NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोरोना काल में बदइंतज़ामी से होने वाली मौत का ज़िम्मेदार कौन?
कोरोना से निपटने के लिए देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान बहुत सारी जगहों पर बदइंतजामी के चलते कई लोग अपनी जान गवां बैठे हैं। इस दौरान पुलिसिया उत्पीड़न की घटनाएं भी सामने आई हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Apr 2020
lockdown
'प्रतीकात्मक तस्वीर' फोटो साभार : France24

कोरोना के चलते पूरे देश में बिना तैयारी किए गए लॉकडाउन और उसके बाद की बदइंतज़ामी के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। सरकार के आश्वासन पर दूसरे राज्यों में रुके प्रवासी मजदूर भी अब भूख से परेशान होकर पैदल ही अपने घरों को लौट रहे हैं।

ऐसे में तेलंगाना से बीजापुर लौट रही 12 साल की बच्ची की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बच्ची 3 दिन पैदल चलते हुए तेलंगाना से गांव के मजदूरों के साथ पहुंची थी। यहां आते ही वह डिहाइड्रेशन का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के आदेड गांव से 12 साल की बच्ची जमलो मडकामी गांव के अन्य लोगों के साथ रोजगार की तलाश में 3 माह पहले तेलंगाना गई थी। वहां पेरूर गांव में मिर्ची तोड़ने का काम करती थी।

कोरोना के चलते अचानक से लॉकडाउन हो गया। पहले 21 दिन तो कट गए, लेकिन लॉकडाउन बढ़ा तो वह तीन दिन पहले 11 मजदूरों के साथ अपने गांव की ओर चल दी। करीब 100 किमी का जंगली सफर तय कर प्रवासी मजदूरों का दल 18 अप्रैल को बीजापुर के मोदकपाल तक पहुंचा था। इसी दौरान जमलो की मौत हो गई। प्रशासन ने बच्ची के शव को अलग रखवा दिया है।

वैसे यह इकलौता मामला नहीं है। मज़दूरों की मौत का यह सिलसिला तबसे चल रहा है जबसे लॉकडाउन लागू किया गया है। दैनिक भास्कर की एक खबर के मुताबिक जब पहले दौर के लॉकडाउन के शुरुआती पहले सप्ताह में देश में लॉकडाउन की वजह से 29 मजदूरों समेत 34 लोगों की जान जा चुकी थी जबकि उस दौरान कोरोना की वजह से देश में 37 मौतें हुई थी।

इसी तरह दिप्रिंट पर आए एक लेख के अनुसार, 13 अप्रैल तक 331 लोग कोरोना वायरस से मरे थे और करीब 195 लोग लॉकडाउन की वजह से मर गए थे। इन 195 में से 53 मौतें भूख, इलाज न मिलने, तंगी आदि के कारण हुईं। 7 लोग लॉकडाउन के दौरान हिंसा में मारे गए। शहरों से पैदल घर लौटने के दौरान कम से कम 35 लोग एक्सीडेंट में मारे गए।

लॉकडाउन के चलते शराब की दुकानें बंद हो गईं। शराब की लत वाले कम से कम 40 लोग या तो मर गए या खुदकुशी कर ली। कोरोना के चलते पैदा हुईं समस्याओं जैसे संक्रमण का डर, अकेलेपन या क्वारंटाइन होने के कारण 39 लोगों ने आत्महत्या कर ली। 21 मौतों के पीछे मिलाजुला कारण रहा।

इस आंकड़े को आए हुए एक हफ्ते से ज्यादा बीत चुके हैं। निसंदेह अब इस आंकड़ें में इजाफा हो चुका होगा।

गरीब मजदूरों और किसानों की दुर्दशा के बीच तमाम जगहों से पुलिसिया उत्पीड़न की खबरें भी आ रही हैं। पिछले हफ्ते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में लॉकडाउन के दौरान घरेलू सामान लेने निकले दिहाड़ी मजदूर युवक की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर दक्षिणी मुहल्ले (चटोरी गली) का है। मुहल्ला निवासी इसराइल का 22 वर्षीय पुत्र रिज़वान अहमद दिहाड़ी मजदूरी करता था। आरोप है रिज़वान जब बिस्कुट लेने बाहर निकला तो उसे रोककर पुलिस कर्मियों ने लाठी से पिटाई कर दी।

इसी तरह मध्यप्रदेश के जबलपुर में चार दिन पहले कोरोनोवायरस के मद्देनज़र लॉकडाउन के दौरान कथित तौर पुलिस की पिटाई से घायल 50 साल के किसान बंसी कुशवाहा की सोमवार को मौत हो गई। इस मामले में जबलपुर के गोरा बाजार पुलिस स्टेशन में तैनात एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल और चार सिपाहियों समेत 6 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया लेकिन देर शाम जबलपुर के एसपी अमित सिंह का भी तबादला हो गया।

एनडीटीवी के अनुसार एएसपी-जबलपुर संजीव उइके ने कहा, 'प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किसान को एक बीमारी के इलाज के लिए 19 अप्रैल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने स्थानीय पुलिस या उच्च अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं की थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है। अगर उसमें ये बात आई कि पुलिस की पिटाई से किसान की मौत हुई है तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।'

इसी तरह पुलिस लाठीचार्ज मुबंई के बांद्रा स्टेशन और गुजरात के सूरत में घर जाने की मांग को लेकर उतरे प्रवासी श्रमिकों पर भी किया गया था। ऐसे में मजदूरों और किसानों की वर्तमान अमानवीय हालत, असंतोष, आक्रोश और विद्रोह के लिए भी जिम्मेदारी तय करनी होगी।

कोरोना संकट में सरकारों के बदइंतजामी के चलते बड़ी संख्या में जान गंवाने वाले ये लोग भी भारतीय लोकतंत्र का ही हिस्सा हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण का यह दौर बीत जाएगा लेकिन इस दौरान प्रशासनिक गैरजिम्मेदारी से जिनकी मौत हुई है, उनके परिवार वालों के लिए यह संकट हमेशा बना रहेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्यों के प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। 

Coronavirus
COVID-19
Corona Period
health care facilities
Corona virus epidemic
police
Police brutality
Migrant workers
migrants
Workers and Labors

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल
    02 Jun 2022
    साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी एलजीबीटी कम्युनिटी के लोग देश में भेदभाव का सामना करते हैं, उन्हें एॉब्नार्मल माना जाता है। ऐसे में एक लेस्बियन कपल को एक साथ रहने की अनुमति…
  • समृद्धि साकुनिया
    कैसे चक्रवात 'असानी' ने बरपाया कहर और सालाना बाढ़ ने क्यों तबाह किया असम को
    02 Jun 2022
    'असानी' चक्रवात आने की संभावना आगामी मानसून में बतायी जा रही थी। लेकिन चक्रवात की वजह से खतरनाक किस्म की बाढ़ मानसून से पहले ही आ गयी। तकरीबन पांच लाख इस बाढ़ के शिकार बने। इनमें हरेक पांचवां पीड़ित एक…
  • बिजयानी मिश्रा
    2019 में हुआ हैदराबाद का एनकाउंटर और पुलिसिया ताक़त की मनमानी
    02 Jun 2022
    पुलिस एनकाउंटरों को रोकने के लिए हमें पुलिस द्वारा किए जाने वाले व्यवहार में बदलाव लाना होगा। इस तरह की हत्याएं न्याय और समता के अधिकार को ख़त्म कर सकती हैं और इनसे आपात ढंग से निपटने की ज़रूरत है।
  • रवि शंकर दुबे
    गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?
    02 Jun 2022
    गुजरात में पाटीदार समाज के बड़े नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनावों में पाटीदार किसका साथ देते हैं।
  • सरोजिनी बिष्ट
    उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा
    02 Jun 2022
    "अब हमें नियुक्ति दो या मुक्ति दो " ऐसा कहने वाले ये आरक्षित वर्ग के वे 6800 अभ्यर्थी हैं जिनका नाम शिक्षक चयन सूची में आ चुका है, बस अब जरूरी है तो इतना कि इन्हे जिला अवंटित कर इनकी नियुक्ति कर दी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License