NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड मामलों में नए उछाल के बीच ट्यूनीशिया के स्वास्थ्य मंत्री हटाए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ईद उल-अज़हा के अवसर पर 18 से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र खोले जाने के बाद देश में कई टीकाकरण केंद्रों में भगदड़ मच गई।
पीपल्स डिस्पैच
22 Jul 2021
कोविड मामलों में नए उछाल के बीच ट्यूनीशिया के स्वास्थ्य मंत्री हटाए गए

हाल ही में कोरोनोवायरस महामारी के मामले में देश में एक बार फिर से वृद्धि होने के बाद सरकार के कुप्रबंधन को लेकर ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हिचेम मेचिची ने देश के स्वास्थ्य मंत्री फौजी मेहदी को बर्खास्त कर दिया है। बुधवार, 21 जुलाई को कई मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट प्रकाशित किया।

प्रधानमंत्री ने देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के लिए स्वास्थ्य मंत्री की भी जमकर आलोचना की है और साथ ही देश भर में वैक्सीन की काफी कमी देखी जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु के ट्यूनीशियाई लोगों के लिए हाल ही में वैक्सीन केंद्र खोले गए लेकिन इसकी अनुपलब्धता के कारण विभिन्न स्थानों पर भगदड़ मच गई। देश में अन्य आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति और कर्मियों की कमी का भी है। इन कमियों में इंटेंसिव केयर यूनिट व अस्पताल के कर्मचारी आदि शामिल है।

देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 556,000 कोरोनावायरस मामलों में से 17,000 मौतें दर्ज की गई हैं।

देश में 20 जून से छह क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन प्रतिबंध लगाए गए हैं और राजधानी ट्यूनिस को भी आंशिक रूप से बंद रखा गया है। सामाजिक मामलों के मंत्री मोहम्मद त्राबेल्सी को नए व्यक्ति के चुने जाने तक के लिए कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार अब तक लगभग 12 मिलियन की कुल आबादी में से केवल 9,40,000 ट्यूनीशियाई (लगभग 8%) को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के बारे में चेतावनी जारी की थी, जो महामारी के बोझ तले "चरमरा" रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता निसाफ बेन आलिया ने 8 जुलाई को देश में कोरोनावायरस की स्थिति को "विनाशकारी" बताया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सामने आए इन चौंकाने वाले बयानों के बाद पड़ोसी देश लीबिया ने ट्यूनीशिया के साथ हवाई संपर्क को एक सप्ताह के लिए निलंबित करने के साथ ही दोनों देशों के बीच साझा सीमा को बंद करने की घोषणा की थी।

Coronavirus
COVID-19
Tunisia

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़मगढ़: फ़र्ज़ी एनकाउंटर, फ़र्ज़ी आतंकी मामलों को चुनावी मुद्दा बनाया राजीव यादव ने
    05 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने आज़मगढ़ की निजामाबाद विधानसभा का हाल लिया। बात की निर्दलीय उम्मीदवार, रिहाई मंच के एक्टिविस्ट राजीव यादव से, जिन्होंने आज़मगढ़ में फ़र्ज़ी एनकाउंटर और…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: सहरसा में पंचायत का फरमान बेतुका, पैसे देकर रेप मामले को रफा-दफा करने की कोशिश!
    05 Mar 2022
    रेप की घटना को पंचायत ने रफा-दफा करने के लिए अजीबोगरीब फैसला सुनाते हुए आरोपी युवक को पीड़ित परिवार को 70 हजार रुपए देने को कहा। साथ ही समझौते के जरिए मामले को दबाने की बात भी सामने रखी।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 
    05 Mar 2022
    भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल ने सदन में कहा, "तीन साल में मात्र 37 हज़ार शिक्षकों की बहाली की है। पूरे बिहार में साढ़े तीन लाख पद खाली पड़े हैं। नौजवानों की जवानी बर्बाद हो जा रही है। ये सरकार…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : काशी का माँझी समाज योगी-मोदी के खिलाफ
    05 Mar 2022
    यूपी चुनाव: वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों का दीदार करने के लिए देश-विदेश से सैलानी वाराणसी आते है और इन घाटों पे सैलानी नाव में यात्रा करते हैं। यहाँ के नाव चालक यानी नाविक माँझी समाज से है। वाराणसी में…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: वोट की चिंता ख़त्म होते ही बढ़ सकती है आपकी चिंता!
    05 Mar 2022
    हर जानकार यही कह रहा है कि चुनाव ख़त्म होगा तो वोट की चिंता ख़त्म होगी। वोट की चिंता ख़त्म होगी तो कीमतें अपने आप बढ़ जाएंगी। आम आदमी पर महंगाई कहर बनकर टूटने लगेगी। देखते जाइए आगे-आगे होता है क्या।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License