NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
कोविड -19 हमें क्या सिखाता है?
मानवता बर्बरता या सहयोग में से कोई एक चुनने की दुविधा में है। ‘बजाय एक दूसरे से लड़ने के, एक दूसरे का सहयोग करते हुए ही’ उन्होंने कहा कि ‘हम आगे बढ़ सकेंगे और इस नाज़ुक ग्रह को बचा सकेंगे जिसे हम अपना घर कहते हैं’।
ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
04 May 2020
कोविड -19
ली झोंग, चिकित्सा कार्यकर्ता ‘दुष्ट’ वायरस से लड़ने के लिए अपने गाउन पहन रहे हैं, 2020

30 जून 1958 को माओ त्से-तुंग ने रेनमिन रिबाओ (पीपुल्स डेली) में पढ़ा कि शिस्टोसोमियासिस-या बिलहार्ज़िया को जियांग्शी प्रांत के युकियांग में ख़त्म कर दिया गया है। वो इससे इतने प्रेरित हुए कि उन्होंने ‘प्लेग के देवता की विदाई' नामक एक कविता लिखी:

सैकड़ों गाँव मातम से झुलस गए, लोग बर्बाद हो गए;

हज़ारों घर वीरान हुए, भूत विलाप करते रहे।

...

हम प्लेग के देवता से पूछते हैं, ‘तुम कहाँ बंधे हो?'

जलती हुई काग़ज़ की कश्तियों और मोमबत्ती से आसमान रौशन है।

माओ हुनान प्रांत के शाओशान में बड़े हुए थे, इसलिए वे बिलहार्ज़िया के आतंक और सैकड़ों वर्षों से ग्रामीण चीन को बर्बाद करने वाले समयबद्ध तरीक़े से आने वाले प्लेग के प्रकोप को भी जानते थे। प्लेग से मारे गए शि दाओनन (1765-1792) ने शक्तिशाली कविता ‘चूहों की मौत’ लिखी थी:

लोग भूत से दिखते हैं।

भूत मानवीय आत्मा के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे हैं।

दिन के उजाले में मिले लोग वास्तव में भूत हैं।

शाम के समय सामने आने वाले भूत वास्तविक लोग हैं।

कम्युनिस्ट बीमारी मिटाने के लिए दृढ़-संकल्पित थे। 1930 के दशक में माओ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सार्वजनिक स्वास्थ्य आयोग में शामिल हो गए। 1934 में, जब वो जियांग्सी सोवियत में थे, तब माओ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को पार्टी के कामों की सूची में सबसे ऊपर रखा। जब कम्युनिस्ट यान’न में थे, तब उनकी सरकार ने अपने बजट का 6 प्रतिशत सार्वजनिक स्वास्थ्य समिति के स्वास्थ्य-देखभाल कार्य के लिए आवंटित किया। करोड़ों लोगों के सामाजिक जीवन को नकारने वाली पुरानी व्यवस्था को पलटना ज़रूरी था; इसके लिए केवल राज्य सत्ता पर क़ाबिज़ होना काफ़ी नहीं था, बल्कि जन-अभियान भी ज़रूरी थे।

image 1_23.JPG

शहरी स्वच्छता, 1952

1950 में, चीन की नयी कम्युनिस्ट सरकार ने पहली राष्ट्रीय स्वास्थ्य कांग्रेस का आयोजन किया, जिसने चार प्रमुख सिद्धांतों को अपनाया:

  1. स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्य रूप से किसानों और श्रमिकों के जन-समूहों की सेवा करनी चाहिए।
  2. रोग निवारण प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।
  3. पारंपरिक और आधुनिक डॉक्टरों को समान रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
  4. चिकित्सा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर स्वास्थ्य-कार्य किया जाना चाहिए।

मार्च 1952 में कम्युनिस्ट पार्टी ने एक महामारी निवारण समिति बनाई और देशभक्त जन स्वास्थ्य अभियान शुरू किया। एन्सेफेलोमाइलाइटिस, मलेरिया, खसरा, टाइफ़ाइड और बिलहार्ज़िया को काफ़ी हद तक नियंत्रित या ख़त्म कर दिया गया। ये अभियान अंततः 1978 की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर अल्मा अता घोषणा का आधार बना। 5 जुलाई 2017 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उस अभियान के लिए चीन की सरकार को स्वास्थ्य शासन प्रणाली का उत्कृष्ट मॉडल पुरस्कार दिया।

image 2_20.JPG

श्वसन की बीमारियों को रोकने के लिए कार्रवाई करें, 1970

चीन में जीवन स्तर का सुधार कर प्लेग और हैज़ा जैसे पुराने रोगों को काफ़ी हद तक ख़त्म कर दिया गया है; लेकिन नयी बीमारियाँ आ रही हैं, और इनमें से कुछ विनाशकारी भी हैं। नया कोरोनावायरस इनमें से एक है, और यही आज के द ग्रेट लॉकडाउन का रचनाकार है। वायरस का पहला वास्तविक सबूत दिसंबर के अंत में वुहान के डॉक्टरों को मिला। उन्होंने इसकी सूचना अपने अस्पताल प्रशासकों को दी, जिन्होंने आगे राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोगों को इसके बारे में सूचित किया। कुछ ही दिनों के भीतर, चीन की सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को इसकी सूचना दे दी थी। बीमारी सामने आने के कुछ हफ़्तों में ही, सरकार ने वुहान शहर सहित हुबेई प्रांत को बंद कर दिया, और संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए राज्य-संसाधन जुटाए व जन-कार्यवाइयाँ शुरू कीं। 1950 के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कांग्रेस के चार सिद्धांत वायरस के मुक़ाबले में चीन के लिए मददगार रहे।

WHO ने जनवरी के शुरुआत में दुनिया को वायरस के घातक होने की चेतावनी दे दी थी और 30 जनवरी को सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा कर दी थी। उसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि, 'हमें लगता है कि हमारे यहाँ यह बहुत अच्छी तरह से नियंत्रण में है।' बुर्जुआ सरकारें ठोस वैज्ञानिक तथ्यों की बजाये अनुमान के आधार पर निर्णय लेती रहीं और अपने चैंपियनों - जैसे कि ट्रम्प और ब्राज़ील के जयेर बोल्सोनारो- की जय-जयकार करती रहीं। जनवरी, फ़रवरी और मार्च के महीनों में, ट्रम्प ख़तरे को कम करके बताते रहे। उनका ट्विटर फ़ीड इसके आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध कराता है। 9 मार्च को, ट्रम्प ने वायरस की तुलना सामान्य फ़्लू से की। उन्होंने लिखा, ‘इसके बारे में सोचें!’ दो दिन बाद, WHO ने वैश्विक महामारी की घोषणा कर दी। 13 मार्च को ट्रम्प ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। WHO के द्वारा सार्वजनिक आपातकाल घोषित किए जाने के छह सप्ताह बाद।

image 3_11.JPG

कोरोना आपदा # 1 कवर

इन सबके बावजूद, ट्रम्प ने इस संकट के प्रति एक ख़तरनाक प्रतिक्रिया देनी शुरू की। उन्होंने संकट के लिए वायरस या उत्तरी अटलांटिक राज्यों में राज्य संस्थानों के पतन और उनकी सरकारों की अक्षमता को दोषी ठहराने की बजाये चीन पर (और WHO को) इल्ज़ाम लगाना शुरू कर दिया।

मेरे सहयोगियों वेयान ज़ू, दू ज़ियाओजुन, और मैंने शोध किया है कि चीन के अधिकारियों को वायरस के बारे में पता कैसे चला, वायरस के बारे में जानकारी WHO और दुनिया के पास कैसे पहुँची, और कैसे चीन संक्रमण की शृंखला को तोड़ने में सक्षम रहा। ख़ासकर चीनी स्रोतों पर आधारित हमारा शोध ट्रम्प और अन्य बुर्जुआ सरकारों के ज़ेनोफ़ोबिया (चीन के लोगों के प्रति नफ़रत) का प्रतिकार प्रस्तुत करता है। हमारे विश्लेषण के केंद्र में कोरोना आपदा की अवधारणा है। यह शब्द इस बात को संदर्भित करता है कि कैसे एक वायरस ने पूरी दुनिया को भयावह तरीक़े से जकड़ लिया है। यह संदर्भित करता है कि बुर्जुआ राज्यों में सामाजिक व्यवस्था कैसे चरमरा गई हैं, जबकि दुनिया के समाजवादी हिस्सों की सामाजिक व्यवस्था संकट के इस समय में भी क़ायम है।

कृपया हमारी पुस्तिका पढ़ें, जिसे आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।

image 4_6.JPG

नौरेडीन डेफल्लाह, इमाम-अल-जज़ौली को श्रद्धांजलि, 2014

डेमोक्रेटिक वे (मोरक्को) के एक नेता अब्दुल्ला एल हरीफ़ ने इस सप्ताह कोरोना आपदा के बारे में मुझसे बात की।

कोविद -19 हमें क्या सिखाता है?

कोविद -19 पूँजीवाद की विफलता को प्रकट करता है। बड़े पूँजीवादी देश - विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, फ्रांस और स्पेन - वैश्विक महामारी का सामना करने में असमर्थ रहे हैं। इन देशों ने पूँजी का हित लोगों के जीवन से ऊपर रखा। बुर्जुआ राज्यों की राजनीतिक व्यवस्था पर विश्वास में कमी आई है। वे जनता को बचाने में विफल रहे हैं, और सबसे अमीर लोगों पर कर लगाकर अपनी प्रतिक्रियाओं के लिए धन जुटाने के बजाये जनता को ही फ़ंड देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। नवउदारवाद की नीति अपनाकर इन सरकारों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य-देखभाल क्षेत्र को नष्ट कर दिया और वायरस से लड़ने के लिए जनता को झोंक दिया। इतना ही नहीं, वायरस ने पूँजीवाद के नैतिक पतन को भी सामने ला दिया है; उनके द्वारा आपराधिक तरीक़े से बुज़ुर्गों को छोड़ दिया जाना और क्यूबा, ​​ईरान तथा वेनेजुएला के लिए ट्रेड-रुकावटों को बढ़ाना (यहाँ तक कि, वेनेजुएला को IMF की सहायता पैकेज देने से भी इनकार कर दिया गया है) इसके सबूत हैं ।

वायरस पर चीन की प्रतिक्रिया को आप कैसे समझते हैं?

चीन वायरस को हराने में इसीलिए सक्षम रहा क्योंकि वहाँ की सरकार ने त्वरित, कुशल और उचित उपाय किए। उन्होंने संसाधन जुटाए क्योंकि मानव जीवन को उन्होंने अपनी प्राथमिकता माना। चीन की मज़बूत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली ने - जो लोगों की सेवा करने के लिए उन्मुख है - एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चीन और क्यूबा ने वायरस से लड़ने के लिए दुनिया भर में अपनी मेडिकल टीमों को भेजकर हमें एकजुटता और अंतर्राष्ट्रीयता का पाठ सिखाया है।

हम द्विध्रुवीय विश्व बनने के गवाह बन रहे हैं। एक ध्रुव अमेरिका है, जो सैन्य बल, विश्व मुद्रा के रूप में डॉलर को स्थापित करने, वैश्विक अर्थव्यवस्था और वित्तीय संगठनों पर अमेरिकी नियंत्रण जैसे मूल्यों पर आधारित है। दूसरा उभरता हुआ ध्रुव चीन है, जो एक मज़बूत, संप्रभु लेकिन खुली अर्थव्यवस्था पर आधारित है। चीन की कोई सैन्य महत्वाकांक्षा नहीं है, और वो अन्य लोगों के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू नहीं करता। वो अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का सम्मान करता है और अन्य देशों के साथ साम्राज्यवादी नहीं बल्कि वाणिज्यिक समझौते करता है। अमेरिकी ध्रुव अपने आधिपत्य को बिगड़ते देख, चीन पर भड़क रहा है। ट्रम्प जैसी सरकारों का उद्देश्य चीन का दोष बताकर महामारी से निपटने में स्वयं द्वारा किए गए अपराधों पर से जनता का ध्यान भटकाना और उनको गुमराह करना है।

आप भविष्य की क्या उम्मीद करते हैं?

मानवता दोराहे पर है: या तो हम बर्बरता चुनेंगे या सहयोग और एकजुटता। वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति से उत्पादक शक्तियाँ अत्यधिक विकसित हुई हैं; इससे सभी लोगों के लिए गरिमापूर्ण तरीक़े से रह पाने का आधार बना है। लेकिन पूँजीपतियों के अनैतिक धन संचयन ने इस आधार को ध्वस्त कर दिया है। हम लड़ रहे हैं पूँजी की बजाये इंसान को केंद्र में लाने के लिए। इसके लिए साम्राज्यवाद का विरोध करने वाली और प्रत्येक मनुष्य की क्षमताओं के विकास की गारंटी देने वाली सर्वोच्च मानव सभ्यता के निर्माण के लिए प्रयासरत सभी ताक़तों को मिलाकर एक राजनीतिक शक्ति का निर्माण करने की ज़रूरत है।

video_0.JPG

रोजर वाटर्स, क्या हम 'चैन से सुन्न' पड़े हैं ?, 29 अप्रैल 2020

मेरे साथ हाल में हुई बातचीत के दौरान, पिंक फ़्लॉइड के क्रांतिकारी संगीतकार रोजर वाटर्स ने अब्दुल्ला हरीफ़ की बात दोहराई कि मानवता बर्बरता या सहयोग में से कोई एक चुनने की दुविधा में है। ‘बजाय एक दूसरे से लड़ने के, एक दूसरे का सहयोग करते हुए ही’ उन्होंने कहा कि ‘हम आगे बढ़ सकेंगे और इस नाज़ुक ग्रह को बचा सकेंगे जिसे हम अपना घर कहते हैं’।

image 5_0.JPG

ली झोंग

शंघाई के एक चित्रकार ली झोंग ने अपने डेढ़ महीने के क्वारंटाइन के दौरान वुहान के श्रमिकों और लोगों के सम्मान में 129 वाटरकलर पेंटिंग बनाईं - हर दिन दो से ज़्यादा। उनकी पेंटिंग से चीन और कोरोना आपदा पर हमारी पुस्तिका (जिसे आप यहाँ पढ़ सकते हैं) सुशोभित है। टिंग्स चक, हमारी प्रमुख डिज़ाइनर, शंघाई में ली झोंग से मिलीं; उनकी बातचीत पुस्तिका के अंत में छपी है। कलाकारों को क्या करना चाहिए? टिंग्स ने ली झोंग से पूछा। 'वे स्थिति को सकारात्मक रूप से दर्शा सकते हैं', झोंग ने कहा। ‘उन्हें सच्चा होना चाहिए। अन्य देशों को दोष न दें या ग़लत जानकारी न फैलाएँ, क्योंकि सबसे बड़ी चुनौती वायरस को हराना है, जिसके लिए हमारी एकजुटता की ज़रूरत है।'

कोरोना के देवता को विदाई, हम गाना चाहते हैं; ग्रेट लॉकडाउन को विदाई।

Plague
Epidemic Plague
novel coronavirus
China
America
Donand Trump
Mao-tse-tung

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत

कोविड-19: ओमिक्रॉन की तेज़ लहर ने डेल्टा को पीछे छोड़ा

अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 13,451 नए मामले, 585 मरीज़ों की मौत

वैक्सीन वितरण में बढ़ती असमानता : क्या विकसित दुनिया परवाह भी करती है?

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,457 नए मामले, 375 मरीज़ों की मौत

वैक्सीन युद्ध, आसियान और क्वॉड

टीकाकरण: साथ डूबेंगे या साथ उबरेंगे, पर धनी देश क्या वाकई यह समझेंगे

कोविड-19: आईएमए ने केंद्र द्वारा आयुष उपचार को बढ़ावा देने पर उठाए सवाल

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटो में आए कोरोना के रिकॉर्ड 97 हज़ार से ज़्यादा नए मामले


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    भाषा सिंह
    बात बोलेगी: सावित्री बाई फुले को याद करना, मतलब बुल्ली बाई की विकृत सोच पर हमला बोलना
    03 Jan 2022
    सवाल यह है कि जिन लोगों ने, सावित्री बाई फुले के ऊपर कीचड़ डाला था, उनके ख़िलाफ गंदी-अश्लील टिप्पणी की थी, वे 2022 में कहां हैं। वे पहले से अधिक खूंखार हो गये हैं, पहले से ज्यादा बड़े अपराधी—जिन्हें…
  • stop
    सोनिया यादव
    ‘बुल्ली बाई’: महिलाओं ने ‘ट्रोल’ करने के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा
    03 Jan 2022
    मुस्लिम महिलाओं को ‘ट्रोल’ करने की कोशिश के बीच विपक्ष के साथ-साथ महिला संगठनों और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर इस मामले में सरकार और पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पटनाः एनएमसीएच के 84 डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव, मरीज़ों में कोरोना चेन बनने का ख़तरा
    03 Jan 2022
    एनएमसीएच में डॉक्टरों समेत 194 लोगों का सैंपल लिया गया था। 84 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आशंका बढ़ गई है कि अस्पताल के कई मेडिकल स्टॉफ भी चपेट में आ सकते हैं।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : जारी है एचईसी मज़दूरों की हड़ताल, साथ आए सभी विपक्षी दल
    03 Jan 2022
    एचईसी के मज़दूरों के टूल डाउन और हड़ताल को एक महीना हो गया है और अभी भी वो जारी है, ऐसा एचईसी के इतिहास में पहली बार हुआ है।
  • covid
    ऋचा चिंतन
    नहीं पूरा हुआ वयस्कों के पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य, केवल 63% को लगा कोरोना टीका
    03 Jan 2022
    पहले केंद्र ने दिसंबर 2021 के अंत तक भारत में सभी वयस्क आबादी के पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेने का लक्ष्य घोषित किया था। जबकि हकीकत यह है कि करीब 9.73 करोड़ वयस्कों को अभी भी दोनों खुराक दी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License