता।

logo tirchhi nazar_2.PNG

खैर अब क्योंकि यूरोपीय यूनियन के कुछ सदस्य देशों के सांसदों ने कश्मीर का दौरा कर लिया है और बता दिया है कि कश्मीर में सब ठीक है, सो हम मान लेते हैं। उन्होंने यह भी बता दिया है कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है। पहले लगता था कि कश्मीर कश्मीरियों का अंदरूनी मामला होना चाहिये था पर अब मान लेते हैं कि कश्मीर हरियाणा का अंदरूनी मामला है, महाराष्ट्र का मामला है, और जहां भी चुनाव हों, उन सब जगहों का मामला है पर कश्मीर कश्मीरियों का मामला नहीं है। हरियाणवियों (हरियाणा वासियों) से 370 पर वोट मांगे जा सकते हैं।

महाराष्ट्रीयन लोगों से 370 हटाने को लेकर चर्चा की जा सकती है। पर कश्मीरियों से 370 पर बात करना पाप है क्योंकि धारा 370 भारत का अंदरूनी मामला है और भारत सरकार की निगाह में कश्मीर प्रदेश तो हमारा है पर कश्मीर के नागरिक विदेशी हैं।

सुनते हैं कि ये जो विदेशी सांसद आये और कश्मीर गये, इसका प्रबंधन एक दलाल (लॉबिंग करने वाली) कम्पनी के पास था। उस दलाल कम्पनी ने इन विदेशी सांसदों का प्रधानमंत्री जी से मिलने का कार्यक्रम भी तय कर रखा था। प्रधानमंत्री जी मिले और बहुत गर्मजोशी से मिले। उसके बाद उन सांसदों को श्रीनगर ले जाया गया। वहां उन्होंने सैर सपाटा किया। डल झील में शिकारे की सवारी की। उसके बाद प्रैस से मिले। प्रैस को बताया कि कश्मीर बहुत ही सुन्दर है। कश्मीर बहुत शांत है। और कश्मीर मैं सब कुछ ठीक-ठाक है। 

अच्छा मेहमान वह होता है जो मेजबान के यहां फालतू की तांक झांक न करे। जो ढका हुआ है उसे ढका ही रहने दे। यूरोप से ये मेहमान अगर अच्छे मेहमान सिद्ध हुए तो हमने भी मेहमान नवाजी में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी। कश्मीर में हम और भी विदेशी मेहमानों की मेजबानी के लिए तैयार हैं, बस शर्त यही है कि वे भी अच्छे मेहमान बनने के लिए तैयार हों। 

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
EU MPs visit to Kashmir
Jammu and Kashmir
Article 370
Narendera Modi
BJP
kashmiri awaam

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते
    29 May 2022
    उधर अमरीका में और इधर भारत में भी ऐसी घटनाएं होने का और बार बार होने का कारण एक ही है। वही कि लोगों का सिर फिरा दिया गया है। सिर फिरा दिया जाता है और फिर एक रंग, एक वर्ण या एक धर्म अपने को दूसरे से…
  • प्रेम कुमार
    बच्चे नहीं, शिक्षकों का मूल्यांकन करें तो पता चलेगा शिक्षा का स्तर
    29 May 2022
    शिक्षाविदों का यह भी मानना है कि आज शिक्षक और छात्र दोनों दबाव में हैं। दोनों पर पढ़ाने और पढ़ने का दबाव है। ऐसे में ज्ञान हासिल करने का मूल लक्ष्य भटकता नज़र आ रहा है और केवल अंक जुटाने की होड़ दिख…
  • राज कुमार
    कैसे पता लगाएं वेबसाइट भरोसेमंद है या फ़र्ज़ी?
    29 May 2022
    आप दिनभर अलग-अलग ज़रूरतों के लिए अनेक वेबसाइट पर जाते होंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि कैसे पता लगाएं कि वेबसाइट भरोसेमंद है या नहीं। यहां हम आपको कुछ तरीके बता रहें हैं जो इस मामले में आपकी मदद कर…
  • सोनिया यादव
    फ़िल्म: एक भारतीयता की पहचान वाले तथाकथित पैमानों पर ज़रूरी सवाल उठाती 'अनेक' 
    29 May 2022
    डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्टर आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म अनेक आज की राजनीति पर सवाल करने के साथ ही नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के राजनीतिक संघर्ष और भारतीय होने के बावजूद ‘’भारतीय नहीं होने’’ के संकट…
  • राजेश कुमार
    किताब: यह कविता को बचाने का वक़्त है
    29 May 2022
    अजय सिंह की सारी कविताएं एक अलग मिज़ाज की हैं। फॉर्म से लेकर कंटेंट के स्तर पर कविता की पारंपरिक ज़मीन को जगह–जगह तोड़ती नज़र आती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License