NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति

यूपी का रण—5वां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक मतदान

यूपी में आज पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब बस दो कदम यानी दो चरण और बचे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर कुल औसतन 53.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
27 Feb 2022

 

 

 

Live blog

692 उम्मीदवारों की किस्मत 2.24 करोड़ मतदाताओं के हाथ

8:42 IST, Feb 27

पांचवें चरण में 12 ज़िलों कि 61 विधानसभा सीटों पर कुल 692 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला कुल 2,24,77494 मतदाताओं के हाथ में हैं, इसमें भी 1,19,80,571 पुरुष मतदाता और 1,04,95,171 महिला मतदाता हैं।

पांचवा चरण—12 ज़िले, 61 सीटें

8:42 IST, Feb 27

•        श्रावस्ती ज़िला- भिनगा, श्रावस्ती

•        बहराइच ज़िला- बलहा (एससी), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज

•        बाराबंकी ज़िला- कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर (एससी), हैदरगढ़, दरियाबाद

•        गोंडा ज़िला- मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर (एससी), गौरा

•        अयोध्या ज़िला- दरियाबाद, रुदौली, मिल्कीपुर (एससी), बीकापुर, अयोध्या

•        अमेठी ज़िला- तिलोई, जगदीशपुर (एससी), गौरीगंज, अमेठी

•        सुल्तानपुर ज़िला- इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (एससी)

•        प्रतापगढ़ ज़िला- रामपुर खास, बाबागंज (एससी), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, पट्टी, रानीगंज

•        कौशांबी ज़िला- सिराथू, मंझनपुर (एससी), चायल

•        चित्रकूट ज़िला- चित्रकूट, मानिकपुर

•        प्रयागराज ज़िला- फाफामऊ, सोरांव (एससी), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (एससी), कोरांव (एससी)

•        रायबरेली- सलोन

पिछले दो चुनावों के नतीजे

8:43 IST, Feb 27

2017 के विधानसभा चुनाव में इन 61 सीटों में से 51 सीटें बीजेपी ने जीती थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली थी। वहीं, सपा के खाते में महज 5 सीटें गईं थी। इसके अलावा कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी और दो सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। जबकि बसपा का खाता भी नहीं खुला था।

बीजेपी का हिंदुत्व बनाम सॉफ्ट हिंदुत्व

8:45 IST, Feb 27

12 ज़िलों की इन 61 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनावों में भले ही भाजपा ने ज्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया हो लेकिन इस बार चुनावी फ़िज़ा थोड़ी बदली-बदली लग रही है, यही कारण है कि समाजवादी पार्टी के लिए भी ये चरण बेहद अहम बन गया है। दरअसल अखिलेश ने पिछले करीब एक साल से मुस्लिम-यादव गठजोड़ से सपा को बाहर निकलते हुए 'साफ्ट हिंदुत्व' के एजेंडे को भी धार दी है। इस चरण में सपा के 'साफ्ट हिंदुत्व' एजेंडे की भी परीक्षा होनी है। इस चरण से यह भी तय होगा कि धड़ों में बंटी जाति विशेष की राजनीति करने वाली पार्टियों में से जनता किसके साथ है। वहीं दूसरी ओर सोनेलाल पटेल की पत्नी अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ सदर सीट से खुद चुनाव मैदान में हैं। उनकी दूसरी बेटी पल्लवी पटेल सपा के चुनाव चिह्न से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सिराथू से चुनाव लड़ रही हैं।

पिछड़ी-अति पिछड़ी जातियों पर दारोमदार

8:45 IST, Feb 27

पांचवें चरण में कई समूहों में बंटी पिछली और अति पिछड़ी जातियों पर जीत का दारोमदार होगा। सपा ने मौर्य, राजभर, कुर्मी-पटेल और निषादों को साधने के लिए इनके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराया है। इन्हीं पिछड़ी जातियों को साधकर ही भाजपा ने साल 2017 में प्रचंड बहुमत हासिल किया था।

अमेठी और रायबरेली कांग्रेस की चुनौती

8:46 IST, Feb 27

ये चरण सिर्फ भाजपा-सपा और क्षेत्रीय पार्टियों के लिए ही नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इसी चरण में कांग्रेस के गढ़ अमेठी की सभी सीटों और रायबरेली की एक सीट पर चुनाव होने हैं। बतातें चलें कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस के राहुल गांधी को अमेठी में हार का मुंह देखना पड़ा था, जाहिर है कांग्रेस यहां वापसी करना चाहेगी। उधर, बहुजन समाज पार्टी भी अपनी दमदार दस्त क से सबको चौंका देना चाहती है।

योगी के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

8:46 IST, Feb 27

पांचवें चरण की 61 सीटों में से 90 फीसदी सीटों पर योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। पांचवें चरण के चुनाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी सीट से उतरे हैं। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह,  इलाहबाद पश्चिम से प्रत्याशी हैं तो नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी इलाहाबाद दक्षिण, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर सुरक्षित सीट से और राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री रहे मुकुट बिहारी की जगह उनके बेटे चुनावी मैदान में हैं।

हर एक वोट ज़रूरी होता है

8:54 IST, Feb 27

निर्वाचन आयोग ने सभी से वोट डालने की अपील की है-

 

आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे अपनी ज़िम्मेदारी निभायें।

"वोट देने ज़रूर जायें" #GoVote#AssemblyElections2022#विधानसभाचुनाव2022#ECI pic.twitter.com/XBZCBNAjMJ

— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) February 27, 2022

मतदान-महादान

8:54 IST, Feb 27

प्रयागराज के डीएम ने सुबह मतदान कर अपनी तस्वीर जारी कर सभी लोगों से मतदान की अपील की

 

सामान्य निर्वाचन 2022 के अवसर पर आज 27 फरवरी को प्रयागराज में हो रहे चुनाव में जिलाधिकारी श्री संजय खत्री ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को और मजबूत करने में सहयोग दिया। pic.twitter.com/I0amPgqFTk

— DM Prayagraj (@DM_PRAYAGRAJ) February 27, 2022

अमेठी में सुबह से ही लंबी कतारें

8:57 IST, Feb 27

अमेठी में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिखाई दीं

 

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जनपद अमेठी में प्रातः 7:00 बजे से सभी बूथों पर सकुशल मतदान प्रारंभ हो गया है। @ECISVEEP @ceoup pic.twitter.com/3pVISRo7kF

— DMAmethi (@DmAmethi) February 27, 2022

सुबह 9 बजे तक 8.02 फ़ीसद मतदान

9:44 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर सुबह शुरुआती दो घंटे में 8.02 फ़ीसद वोट हुआ है।

पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले के 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

निर्वाचन आयोग ने सांप्रदायिक बयान देने के लिए भाजपा उम्मीदवार को भेजा नोटिस

9:44 IST, Feb 27

नयी दिल्ली (भाषा): निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी को कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के लिए शनिवार को नोटिस जारी किया और एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा।

डुमरियागंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया जिसमें सिंह भोजपुरी में कह रहे हैं कि जो हिन्दू “उधर जाते हैं” (विरोधी उम्मीदवार को वोट देते हैं) उनकी नसों में मुस्लिम खून बह रहा है।

आयोग ने कथित बयान की ‘ट्रांस्क्रिप्ट’ भी मुहैया कराई है। आयोग ने इसका संज्ञान लिया है कि सिंह के विरुद्ध इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

 

मतदान में अभी कौशांबी आगे, बाराबंकी पीछे

9:58 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर सुबह शुरुआती दो घंटे में यानी 9 बजे तक औसतन 8.02 फ़ीसद वोट हुआ है।

पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले के 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

पांचवें चरण के अंतर्गत 12 जनपदों में कुल औसतन मतदान 8.02% रहा।#ECI#AssemblyElections2022#GoVote#GoVoteUP_Phase5 pic.twitter.com/Q2JFGiR5BL

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 27, 2022

सैंड आर्ट के जरिए मतदान का संदेश

11:10 IST, Feb 27

पांचवें चरण में आज प्रयागराज (इलाहाबाद) में भी मतदान चल रहा है। प्रयागराज ज़िले में फाफामऊ, सोरांव (एससी), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (एससी), कोरांव (एससी) सीटें आती हैं। डीएम प्रयागराज ने मतदान का संदेश देती सैंड आर्ट की एक ख़ूबसूरत तस्वीर ट्वीट की है।  

 

Sand Art at Jwala Devi Inter College prepared by Artist Rupesh Singh pic.twitter.com/VD2yi6Tkzj

— DM Prayagraj (@DM_PRAYAGRAJ) February 27, 2022

पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.39% मतदान

11:51 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 21.39% रहा है। इससे पहले सुबह शुरुआती दो घंटे में यानी 9 बजे तक औसतन 8.02 फ़ीसद वोट हुआ था।

पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले के 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

पांचवें चरण के अंतर्गत 12 जनपदों में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 21.39% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP_Phase5 pic.twitter.com/09E6uJIHVq

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 27, 2022

दोपहर 1 बजे तक 34.83 फ़ीसद वोट

13:43 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक औसतन मतदान 34.83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन मतदान 21.39% और सुबह 9 बजे तक औसतन 8.02 फ़ीसद वोट दर्ज किया गया था।

पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले के 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

सबसे पीछे प्रयागराज, दोपहर 1 बजे तक कुल 30.56 फ़ीसद वोट

13:55 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक औसतन मतदान 34.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसमें चित्रकूट और अयोध्या सबसे आगे चल रहे हैं तो इलाहाबाद यानी प्रयागराज सबसे पीछे चल रहा है। देखिए चार्ट-

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

पांचवें चरण के अंतर्गत 12 जनपदों में अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 34.83% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP_Phase5 pic.twitter.com/cUChZAXpR1

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 27, 2022

अपराह्न 3 बजे तक 46.28 मतदान

15:50 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर बाद तीन बजे तक औसतन मतदान 46.28 फ़ीसद दर्ज किया गया। मतदान किस गति से चल रहा है तो इसका अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि इससे पहले दोपहर एक बजे तक औसतन मतदान 34.83 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.39% और सुबह 9 बजे तक औसतन 8.02 फ़ीसद वोट दर्ज किया गया था।

पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले के 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

चित्रकूट-अयोध्या आगे, प्रयागराज सबसे पीछे

16:00 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर बाद तीन बजे तक औसतन मतदान 46.28 फ़ीसद दर्ज किया गया। इसमें भी ध्यान देने वाली बात यही है कि चित्रकूट और अयोध्या आगे हैं, जबकि प्रयागराज लगातार पीछे चल रहा है। चित्रकूट और अयोध्या दोनों दोपहर बाद तीन बजे तक 50 फ़ीसदी वोट पार कर चुके थे, लेकिन प्रयागराज (इलाहाबाद) 42.62 फ़ीसद ही वोट कर पाया था। चार्ट देखें-

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

पांचवें चरण के अंतर्गत 12 जनपदों में अपराह्न 03 बजे तक कुल औसतन मतदान 46.28% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP_Phase5 pic.twitter.com/utSxPePLjw

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 27, 2022

मतदान किस गति से चल रहा है तो इसका अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि इससे पहले दोपहर एक बजे तक औसतन मतदान 34.83 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.39% और सुबह 9 बजे तक औसतन 8.02 फ़ीसद वोट दर्ज किया गया था।

पांचवें चरण में सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले के 61 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

 

शाम पांच बजे तक 53.93 प्रतिशत मतदान

19:13 IST, Feb 27

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब बस दो कदम यानी दो चरण और बचे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार कुल औसतन 53.93 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

पांचवें चरण के अंतर्गत 12 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 53.93% रहा।#ECI#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP_Phase5 pic.twitter.com/wcrhxNnCgV

— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 27, 2022

Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
UP Polls 2022
Amethi
ayodhya
UP 5th Phase Voting
BJP
SAMAJWADI PARTY
AKHILESH YADAV
Yogi Adityanath

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!

विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया

पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है

यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License