NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
राजस्थान : दलित युवको के साथ अमानवीय हिंसा, पांच गिरफ्तार
राजस्थान के नागौर ज़िला के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के करणु गांव से रूह कंपा देने वाली घटना वीडियो के तौर पर सामने आ रही है। यहां एक दलित नौजवान के साथ बुरी तरह मारपीट का मामला सामने आया है।आरोपियों ने जानवर की हद तक जाकर व्यवहार किया है। इनके भीतर भरी हुई क्रूरता इतनी अधिक थी कि इन्होंने दलित नौजवान के गुप्तांग में पेचकस में कपड़ा लपेटकर पेट्रोल डाल दिया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Feb 2020
rajasthan dalit
Image courtesy: India Today

राजस्थान के नागौर ज़िला के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के करणु गांव से रूह कंपा देने वाली घटना वीडियो के तौर पर सामने आ रही है। यहां एक दलित नौजवान के साथ बुरी तरह मारपीट का मामला सामने आया है।आरोपियों ने जानवर की हद तक जाकर व्यवहार किया है। इनके भीतर भरी हुई क्रूरता इतनी अधिक थी कि इन्होंने दलित नौजवान के गुप्तांग में पेचकस में कपड़ा लपेटकर पेट्रोल डाल दिया।

इस दलित लड़के के साथ मौजूद एक और दलित युवक को पीटा गया है। वीडियो सामने आने के बाद 19 फरवरी को सात आरोपियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई और पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है।  मामले की जांच की जा रही हैं। क्रूर हिंसा का शिकार बने नौजवान के परिवार का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी इसलिए शिकायत दर्ज नहीं करवाई। बताया जा रहा है कि यह नौजवान सोननगर के भोजावास का रहने वाला है।  

पांचौड़ी के थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि घटना एक दोपहिया वाहन कंपनी के शोरूम में हुई।   शोरूम के कर्मचारियों ने चोरी का आरोप लगाते हुए दलित  नौजवान के अलावा एक और शख्स को पीटना शुरू किया और इनका वीडियो भी बनाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात आरोपियों भीव सिंह, लक्ष्मण सिंह, आईदान, जसू सिंह, सवाई सिंह, हड़मान सिंह, गणपत राम के ख़िलाफ़ मारपीट और गुप्तांग में पेट्रोल डालने का मामला दर्ज किया गया है।  नागौर SP ने बताया कि पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दलित नौजवान ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को वो अपने चाचा के लड़के के साथ मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराने के लिए करणु गांव की एजेंसी गया था। उसने कहा कि यहां आरोपियों ने उस पर काउंटर से पैसे चुराने का आरोप लगाया और एजेंसी के पीछे ले जाकर बेल्ट और लात-घूसों से बुरी तरह पीटा।  इसके बाद पेचकस पर पेट्रोल से भरा कपड़ा लपेटकर उसके गुप्तांग पर पेट्रोल डाला। नौजवान ने कहा कि इसके चाचा के लड़के के साथ भी मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि पिटाई के बाद आरोपियों ने उसके पड़ोसी अर्जुन सिंह और जेठू सिंह को फोन कर बताया कि दोनों को आकर ले जाएं. इसके बाद घायल युवक का भाई एजेंसी पहुंचा और दोनों को अस्पताल ले गया।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया है कि नागौर के भयावह घटना में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की गई है और सात आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को कानून के तहत सजा दी जाएगी और हम सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ितों को न्याय मिले।

In the horrific incident in Nagaur, immediate and effective action has been taken and seven accused have been arrested so far. Nobody will be spared. The culprits will be punished according to the law and we will ensure that the victims get justice.

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 20, 2020

(भाषा के इनपुट के साथ )

 

Rajasthan
Dalits
Attack on dalits
ashok gehlot
Dalit atrocities

Related Stories

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

बागपत: भड़ल गांव में दलितों की चमड़ा इकाइयों पर चला बुलडोज़र, मुआवज़ा और कार्रवाई की मांग

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ आरोपी गिरफ्तार

न्याय के लिए दलित महिलाओं ने खटखटाया राजधानी का दरवाज़ा

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

यूपी: प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में पुलिस की जांच पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

यूपी: प्रयागराज हत्या और बलात्कार कांड ने प्रदेश में दलितों-महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठाए सवाल!

जंगलराज: प्रयागराज के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या


बाकी खबरें

  • otting massacre
    अजय सिंह
    2021: हिंसक घटनाओं को राजसत्ता का समर्थन
    31 Dec 2021
    दिखायी दे रहा है कि लिंचिंग और जेनोसाइड को सामाजिक-राजनीतिक वैधता दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत लग रही है। वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा।
  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License