NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : ‘मुंबई’ में ‘बालाकोट’!
‘बालाकोट’ की तर्ज पर प्रधानमंत्री जी ने रात भर जाग कर ऑपरेशन ‘मुंबई’ का संचालन किया, लेकिन...
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
01 Dec 2019
Maharastra politics
फाइल फोटो। साभार : infinityi

महाराष्ट्र में चुनाव हुए और बहुत धूम धाम से हुए। सावरकर का नाम लेकर हुए। सावरकर को भारत रत्न दिलाने के लिए हुए। विरोधियों को बदनाम करते हुए हुए। खूब पैसा खर्च करके हुए, और बहुत खूब हुए।

जब चुनाव हुए तो परिणाम आना ही था और आया भी। विरोधियों को धूल भी चटाई गई। पर कहीं न कहीं कोई बात रह गई। या तो चुनाव से पहले का वायदा पूरा नहीं हुआ या फिर चुनाव से पहले कोई वायदा हुआ ही नहीं था। सच क्या है, यह तो जय श्रीराम ही जानते हैं। हम वोटर क्या जानें।
logo tirchhi nazar_7.PNG
हम वोटर तो सिर्फ वोट देने के लिए ही बने हैं। जब हम वोट डालते हैं तो कोई एक विधायक बनता है। फिर जब विधायक बनते हैं तो सरकार भी बनती है। हम सब यह सोच सोच कर खुश होते हैं कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में रहते हैं और अपने वोट से सरकार बनाते हैं। पर हम बस वोट देते हैं और गलतफहमी पाले रहते हैं कि सरकार हम बना रहे हैं। पर सरकार तो असलियत में विधायक बना रहे होते हैं।

हमें बताया जाता है कि हमारा वोट बहुत ही कीमती है, बहुमूल्य है। इसे सोच कर इस्तेमाल करना चाहिए। पर इस वोट का वास्तविक मूल्य हमें तब पता चलता है जब हमारे वोट से चुने गये विधायक की कीमत लगती है। सुना जाता है कि इस बार महाराष्ट्र में एक एक विधायक की कीमत अस्सी करोड़ रुपये से सौ करोड़ रुपये तक लगी। यानी यदि एक विधायक जिसे पचास हजार वोट मिले हों, और अगर वह सौ करोड़ रुपये में बिकता है तो एक वोट की कीमत हुई बीस हजार रुपये। हमारे द्वारा चुने गए विधायक का बिकना एक तरह से हमारे वोट का ही सम्मान है।

हमारे वोट की कीमत अधिक बढ़े, इसके लिए जरूरी है कि विधायक अधिक से अधिक कीमत में बिकें। जितनी अधिक कीमत में कोई विधायक बिकेगा, उसको मिलने वाले वोट की कीमत भी उतनी ही अधिक होगी। आज भी जो वोटर हारने वाले प्रत्याशी को वोट देते हैं, वह यह कहते हुए देखा जाता है कि उनका वोट तो बेकार गया। वह ऐसा इसलिए कहता हैं क्योंकि उसे पता है कि हारे हुए प्रत्याशी की कोई कीमत नहीं होती है, उनकी कोई बोली नहीं लगाता है।

हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हमारे द्वारा चुने गए विधायक को उसकी कीमत अधिक से अधिक मिले। इसलिए हमें ऐसा विधायक चुनना चाहिए जो भरे बाजार में भी बिकने के लिए तैयार हो। हमारे द्वारा चुने गए विधायक को अपनी कीमत लगवाने, बढ़वाने और, और अधिक बढ़वाने की कला आती हो। हमें दल भी ऐसा चुनना चाहिए जो विधायकों की अधिक से अधिक कीमत दे सके। वह दल ऐसा हो जिसके पास पहले से ही बहुत पैसा हो और जिसे अभी और भी बहुत सा डोनेशन मिल रहा हो। पहले कांग्रेस ऐसा दल होती थी, अब भाजपा है। तो आजकल हमारे वोट की कीमत बढ़ाने का सारा दारोमदार भाजपा पर है। हमारे विधायक की वह जितनी कीमत लगायेगी, हमारे वोट की कीमत उतनी ही बढ़ेगी।

भाजपा इस कसौटी पर खरी उतरती है। महाराष्ट्र में भाजपा ने विधायकों की दिल खोल कर कीमत लगाई। देश पर शासन करने के लिए हमें ऐसी ही दिलदार पार्टी चाहिए। ऐसी दिलदार, दमदार, बेहिचक और बेझिझक पार्टी, जो विधायकों को अधिक से अधिक कीमत देकर खरीद सके। पर विधायक खरीदने से पहले भी बहुत सारी कवायद करनी पड़ती हैं, और पार्टी को उस क्षेत्र में भी मजबूत होना चाहिये। "मुम्बई" में तो जो हुआ, उससे ऐसा लगा जैसे महाराष्ट्र में भी सर्जिकल स्ट्राइक करनी पड़ी हो। "मुम्बई" में "बालाकोट" करना पड़ा।

‘बालाकोट’ की तर्ज पर प्रधानमंत्री जी ने रात भर जाग कर ऑपरेशन ‘मुंबई’ का संचालन किया। राष्ट्रपति महोदय भी जागते रहे। अमित शाह जागते रहे और राजपाल कोश्यारी भी जागते रहे। भावी मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस जागते रहे, तो अजित पवार भी जागते रहे। और भी बहुत सारे लोगों ने रात्रि जागरण किया। सरकार के इतने सारे लोगों ने मिलकर, रात भर जाग कर "बालाकोट" की तर्ज पर आपरेशन "मुम्बई" किया पर वह भी फुस्स ही निकला।

असफल रह कर भी 'बालाकोट' मोदी जी के लिए तो सफल ही रहा था। "बालाकोट' के बाद मोदी जी वोटरों को विश्वास दिला सके कि जो कुछ किया, ठीक किया और अपनी सरकार बना सके, पूर्ण बहुमत से बना सके। पर "मुम्बई" के बाद तो यह भी नहीं हुआ। न वोटरों का विश्वास मिला और न सरकार बनी। आपरेशन "मुम्बई" टांय टांय फुस्स निकला। और हासिल हुआ निल बटे सन्नाटा।

हासिल भले ही कुछ हो या न हो, पर भाजपा यह सब किसी स्वार्थ वश नहीं करती है। यह तो वह उन राज्यों के निवासियों के भले के लिए ही करती है। जिन राज्यों में भोले भाले वोटर्स विपक्षी दलों की बातों के बहकावे में आकर उन पार्टियों की सरकार बनवा देते हैं,  उन राज्यों का विकास ढंग से नहीं हो पाता है। अब जहां विपक्षी दलों की सरकार हो और केंद्र उनको उनका पैसा न दे तो नुकसान तो राज्य की जनता का ही होगा न। हाल ही में खबर आई है कि केंद्र सरकार ने पांच राज्यों का जीएसटी का शेयर रोक रखा है और वे पांचों राज्य में विपक्षी दलों की सरकार है। सरकारों का क्या जाता है, चाहे सरकार केंद्र की हो या राज्य की। जाता तो जनता का है। सफर तो जनता ही करती है।

राज्यों में भाजपा की सरकार बने इसलिए राज्यपाल भी भाजपा को बहुमत सिद्ध करने के लिए मुंहमांगा वक्त दे देते हैं। इससे भाजपा घोड़े खरीद (हार्स ट्रेडिंग) कर अपना बहुमत साबित कर सकती है। वैसे घोड़े खरीदने से बहुमत कैसे सिद्ध होता है यह समझ से परे है। अलबत्ता गधे खरीदने से बहुमत अवश्य सिद्ध किया जा सकता है। पर शायद हार्स ट्रेडिंग इस लिए कहते हैं क्योंकि एस ट्रेडिंग से एक गलत अर्थ भी जाता है, पर होती तो असलियत में एस ट्रेडिंग ही है।

अब समय आ गया है कि इस एस ट्रेडिंग को संविधान सम्मत बना दिया जाये। इससे राज्यों में केंद्र समर्थित, विकासोन्मुख सरकार बन सकेगी और साथ ही विधायक ऊंची कीमत में बिक सकेंगे जिससे हमारे वोट का मूल्य भी बढ़ेगा।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Maharashtra
Political Drama
maharastra government
Shiv sena
Congress
NCP
Uddhav Thackeray
sonia gandhi
SHARAD PAWAR
BJP
Amit Shah
Narendra modi
Devendra Fednavis
Savarkar
president ramnath kovind

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    दिल्ली और पंजाब के बाद, क्या हिमाचल विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बनाएगी AAP?
    09 Apr 2022
    इस साल के आखिर तक हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, तो प्रदेश में आप की एंट्री ने माहौल ज़रा गर्म कर दिया है, हालांकि भाजपा ने भी आप को एक ज़ोरदार झटका दिया 
  • जोश क्लेम, यूजीन सिमोनोव
    जलविद्युत बांध जलवायु संकट का हल नहीं होने के 10 कारण 
    09 Apr 2022
    जलविद्युत परियोजना विनाशकारी जलवायु परिवर्तन को रोकने में न केवल विफल है, बल्कि यह उन देशों में मीथेन गैस की खास मात्रा का उत्सर्जन करते हुए जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकट को बढ़ा देता है। 
  • Abhay Kumar Dubey
    न्यूज़क्लिक टीम
    हिंदुत्व की गोलबंदी बनाम सामाजिक न्याय की गोलबंदी
    09 Apr 2022
    पिछले तीन दशकों में जातिगत अस्मिता और धर्मगत अस्मिता के इर्द गिर्द नाचती उत्तर भारत की राजनीति किस तरह से बदल रही है? सामाजिक न्याय की राजनीति का क्या हाल है?
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः प्राइवेट स्कूलों और प्राइवेट आईटीआई में शिक्षा महंगी, अभिभावकों को ख़र्च करने होंगे ज़्यादा पैसे
    09 Apr 2022
    एक तरफ लोगों को जहां बढ़ती महंगाई के चलते रोज़मर्रा की बुनियादी ज़रूरतों के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भी अब ज़्यादा से ज़्यादा पैसे खर्च…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...
    09 Apr 2022
    अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले देश के नाम अपने संबोधन में इमरान ख़ान ने दो-तीन बार भारत की तारीफ़ की। हालांकि इसमें भी उन्होंने सच और झूठ का घालमेल किया, ताकि उनका हित सध सके। लेकिन यह दिलचस्प है…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License