NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
हमारा स्वतंत्रता दिवस, उनका स्वतंत्रता दिवस
वे लोग जो देश की आज़ादी की लड़ाई में एक ओर बैठे देख रहे थे वे मजबूर हैं। उन्होंने इसी मजबूरी के कारण ही राम मंदिर के नाम पर किये गए सत्ता प्राप्ति आंदोलन की तुलना स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन से की है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
16 Aug 2020
 स्वतंत्रता दिवस
फोटो साभार : अमर उजाला

आज़ादी के इस पावन पर्व की सभी बंधुओं को बधाई और बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज़ादी की इस लड़ाई में माँ भारती के बहुत से वीर सपुत्र-सपुत्रियों ने अँग्रेजों से लोहा लिया था और अपने प्राणों का बलिदान दिया था। पर उस समय कुछ लोग थे जो अँग्रेजों के साथ थे और उनकी चमचागिरी कर रहे थे, उनसे माफ़ी मांग रहे थे, उन्हें भी यही दिन स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के रूप में मनाना पड़ रहा है। यह उनकी मजबूरी है। इसी मजबूरी के कारण वे लोग विभिन्न तारीखों को नया स्वतंत्रता दिवस और जिस मर्जी आंदोलन को स्वतंत्रता आंदोलन बताते रहते हैं।

tirchi nazar_6.png

सबसे पहले 26 मई की तारीख को नई आज़ादी का दिन घोषित किया गया। वैसे तो जब भी निज़ाम बदलता है, अपने को औरों से अलग और ऊपर ही बताता है पर इस बार बताया गया कि सात सौ साल बाद हिन्दू हृदय सम्राट दिल्ली का राजा बना है, दिल्ली पर हिन्दू राज आया है। तो ऐसे लोगों के लिए पहला स्वतंत्रता दिवस तो 26 मई हुआ न!

इससे पहले भी जब जीएसटी लागू किया था, तब उस दिन को नये स्वतंत्रता दिवस के रूप में बताया था। वह कौन सी तारीख थी, आज किसी को भी याद नहीं है। जो व्यक्ति उस दिन को जानना चाहे, वह गूगल कर सकता है। उस दिन मध्य रात्रि में संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया गया था। ठीक उसी तरह जैसे 14 और 15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को किया गया था।

मित्रो, जीएसटी लागू करने का दिन वास्तव में ही आज़ादी का दिन था। जीएसटी लागू करने के लिए तब के वित्त मंत्री जी को पूरी आज़ादी दी गई थी। कहा जाता है कि इस शासन काल में ऐसा पहली बार और अंतिम बार हुआ था कि किसी भी मंत्री को किसी भी काम को करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई हो। माना जाता है कि आज भी किसी भी मंत्री को अपना काम करने की पूरी स्वतंत्रता नहीं है। आज कोरोना काल में भी कोविड के बारे में सारी घोषणाएं करने की आज़ादी स्वास्थ्य मंत्री जी को नहीं है। तो मित्रो, आगे से जीएसटी लागू करने के दिन को भी स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के रूप में मनाया जा सकता है। तिथि आप गूगल कर जान सकते हैं।

उन लोगों द्वारा, जिन लोगों ने 15 अगस्त 1947 में मिली स्वतंत्रता में रत्ती भर भी योगदान नहीं दिया था, भविष्य में आठ नवम्बर को भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा सकता है। वह दिन सबको याद है और आगे भी याद रहेगा। इसी दिन तो हमारे ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया गया था जिससे नई आर्थिक आज़ादी मिली थी। काला धन समाप्त हो गया था। आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्ति मिल गई थी। देश को भ्रष्टाचार से निजात मिल गई थी और रिश्वतखोरी तो ऐसे समाप्त हो गई थी जैसे गुजरे ज़माने की बात हो। और वह किया कैसे गया था। पुराने बदरंग नोट बंद कर नये रंग-बिरंगे नोट जारी किये गए थे। तो वे लोग चाहे तो आठ नवम्बर को भी स्वतंत्रता दिवस मना सकते हैं।

उन लोगों द्वारा स्वतंत्रता दिवस तो उस दिन भी मनाया जा सकता है जिस दिन कानून बना तीन तलाक़ को गैर कानूनी बनाया गया था। तारीख आप गूगल कर लेना। उस दिन देश के हिन्दू पुरुषों को एक ही झटके में खुश कर दिया गया था, और मुसलमान पुरुषों का जेल जाने का इंतजाम। वैसे कुछ लोग यह भी मानते हैं कि इसमें मुसलमान औरतों की जीत हुई थी। वे अपने ऐसे शौहर को जिसने उन्हें गैर कानूनी ढंग से तलाक़ दिया हो जेल भिजवा सकती हैं। ऐसा हक़ अभी हिन्दू औरतों को नहीं मिला है कि वे अपने ऐसे पति को जिसने उन्हें बिना कानूनी रूप से तलाक़ दिये छोड़ रखा हो, जेल भिजवा सकें। हिन्दू औरतों का क्या है, मुसलमान औरतों को तो हक़ मिल गया न। तो अब वे लोग उस दिन को भी स्वतंत्रता दिवस मना सकते हैं जिस दिन तीन तलाक़ बिल कानून बना।

वे लोग जो देश की आज़ादी की लड़ाई में एक ओर बैठे देख रहे थे वे मजबूर हैं। उन्होंने इसी मजबूरी के कारण ही राम मंदिर के नाम पर किये गए सत्ता प्राप्ति आंदोलन की तुलना स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन से की है। उनकी इस तुलना के बाद कालांतर में वे लोग पांच अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना सकेंगे और भगवान रामचंद्र जी के बनने वाले भव्य मंदिर पर भगवा ध्वज फहरा कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकेंगें। वैसे भी उनके पास पांच अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के और भी कारण हैं।

जिनके पास पहले किया धरा कुछ नहीं है, वे अब जो भी कुछ करते हैं, वह एतिहासिक होता है, नया स्वतंत्रता संग्राम होता है, नया स्वतंत्रता दिवस होता है। हमें तो हमारा पुराना स्वतंत्रता संग्राम ही मुबारक है, पुराना स्वतंत्रता दिवस ही मुबारक है। बस अगर आपके बस में है तो ग़रीबी से आज़ादी दिला दीजिये। बेचारी, बेकारी और बेरोज़गारी से आज़ादी दिला दीजिये। चारों ओर फैल रही नफ़रत से आज़ादी दिला दीजिये।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
independence day
74th Independence Day

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!

तिरछी नज़र: विश्व गुरु को हंसना-हंसाना नहीं चाहिए


बाकी खबरें

  • Jhajjar Road Flyover of Bahadurgarh
    सोनिया यादव
    लखीमपुर खीरी कांड के बाद हरियाणा में प्रदर्शनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत
    28 Oct 2021
    महज़ एक महीने के भीतर लखीमपुर खीरी की घटना के बाद ये दूसरा किसानों की हत्या से जुड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों…
  • fact check
    प्रियंका झा
    आज तक, APN न्यूज़ ने श्रीनगर में WC में पाकिस्तान की जीत का जश्न बताकर 2017 का वीडियो चलाया
    28 Oct 2021
    ऑल्ट न्यूज़ ने श्रीनगर के एक रिपोर्टर से बात की जो समाचारपत्र के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि ये वीडियो श्रीनगर का ही है लेकिन पुराना है. उन्होंने ये भी कहा कि हाल में श्रीनगर में मैच के बाद…
  • schools colleges reopen
    भाषा
    दिल्ली: डेढ़ साल बाद एक नवंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, कॉलेज
    28 Oct 2021
    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में एक नवंबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और छठ पूजा समारोहों को कोविड के सख्त…
  • Zakia Jafri
    सबरंग इंडिया
    जाकिया जाफरी मामला : याचिकाकर्ता ने जांच की मांग की
    28 Oct 2021
    सुप्रीम कोर्ट जाकिया जाफरी द्वारा दायर एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें गुजरात प्रशासन में प्रमुख सदस्यों की भूमिका की जांच की मांग की गई थी, जिन्होंने 2002 के नरसंहार को बेरोकटोक…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 16,156 नए मामले, 733 मरीज़ों की मौत
    28 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.47 फ़ीसदी यानी 1 लाख 60 हज़ार 989 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License