NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे
कोरोना की तरह ही सरकार जी भी चुनाव आने की भविष्यवाणी कर देते हैं। वैसे तो चुनाव हर पांच साल में होते हैं पर यदि आप भूल गए हों कि चुनाव हुए पांच साल होने वाले हैं तो सरकार जी के दनादन दौरे याद दिला देते हैं कि भइया, अब चुनाव आने ही वाले हैं।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
26 Dec 2021
modi

डेल्टा अभी पूरी तरह से गया ही नहीं है कि ओमिक्रॉन आ गया है। हम किसी शहर के विभिन्न सेक्टरों की बात नहीं कर रहे हैं, हम तो कोरोना की, कोविड की बात कर रहे हैं।

यह मुआ कोरोना भी पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहला गया नहीं था कि दूसरा रूप बदल कर आ गया था। अब दूसरा गया नहीं है कि तीसरा पधार गया है। और पधारा भी उस समय है जब सब सोच बैठे थे कि अब तो कोरोना भाग गया है। दूसरा भी तभी आया था जब सरकार जी कोरोना पर विजय का ऐलान कर चुके थे। इस बार भी सरकार जी बस ऐलान करने ही वाले ही थे, श्रेय लेने ही वाले थे, कि यह तीसरी लहर दस्तक देने लगी। कोरोना अगर आने में जरा सी भी और देर कर देता तो सरकार जी हर दूसरे दिन होती रैली में से किसी भी रैली में यह घोषणा कर ही देते कि भाईयों, अब घबराने की जरूरत नहीं है, अब उन्होंने पुनः कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली है।

देश में चुनाव हैं, इस बात का पता पहले तो चुनाव आयोग की अधिघोषणा से ही होता था। पर जब से सरकार जी आये हैं तब से चुनाव होने का पता इस बात से चलने लगा था कि सरकार जी अपने विदेशी दौरों का मोह छोड़ देश में ही रहने लगते थे। जब सरकार जी विदेशी दौरों को छोड़, विदेशी धरती पर रैली छोड़, देश में ही रैली करने लगें तो जनता समझ जाती थी कि अब चुनाव आने वाले हैं। पर अब जब विदेशी दौरे बंद है तो आखिरकार चुनाव आने का पता चले तो कैसे चले। तो आपको चुनाव आने का पता सरकार जी की रैलियों के अलावा कोरोना के नए वेरिएंट आने से भी चल जाता है।

इस कोरोना की तो लगता है चुनाव आयोग से विशेष सेटिंग है। जब भी चुनाव होने वाले होते हैं, कोरोना आ धमकता है। चुनाव आयोग चुनाव का कार्यक्रम घोषित बाद में करता है, कोरोना का नया वेरिएंट पहले ही भारत में घुस कर घोषणा कर देता है कि भारत में चुनाव होने वाले हैं। बिहार के चुनाव के समय कोरोना की पहली लहर आई तो बंगाल के चुनाव के समय डेल्टा वेरिएंट की दूसरी। और अब उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड आदि के चुनाव के दौरान ओमिक्रॉन की लहर आने की संभावना जताई जा रही है। कोरोना के अलावा सरकार जी का व्यवहार भी बता देता है कि चुनाव आने वाले हैं।

कोरोना की तरह ही सरकार जी भी चुनाव आने की भविष्यवाणी कर देते हैं। वैसे तो चुनाव हर पांच साल में होते हैं पर यदि आप भूल गए हों कि चुनाव हुए पांच साल होने वाले हैं तो सरकार जी के दनादन दौरे याद दिला देते हैं कि भइया, अब चुनाव आने ही वाले हैं। सरकार जी चुनावों की घोषणा से पहले तो उन स्थानों का भी दौरा कर लेते हैं जहां वे पिछले पांच सालों में कभी भी नहीं गये थे। 

चुनावों से पहले कोरोना की तरह सरकार जी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा देते हैं। चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य के लिए सौगातों की बाढ़ लग जाती है। धड़ाधड़ शिलान्यासों और उद्धघाटनों की बौछार हो जाती है। अखबारों में खबरों को पीछे धकेल कर, मुख पृष्ठ पर बड़े-बडे़ फोटो वाले विज्ञापन आने लगते हैं। विज्ञापनों में नीचे से पहले तीन में रहने वाले प्रदेश को ऊपर से पहला बताया जाने लगता है। जब ऐसा होने लगे तो समझ में आ जाता है कि अब चुनाव आने वाले हैं।

समझ में तो यह भी आता है कि सरकार जी और उनकी पार्टी के लोगों की कोरोना के वायरस से बहुत ही पक्की दोस्ती है। दोनों आपस में खास यार हैं। सरकार जी चुनावों की सभाओं, रैलियों और रोड शो में मास्क जरा कम ही लगाते हैं। कोरोना से दोस्ती जो निभानी है। वैसे भी मास्क से बीमारी भले ही दूर भागती हो पर चेहरा छुप ही जाता है। और चेहरा ही न दिखे तो फोटो वाले विज्ञापनों और थैलों पर छपी फोटो का क्या लाभ। इसके अलावा चेहरा छुपने पर जो लोग काम पर नहीं, चेहरे पर ठप्पा लगाना चाहते हैं, उनका वोट मिलना भी मुश्किल हो जाता है।

सिर्फ सरकार जी और उनकी पार्टी का ही कोरोना के वायरस से याराना नहीं है, अन्य दलों के नेता भी उससे लगभग बराबर का सा ही याराना रखते हैं। वे भी खूब बड़ी-बड़ी सभायें, रैलियां करते हैं। सरकार जी तो रैलियों में, कोरोना काल में भी भीड़ देख प्रसन्न होते ही हैं, विपक्षी नेता भी खुश होते हैं। और कोरोना का वायरस तो खुशी से झूम ही उठता है। पहले की खुशी में दूसरे की खुशी है, और दूसरे की खुशी में पहले की।

कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे रही है। राज्यों ने बंदिशें लगानी शुरू कर दी हैं। पंजाब में आप एक भी टीका लगवाये बिना रैलियों में इकट्ठा हो सकते हैं परन्तु उसी राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में दोनों टीके लगवाये बिना घर से बाहर निकलने पर पांच सौ रुपए का जुर्माना है। मतलब कोरोना-वायरस ने बता दिया है कि वह चंडीगढ़ में तो फैलेगा पर पंजाब में नहीं। हरियाणा में रोडवेज की बस में आप टिकट ले कर भी सिर्फ पूर्ण टीकाकरण के बाद ही सवार हो सकते हैं, पर उसी से सटे हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आप को सरकार जी की रैली में जाने के लिए रोडवेज की बस में, बेटिकट फ्री में जाना हो तो एक भी टीके की जरूरत नहीं है।

खैर सरकार कोरोना से निपटने के लिए कटिबद्ध है। शादी ब्याह में दो सौ से अधिक लोग नहीं हो सकते हैं, उन पर कोरोना वायरस संक्रमण कर सकता है। परन्तु रैली में लाखों भी हो सकते हैं और कोरोना से बचे रह सकते हैं। देसी रिसर्च यह बताती है कि कोरोना वायरस को शादी ब्याह की पार्टी में खाना खाना पसंद है पर सरकार जी और अन्य नेताओं रैली में जाना और उनका भाषण सुनना पसंद नहीं है। इसी तरह कोरोना के वायरस को अंधेरा पसंद है और वह रात में शिकार करने निकलता है। इसीलिए सरकारों को लगता है कि कोरोना से बचने के लिए रात का कर्फ्यू काफी है। 

यहां कोरोना फैलता जा रहा है और रात के सन्नाटे में कोई गुनगुना रहा है:

जब अंधेरा होता है,

आधी रात के बाद

एक वायरस निकलता है,

खाली सी सड़क पे

ये आवाज़ आती है,

कोरोना, कोरोना.......

(इस व्यंग्य आलेख के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Political satire
Satire
COVID-19
Omicron variant
UP Assembly Elections 2022

Related Stories

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

कटाक्ष: नये साल के लक्षण अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं...

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू

कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License