NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यमन में यूएन के विशेष दूत ने बुधवार के सऊदी हमले में लोगों की मौत पर जांच की मांग की
2015 से यमन में सैकड़ों हवाई हमले करने का आरोप सऊदी गठबंधन पर लगाया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
17 Jul 2020
यमन में यूएन के विशेष दूत ने बुधवार के सऊदी हमले में लोगों की मौत पर जांच की मांग की

यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मार्टिन ग्रिफिथ ने गुरुवार 16 जुलाई को सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा रिहायसी क्षेत्र में किए गए हवाई हमले की जांच के लिए कहा है। इस हमले में बुधवार 15 जुलाई को कई लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमले के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हो गए।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के ह्यूमनिटैरियन को-ऑर्डिनेशन कार्यालय के अनुसार बुधवार के हमले में मरने वालों की संख्या 11 है उधर हौथी के नेतृत्व वाले प्रशासन ने दावा किया कि एक रिहायसी घर पर हुए हमले में 24 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तरी अल-जवाफ प्रांत में अल-हज्म शहर में एक घर पर बमबारी की गई जहां लोग एक लड़के का सुन्नत (circumcision) करने के लिए इकट्ठा हुए थे। स्थानीय लोगों के हवाले से मिडिल ईस्ट आई ने लिखा, इस क्षेत्र में स्पष्ट रूप से इसके आस पास कोई सैन्य ठिकाना नहीं है।

बुधवार को हुआ हमला इस सप्ताह में दूसरा हमला था। रविवार को इसी तरह के हवाई हमले में उत्तरी प्रांत हज्जाह में सात बच्चों और दो महिलाओं सहित 9 लोग मारे गए थे। युद्ध विराम की समाप्ति के बाद बुधवार का हवाई हमला तीसरा ऐसा हवाई हमला था जिसे COVId-19 के प्रकोप के बाद घोषित किया गया। ये सीजफायर जून में समाप्त हुआ था।

राजधानी सना में हौथी की अगुवाई वाली सरकार ने सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन पर बुधवार के हमले को "युद्ध अपराध" क़रार दिया है। इसने सऊदी अरब पर 2015 से हवाई हमलों में इसके नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं। सऊदी गठबंधन ऐसी मौतों को अक्सर "आकस्मिक" कहा है।

सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन अब्द रबूह मंसूर हादी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर रहा है जो 2014 से निर्वासित है जब हौथी के नेतृत्व वाली सेना ने भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन में लिप्त होने का आरोप लगाकर राजधानी सना पर क़ब्ज़ा कर लिया था।

इस बीच गठबंधन सेना और हौथी सेना के बीच यमन के मारिब प्रांत में जारी लड़ाई ने COVID-19 के प्रकोप के समय गंभीर चिंताओं को खड़ा किया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार गुरुवार 16 जुलाई को यमन में 1,530 मामले सामने आए थे जिनमें से 434 की मृत्यु हो गई थी जिससे यह दुनिया में सबसे अधिक मृत्यु दर (प्रति संक्रमित लोगों के अनुसार) वाला देश बन गया।

yemen
UN
Saudi Arabia
Civilian Killed
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • Antony Blinken
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस को अमेरिकी जवाब देने में ब्लिंकन देरी कर रहे हैं
    21 Jan 2022
    रूस की सुरक्षा गारंटी देने की मांगों पर औपचारिक प्रतिक्रिया देने की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही अमेरिकी कूटनीति तेज हो गई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के क़रीब साढ़े तीन लाख नए मामले सामने आए
    21 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख के क़रीब यानी 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.23 फ़ीसदी यानी 20 लाख 18 हज़ार 825 हो गयी है।
  • jute mill
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    बंगाल : जूट मिल बंद होने से क़रीब एक लाख मज़दूर होंगे प्रभावित
    21 Jan 2022
    नौ प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग की है।
  • online education
    सतीश भारतीय
    ऑनलाइन शिक्षा में विभिन्न समस्याओं से जूझते विद्यार्थियों का बयान
    21 Jan 2022
    मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट ज्ञात हो रहा है कि इस वक्त ऑनलाइन शिक्षा एक औपचारिकता के रूप में विद्यमान है। सरकार ने धरातलीय हकीकत जाने बगैर ऑनलाइन शिक्षा कोरोना…
  • Ukraine
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद
    20 Jan 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी पर किये ड्रोन हमले की असल कहानी पर प्रकाश डाला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License