NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
उत्तराखंड : केंद्र की दख़ल के बाद कश्मीरी छात्रों को लेट फ़ीस से राहत, लेकिन अभी डर बरक़रार
जम्मू-कश्मीर स्टुडेंड एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर ने न्यूज़ क्लिक को बताया कि अलग-अलग तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है।
वर्षा सिंह
07 Dec 2019
uttrakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर : Navbharat Times

डबल इंजन की धौंस में उत्तराखंड सरकार उदार चेहरा दिखाना तक भूल रही है। कश्मीरी छात्र-छात्राओं से लेट फ़ीस नहीं लिए जाने के मुद्दे पर छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों पर सरकार नहीं मानी। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता मदन कौशिक कार्रवाई की बात कहकर भी इस मुद्दे को भूले रहे। लेकिन जब छात्रों ने केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया और वहां से आदेश जारी हुए तब जाकर राज्य सरकार ने कश्मीरी छात्र-छात्राओं से लेट फ़ीस न वसूले देने जाने की बात कही।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर स्टुडेंड एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर ख़ुहामी अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित रहे। मीडिया में सामने आने और पहचान खुलने के बाद उन्होंने निजी कॉलेजों की ओर से परेशान किये जाने की बात कही। इस संबंध में उन्होंने देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी को अपनी सुरक्षा से संबंधित पत्र भी लिखा।
nasir letter regarding his security.jpeg
नासिर ने न्यूज़ क्लिक को बताया कि अलग-अलग तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। फोन कॉल्स भी आ रही हैं। रास्ते में उन्हें रोका जा रहा है और डराने की कोशिश की जा रही है। अपने फेसबुक पेज पर भी उन्होंने इस तरह की एक पोस्ट साझा की।

राज्य सरकार की ओर से कोई मदद न मिलती देख प्रवक्ता नासिर ने ट्विटर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को टैग किया। कॉलेजों की ओर से मिल रही धमकी और लेट फ़ीस की बात कही। जिस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार से बात करने का आश्वासन दिया, साथ ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को भी इस मुद्दे पर कार्रवाई करने कहा।

छह दिसंबर को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय और गृह मंत्रालय के निर्देश राज्य के आला अधिकारियों तक पहुंचे। केंद्र ने राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, देहरादून के जिलाधिकारी रविशंकर को कश्मीरी स्टुडेंट्स की सुरक्षा और फ़ीस को लेकर आ रही दिक्कतों पर बात की। केंद्र की दखल के बाद राज्य की सरकार हरकत में आई।

नासिर बताते हैं कि इसके बाद मुख्य सचिव और जिलाधिकारी के फोन उनके पास आए और उनसे मुलाकात हुई। साथ ही अधिकारियों ने कॉलेजों में भी बात की। राजधानी के सभी कॉलेजों ने कश्मीरी बच्चों से लेट फ़ीस न लेने और कम अटेंडेंस के चलते परीक्षा से बाहर न करने का आश्वासन दिया।

कुछ कश्मीरी स्टुडेंट्स ने इस मामले में न्यूज क्लिक से भी संपर्क किया। बीएफआईटी के प्रधानाचार्य डॉ असलम सिद्दिकी ने बताया कि किसी कश्मीरी स्टुडेंट को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जा रहा। लेकिन अगले सेमिस्टर में उन्हें कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत मौजूदगी दर्ज करानी होगी।

दरअसल अगस्त महीने में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया और वहां कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए। उस समय दूसरे राज्यों में रहकर पढ़ाई कर रहे ज्यादातर युवा घर गए हुए थे। हालात कुछ सामान्य होने के बाद जब वे अपने कॉलेजों में लौटे तो उन पर कक्षा में कम मौजूदगी के चलते परीक्षा से बाहर होने और हजारों रुपये का विलंब शुल्क थोप दिया गया। कॉलेज प्रशासन कहता रहा कि ऑन लाइन सिस्टम होने की वजह से वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। एक-दो कॉलेज को छोड़कर ज्यादातर कॉलेज में कश्मीरी स्टुडेंट्स को इस तरह की दिक्कतें आईं। परीक्षा से बाहर होने, पूरा साल खराब होने और पहले ही आर्थिक संकट में घिरे कश्मीरी परिवारों के लिए लेट फ़ीस देना भारी पड़ रहा था।

अगर उत्तराखंड सरकार पहले ही इन छात्रों के प्रति उदार रवैया दिखाती तो ये स्टुडेंट्स मानसिक तौर पर इतने परेशान न होते। लेकिन राज्य की सरकार को उलटी तरफ से ही कान पकड़ना भाया।

इसे भी पढ़े: देहरादून : मुश्किल में कश्मीरी छात्र, लेट फीस और परीक्षा का संकट

Dehradun
Kashmiri Students
Education Sector
High fee in colleges
Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir Students Association
Article 370
late fee penalty
punjab
Captain Amarinder Singh
Attacks on Kashmiri Students
uttrakhand government

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बच्चे नहीं, शिक्षकों का मूल्यांकन करें तो पता चलेगा शिक्षा का स्तर

उत्तराखंड : ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में बंद होते सरकारी स्कूल, RTE क़ानून की आड़ में निजी स्कूलों का बढ़ता कारोबार 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) सतही नज़र से जितना प्रभावी गहरी नज़र से उतना ही अप्रभावी

रचनात्मकता और कल्पनाशीलता बनाम ‘बहुविकल्पीय प्रश्न’ आधारित परीक्षा 

मेडिकल छात्रों की फीस को लेकर उत्तराखंड सरकार की अनदेखी

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षा, शिक्षकपर्व और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

सैनिक स्कूल पर भाजपा का इतना ज़ोर देना क्या जायज़ है?

नई शिक्षा नीति: लोक-लुभावन शब्दों के मायने और मजबूरी 

बर्बाद हो रहे भारतीय राज काज के लिए नई शिक्षा नीति सुंदर शब्दों के अलावा और कुछ नहीं


बाकी खबरें

  • Nishads
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव: आजीविका के संकट के बीच, निषाद इस बार किस पार्टी पर भरोसा जताएंगे?
    07 Mar 2022
    निषाद समुदाय का कहना है कि उनके लोगों को अब मछली पकड़ने और रेत खनन के ठेके नहीं दिए जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी पारंपरिक आजीविका के लिए एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।
  • Nitish Kumar
    शशि शेखर
    मणिपुर के बहाने: आख़िर नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स क्या है...
    07 Mar 2022
    यूपी के संभावित परिणाम और मणिपुर में गठबंधन तोड़ कर चुनावी मैदान में हुई लड़ाई को एक साथ मिला दे तो बहुत हद तक इस बात के संकेत मिलते है कि नीतीश कुमार एक बार फिर अपने निर्णय से लोगों को चौंका सकते हैं।
  • Sonbhadra District
    तारिक अनवर
    यूपी चुनाव: सोनभद्र के गांवों में घातक मलेरिया से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत, मगर यहां के चुनाव में स्वास्थ्य सेवा कोई मुद्दा नहीं
    07 Mar 2022
    हाल ही में हुई इन मौतों और बेबसी की यह गाथा भी सरकार की अंतरात्मा को नहीं झकझोर पा रही है।
  • Russia Ukraine war
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: जेलेंस्की ने कहा रूस पर लगे प्रतिबंध पर्याप्त नहीं, पुतिन बोले रूस की मांगें पूरी होने तक मिलट्री ऑपरेशन जारी रहेगा
    07 Mar 2022
    एक तरफ रूस पर कड़े होते प्रतिबंधों के बीच नेटफ्लिक्स और अमेरिकन एक्सप्रेस ने रूस-बेलारूस में अपनी सेवाएं निलंबित कीं। दूसरी तरफ यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता चार्ल्स मिशेल ने कहा कि यूक्रेन के हवाई…
  • International Women's Day
    नाइश हसन
    जंग और महिला दिवस : कुछ और कंफ़र्ट वुमेन सुनाएंगी अपनी दास्तान...
    07 Mar 2022
    जब भी जंग लड़ी जाती है हमेशा दो जंगें एक साथ लड़ी जाती है, एक किसी मुल्क की सरहद पर और दूसरी औरत की छाती पर। दोनो ही जंगें अपने गहरे निशान छोड़ जाती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License