NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वेनज़ुएला ने टेलीकॉम कंपनियों पर हुए आतंकी हमलों की निंदा की
सरकारी टेलीकॉम कंपनियों CANTV और Movilnet पर हुआ हमला वैसा ही है जैसा हमला पिछले साल विद्युत ग्रिड पर हुआ था। वेनज़ुएला ने आरोप लगाया है कि हमले अमेरिका के संरक्षण वाले विपक्षी दलों ने किए हैं, जो लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख़्तापलट करना चाहते हैं।
पीपल्स डिस्पैच
10 Feb 2020
Venezuela

वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने 8 फरवरी, शनिवार की शाम उत्तरी राज्य कैराबो में सरकारी दूरसंचार कंपनियों के ख़िलाफ़ हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले ने CANTV और उसके सहयोगी Movilnet के गोदाम में आग लग गई है। यह कंपनी वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय टेलीफ़ोन कंपनी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ रणनीतिक टेलीकॉम उपकरण आग में नष्ट हो गए हैं।

डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने अपने एक ट्वीट में कहा, "राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने तत्काल प्रभाव से आरोपियों को पकड़ने और इस अपरिहार्य सामग्री को वापस भेजने के आदेश दिये हैं।" वेनज़ुएला सरकार से अनुसार यह हमले अमेरिका के संरक्षण वाले विपक्षी दलों ने किए हैं, जो लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख़्तापलट करना चाहते हैं।

पिछले साल मार्च से लेकर जुलाई तक वेनज़ुएला में इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड पर हमले हुए थे जिसके वजह से वेनज़ुएला के कई शहरों में 3 महीने तक बिजली नहीं आई थी, आरोप लगाया था कि यह दक्षिणपंथी समुदायों ने किए थे। वेनज़ुएला की सरकार ने कोलंबिया में इवान ड्यूक की दक्षिणपंथी सरकार को दोषी ठहराया है, जिन्होंने पड़ोसी देश से पैरामिलिट्री ताक़तों को वेनज़ुएला में हमला करने की अनुमति दी थी।

वेनज़ुएला इन हमलों को "हाइब्रिड जंग" का हिस्सा बता रही है, जो अमेरिका द्वारा शुरू की गई है और जिसका मक़सद अर्थव्यवस्था को नष्ट करके देश को तहस-नहस करने का है।

दिसंबर 2019 में, वेनेज़ुएला की सरकार ने एक आतंकवादी ऑपरेशन को असफल कर दिया था, जिसका उद्देश्य सुक्रेर राज्य में ग्रान मारक्रिक सूकर मुख्यालय और बोलिवेरियन नेशनल गार्ड के ज़ोनल कमांड नंबर 53 पर हमला करना था। ख़बरों के मुताबिक़, यह योजना कथित तौर पर दक्षिणपंथी पार्टी 'वोलंटैड पॉपुलर’ के सदस्यों लियोपोल्डो लोपेज़ और जुआन गुएडो के नेतृत्व में आयोजित की गई थी।

अमेरिका समर्थित गुआडो, जिन्होंने ख़ुद को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया था, ने निकोलस मादुरो की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के ख़िलाफ़ तख़्तापलट करने का कई बार प्रयास किया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Venezuela
CANTV
Movilne
Delcy Rodríguez
Nicolás Maduro
Venezuelan Government
Terrorist Operation

Related Stories

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

वेनेज़ुएला में विश्व के नेता साम्राज्यवाद-विरोधी, नवउदारवाद-विरोधी संघर्षों के लिए एकजुट

ALBA-TCP ने कोविड-19 टीकों की ख़रीद में वेनेज़ुएला की वित्तीय रोक की निंदा की

अर्जेंटीना लीमा ग्रुप से हटा और वेनेज़ुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की

ब्राज़ील में ‘गुलाबी लहर’ की वापसी 

वेनेजुएला, क्यूबा और निकारागुआ के ख़िलाफ़ अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग लैटिन अमेरिका में बढ़ी


बाकी खबरें

  • आपको मालूम है कि इस कोरोना संकट में लोगों ने कैसे-कैसे एक-दूसरे की मदद की
    कुमुदिनी पति
    आपको मालूम है कि इस कोरोना संकट में लोगों ने कैसे-कैसे एक-दूसरे की मदद की
    30 May 2021
    “मैं इनमें से चुनिंन्दा एक्टिविस्ट और वॉलेंटीयर्स के अनुभवों को साझा कर रही हूं। यह एक झलकी भर है। इनके अलावा भी ढेर सारे लोग ऐसे कामों में लगे हैं जिनकी वजह से मानव मूल्य ज़िन्दा हैं”
  • बिजनौर ज़िले के गेहूं क्रय केंद्र
    पीयूष शर्मा, सत्यम कुमार
    यूपी में गेहूं ख़रीद : 50 फ़ीसदी किसान ही पहुंच पा रहे हैं क्रय केंद्रों तक
    30 May 2021
    कोविड और लॉकडाउन की वजह से उत्तर प्रदेश में गेहूं ख़रीद प्रभावित हुई है। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर बारदाने की कमी और साथ ही रजिस्ट्रेशन की जटिल प्रक्रिया ने भी गेहूं ख़रीद को मुश्किल बनाया है। इसके…
  • कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले जब कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड में स्कूल खोले गए तब बच्चों ने महामारी के दिनों पर अपने अनुभवों पर पत्रिका विशेषांक निकाला। फोटो साभार: सबीना खान।
    शिरीष खरे
    वॉल मैगजीन कैम्पेन: दीवारों पर अभिव्यक्ति के सहारे कोरोना से आई दूरियां पाट रहे बाल-पत्रकार 
    30 May 2021
    सरकारी स्कूल और कॉलेजों में शिक्षक और बच्चों द्वारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के कुंजनपुर प्राथमिक स्कूल से वर्ष 2000 में शुरू किया गया यह कैंपेन आज उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान से होते…
  • ममता-मोदी टकराव: समुद्री तूफान बनाम सियासी तूफान, निशाने पर लक्षद्वीप क्यों!
    न्यूज़क्लिक टीम
    ममता-मोदी टकराव: समुद्री तूफान बनाम सियासी तूफान, निशाने पर लक्षद्वीप क्यों!
    29 May 2021
    एक तरफ कोरोना का कहर और दूसरी तरफ़ समुद्री-तूफान! लेकिन बंगाल में लोगों के भले के बारे में सोचने की जगह मच गया सियासी तूफान! इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दोनों की तरफ से…
  • अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मंगाए गए
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मंगाए गए
    29 May 2021
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता कानून 1955 और 2009 में कानून के अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत आदेश के तत्काल कार्यान्वयन के लिए इस आशय की एक अधिसूचना जारी की। हालांकि, सरकार ने 2019 में लागू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License