NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी चुनाव:  बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी
यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jan 2022
bjp

उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसमें ये कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहां से चुनाव लड़ेंगे?

पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए लिस्ट जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर शहर से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज सिराथू सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को मथुरा विधानसभा के लिए मैदान में उतारा गया है, जबकि कैराना से मृगांका सिंह और थाना भवन से सुरेश राणा को टिकट मिला है। पार्टी ने हस्तिनापुर की सीट पर दिनेश खटीक पर विश्वास जताया है, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को फिर से नोएडा से उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने कुल 105 नामों का एलान किया है,  इनमें 63 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है। जिन्हें टिकट दिया है उनमें 44 ओबीसी, 19 एससी और 10 महिलाओं को टिकट दिया है। प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो 68% उम्मीदवार ओबीसी, एससी और महिलाएं हैं।  

प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने से पहले यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत निश्चित है, एक बार फिर से बीजेपी गठबंधन 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगा।

प्रधान ने कहा कि पहले चरण की 58 में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया जा रहा है, इसके साथ ही दूसरे चरण की 55 में से 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा रहा है। बची हुई सीटों पर ऐलान पार्लियामेंट्री बोर्ड में चर्चा के बाद किया जाएगा। कुछ सीटें गठबंधन के साथियों के लिए छोड़ी जाएंगी, उनका एलान भी बाद में किया जाएगा. कुल 107 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है।

BJP
UP Election
Yogi Adityanath
BJP Candidate list

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • UN WFP and USAID
    पीपल्स डिस्पैच
    इथियोपिया में पश्चिमी हस्तक्षेप की ज़मीन तैयार करने मानवीय संकट का इस्तेमाल कर रहे हैं UN WFP और USAID
    16 Dec 2021
    हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका टीवी के संपादक एलियास अमारे ने पीपल्स डिस्पैच से इथियोपिया में हालिया सैन्य घटनाक्रमों, टीपीएलएफ़ को हुए नुकसान और अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों के घालमेल पर बात की।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पीएम मोदी का काशी-अभियान, क्या कहता है संविधान!
    16 Dec 2021
    प्रधानमंत्री मोदी ने सन् 2014 के संसदीय चुनाव में भ्रष्टाचार मुक्त भारत और विकास की बातें ज्यादा की थीं. लेकिन अब उनका और उनकी पार्टी का ज्यादा जोर धार्मिकता और ध्रुवीकरण के मुद्दों पर है. पिछले साल…
  • मोदी संसद में देश के सवालों का जवाब कब देंगे ?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    मोदी संसद में देश के सवालों का जवाब कब देंगे ?
    15 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज पूछ रहे हैं कि लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान किसानों को जान-बूझकर रौंदने की SIT रिपोर्ट पर आखिर प्रधानमंत्री कब तक चुप रहेंगे , और साथ ही बात कर रहे हैं…
  • उत्तर प्रदेश का चुनाव मंथन, काशी से लखीमपुर खीरी तक दांव-पर-दांव
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    उत्तर प्रदेश का चुनाव मंथन, काशी से लखीमपुर खीरी तक दांव-पर-दांव
    15 Dec 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लकदक काशी इवेंट यात्रा और लखीमपुर खीरी में एसआईटी द्वारा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर इरादतन हत्या का…
  •  लखीमपुर हिंसाः SIT रिपोर्ट सही, कब तक दागी मंत्री को बचाएगी सरकार- अशोक
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    लखीमपुर हिंसाः SIT रिपोर्ट सही, कब तक दागी मंत्री को बचाएगी सरकार- अशोक
    15 Dec 2021
    लखीमपुर हिंसा मामले में SIT की रिपोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य साज़िशकर्ता बताया है. ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License