NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बुधवार को बताया कि टिकरी ग्राम पंचायत के ठठेर पुरवा निवासी नूरुल हसन के घर में मंगलवार देर रात रसोई गैस सिलिंडर फट गया जिससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। मकान के मलवे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
भाषा
03 Jun 2021
गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत

गोंडा, (उत्तर प्रदेश) : गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मलवे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच करा कर रिपोर्ट देने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बुधवार को बताया कि टिकरी ग्राम पंचायत के ठठेर पुरवा निवासी नूरुल हसन के घर में मंगलवार देर रात रसोई गैस सिलिंडर फट गया जिससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। मकान के मलवे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।

शाही ने बताया कि मृतकों में निसार अहमद (35), रुबाना बानो (32), शमशाद (28), मेराज (11), सायरुन्निशां (35), नूरी सबा (12), मो. शोएब (दो) तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घायलों में इरशाद (40), गुलनाज बानो (22), रेहान अहमद (11), नूरुल हसन (60), जैद (आठ), अलीशा (32) व मीजान (12) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्यों में जुट गई। देवीपाटन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह ने भी मौके पर पहुचकर जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मशीनों से मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि इस विस्फोट में नूरुल हसन का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोसी सोमनाथ प्रजापति के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के वारिसों को जिला प्रशासन की तरफ से सहायता दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है। मृतक शमशाद के वारिस पिता नूरुल हसन को तथा मृतक निसार अहमद के वारिस मो. जैद को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत तीस हजार रुपए व कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाने की कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत नूरुल हसन, मो. जैद (नाबालिग) व सोमनाथ प्रजापति को आवास व स्वच्छ शौचालय योजना के अन्तर्गत शौचालय दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

शाही ने बताया कि मृतकों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक अयोध्या से एटीएस की एक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

बताया जाता है कि नूरुल हसन मनिहार का काम करता था, जिससे उसके मकान में बारूद इत्यादि एकत्रित होने की भी संभावना है। गांव से थोड़ी दूरी पर मकान बनाकर रह रहे गृहस्वामी के भाई नियाज अहमद ने कहा कि कल शाम को वहां बाटी-चोखा का आयोजन किया गया था जिसमें परिवार के सभी लोग एकत्रित थे। उन्होंने कहा कि खाने के बाद काढ़ा बनाने के लिए घर में गैस जलाया गया। इसके बाद अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया।

UttarPradesh
Gonda
Gas Cylinder Explosion

Related Stories

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा बनाते समय विस्फोट में पांच लोगों की मौत

यूपी: “मौतें नहीं हत्याएं हैं”......श्रमिकों की क़ब्रगाह बनता इफको फूलपुर!

संविदा कर्मी ने की खुदकुशी : लगाया महिला आईपीएस अधिकारी पर आरोप

हाथरस मामला: दो आरोपी गिरफ़्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार, एक लाख का इनाम घोषित

पहाड़ की खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन का एक साल: जश्न के साथ नई चुनौतियों के लिए तैयार
    26 Nov 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया। 26 नवंबर 2020 को शुरू हुआ यह आंदोलन आज अहम मोड़ पर है। पहली जीत के तौर पर यह आंदोलन तीनों कृषि क़ानूनों को वापस करा चुका है और अब दूसरी बड़ी…
  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: किसानों ने Mr. PM को पढ़ाया संविधान का पाठ
    26 Nov 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की सरहद टिकरी बॉर्डर पर बैठीं किसान औरतों और मर्दों के साथ-साथ नेताओं से बात करके यह जानने की कोशिश की कि आखिर मोदी की घोषणा पर उन्हें क्यो नहीं…
  • sex ratio
    अजय कुमार
    1000 मर्दों पर 1020 औरतों से जुड़ी ख़ुशी की ख़बरें सच की पूंछ पकड़कर झूठ का प्रसार करने जैसी हैं!
    26 Nov 2021
    औरतों की संख्या मर्दों से ज़्यादा है - यह बात NFHS से नहीं बल्कि जनगणना से पता चलेगी।
  • up police
    विजय विनीत
    जंगलराज: प्रयागराज के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या
    26 Nov 2021
    दलित उत्पीड़न में यूपी, देश में अव्वल होता जा रहा है और इस सरकार में दलितों व कमजोरों को न्याय मिलना दूर की कौड़ी हो गया है। यदि प्रयागराज पुलिस ने दलित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की होती और सवर्ण…
  • kisan andolan
    मुकुंद झा
    किसान आंदोलन के एक साल बाद भी नहीं थके किसान, वही ऊर्जा और हौसले बरक़रार 
    26 Nov 2021
    26 नवंबर 2020 को दिल्ली की सीमाओं से शुरू हुए किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर टिकरी, सिंघू और ग़ाज़ीपुर बॉर्डर हज़ारों की संख्या में किसान पहुंचे और आंदोलन को अन्य मांगों के साथ जारी रखने का अहम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License