NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ग़रीब देशों को कोविड-19 वैक्सीन की अधिक आपूर्ति के लिए अमीर देशों से बूस्टर खुराक रोकने को डब्ल्यूएचओ ने कहा
कुछ देशों ने अपनी आधी से अधिक आबादी को पहले ही टीका लगा लिया है जबकि कई देशों में टीकाकरण अभी शुरू ही हुआ है।
पीपल्स डिस्पैच
05 Aug 2021
ग़रीब देशों को कोविड-19 वैक्सीन की अधिक आपूर्ति के लिए अमीर देशों से बूस्टर खुराक रोकने को डब्ल्यूएचओ ने कहा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देशों से कहा है कि वे दुनिया की कम से कम 10% आबादी का टीकाकरण करने के लिए अपने देश के लोगों को कम से कम सितंबर तक COVID-19 वैक्सीन की अतिरिक्त तीसरी खुराक देने की अपनी योजना को रोकें। बुधवार 4 अगस्त को अपनी नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम ने कहा कि, हम "सभी सरकारों की अपने लोगों को डेल्टा वैरिएंट से बचाने की चिंता को समझ सकते हैं। लेकिन हम उन देशों को स्वीकार नहीं कर सकते हैं जो पहले से ही वैक्सीन की वैश्विक आपूर्ति का अधिक उपयोग कर चुके हैं, जबकि दुनिया के सबसे कमजोर लोग असुरक्षित रहते हैं।”

एडनॉम ने कहा कि, “अभी तक वैश्विक स्तर पर 4 बिलियन से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 80% से अधिक उच्च और उच्च मध्यम आय वाले देशों में गए हैं, भले ही उनकी दुनिया की आधी से भी कम आबादी है।

इज़रायल, जर्मनी, यूके सहित कई देशों द्वारा वायरस के नए वैरिएंट से बचाने के लिए अपने सभी असुरक्षित लोगों को "बूस्टर खुराक" के रूप में वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक देने के फैसले के बाद मोरेटोरियम का आह्वान किया गया था। इनमें से अधिकांश देशों ने पहले ही अपने ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर लिया है जबकि अधिकांश अफ्रीकी देशों में टीकाकरण का स्तर नगण्य है।

यूके ने अपनी कुल आबादी के कम से कम 67% को पहले ही पूरी तरह से टीका लगाया है और यूरोपीय देशों और अमेरिका का औसत डेटा लगभग 50% है जबकि अफ्रीका की कुल आबादी का केवल 1.8% पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, उच्च आय वाले देशों में प्रति 100 लोगों के लिए 101 वैक्सीन खुराक दी गई है, वहीं 29 सबसे कम आय वाले देशों में इसका डेटा प्रति 100 लोगों पर 1.7 खुराक है।

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक कि हर कोई सुरक्षित न हो क्योंकि कम टीकाकरण वाले समाजों में नए वैरिएंड पूरी तरह से टीकाकरण वाले देशों में नई लहरें पैदा कर सकते हैं और इसलिए "कम से कम सितंबर के अंत तक बूस्टरों को लेकर मोरेटोरियम लिए कहा जाता है, ताकि हर देश की आबादी का कम से कम 10 % लोगों का टीकाकरण किया जा सके।”

Coronavirus
COVID-19
corona vaccine
WHO

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    'सख़्त आर्थिक प्रतिबंधों' के साथ तालमेल बिठाता रूस  
    13 Mar 2022
    व्लादिमीर पुतिन की पहली प्राथमिकता यही है कि वह ख़ुद को अपने लोगों के प्रति जवाबदेह बनाये रखें।
  • voting
    स्पंदन प्रत्युष
    विधानसभा चुनाव: एक ख़ास विचारधारा के ‘मानसिक कब्ज़े’ की पुष्टि करते परिणाम 
    13 Mar 2022
    पंजाब में सत्ता विरोधी लहर ने जहां कांग्रेस सरकार को तहस-नहस कर दिया, वहीं उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस पहेली का उत्तर मतदाताओं के दिमाग पर असर डालने वाली पार्टी की विचारधारा की भूमिका में…
  • सोनिया यादव
    विधानसभा चुनाव 2022: पहली बार चुनावी मैदान से विधानसभा का सफ़र तय करने वाली महिलाएं
    13 Mar 2022
    महिला सशक्तिकरण के नारों और वादों से इतर महिलाओं को वास्तव में सशक्त करने के लिए राजनीति में महिलाओं को अधिक भागीदार बनाना होगा। तभी उनके मुद्दे सदन में जगह बना पाएंगे और चर्चा का विषय बन पाएंगे।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में हिन्दुत्व की जीत नहीं, ये नाकारा विपक्ष की हार है!
    12 Mar 2022
    देश के सबसे बड़े राज्य-यूपी में भाजपा की सत्ता में दोबारा वापसी को मीडिया और राजनीति के बड़े हिस्से में 'हिन्दुत्व' की जीत के तौर पर देखा जा रहा है. क्या यह सच है? क्या यह यूपी में विपक्ष का…
  • cpim
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति और मकान किराए के 525 करोड़ रुपए दबाए बैठी है शिवराज सरकार: माकपा
    12 Mar 2022
    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से 2.80 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों के खाते में पहुंचने वाली 425 करोड़ की छात्रवृत्ति, मात्र 206 छात्रों के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License