NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ग्रीस : पब्लिक हेल्थ और सुरक्षित कार्यस्थलों की मांग करते हुए श्रमिक इकट्ठा हुए
ग्रीक सरकार ने 5 नवंबर को COVID-19 मामलों में ताज़ा वृद्धि के मद्देनज़र देशव्यापी नया प्रतिबंध लागू किया।
पीपल्स डिस्पैच
11 Nov 2020
ग्रीसः

मंगलवार 10 नवंबर को ग्रीस में श्रमिक सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा की मांग और COVID-19 महामारी के दौरान कार्यस्थल में स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नेशनल डे ऑफ एक्शन के रूप में कार्य स्थानों और शहरों में इकट्ठा हुए। ट्रेड यूनियनों के नेतृत्व में श्रमिकों ने भी एथेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर मार्च किया।

5 नवंबर को ग्रीक सरकार ने COVID-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनज़र देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया। ग्रीस पहले दौर में 22 मार्च से 4 मई तक प्रतिबंध लगाने के दौरान संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में सक्षम रहा। लेकिन प्रतिबंध में ढ़ील देने के बाद से संक्रमण की दर में वृद्धि हुई है और अक्टूबर से मामलों में भारी वृद्धि हुई है। 10 नवंबर तक ग्रीस में 825 मौतों के साथ 58,187 COVID-19 से संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

फेडरेशन ऑफ ग्रीक हॉस्पिटल डॉक्टर्स एसोसिएशन (ओईएनजीई) ने इस महामारी से लड़ने के लिए बेहद आवश्यक ज़रुरत का सुझाव दिया है। इसमें तत्काल बड़े पैमाने पर भर्तियां, सभी डॉक्टरों की स्थायी पदों पर नियुक्ति, सहायकों को नियमित करना, स्वास्थ्य प्रणाली के लिए सरकार से पूर्ण, पर्याप्त और विशेष फंड करना, इस महामारी से निपटने के लिए सरकारी योजना में निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को शामिल करना, स्वास्थ्य संरचनाओं, कार्यस्थलों में, बंद संरचनाओं में कर्मचारियों का नि: शुल्क और बड़े पैमाने पर निरंतर जांच करना और सरकार की मज़दूर विरोधी, ट्रेड यूनियन विरोधी विरोधी नीतियों को वापस लेना शामिल है।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ ग्रीस (केकेई) के नेता दिमित्रिस कूतसूम्बस ने 10 नवंबर को कहा कि "यूनियनों का आज एक्शन डे कार्यस्थल में सुरक्षा उपायों के लिए और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की मज़बूत करने के लिए है। हम स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों के साथ अपनी आवाज़ उठाते हैं।"

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी 7 अप्रैल को फेडरेशन ऑफ ग्रीक हॉस्पिटल डॉक्टर्स एसोसिएशन (ओईएनजीई) के नेतृत्व में ग्रीक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकारी सहायता की मांग करते हुए देशव्यापी अभियान चलाया था। इस मांग में देश में COVID-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए पर्याप्त फंड, स्टाफ और संसाधनों सहित सरकारी मदद की मांग की गई थी।

Greece
COVID 19
Corona Virus
covid patients in greece
public health system in greece

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

क्या कोविड के पुराने वेरिएंट से बने टीके अब भी कारगर हैं?

बिहार के बाद बंगाल के तीन अस्पतालों में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

स्कूलों को वक़्त से पहले खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए

वैक्सीन नीति पर बीजेपी के दावों का तथ्य, बिहार में बाढ़ से हज़ारों बेघर और अन्य ख़बरें

कोरोना की वैक्सीन BJP की निजी जागीर नहीं

वैक्सीन रणनीति को तबाह करता भारत का 'पश्चिमीवाद'

कोविड-19 से सबक़: आपदाओं से बचने के लिए भारत को कम से कम जोखिम वाली नीति अपनानी चाहिए

यूनियन ने कहा यूपी में चुनाव ड्यूटी पर 1621 की मौत, तेलंगाना में किसानों का प्रदर्शन और अन्य ख़बरें


बाकी खबरें

  • bharat_ek_mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज: एंटीनैशनल गिरोह में शामिल हुआ इंफ़ोसिस; गोदी मीडिया के सर चढ़ा  तालिबान का भूत
    12 Sep 2021
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा पांचजन्य द्वारा इंफ़ोसिस पर लगाए गए आरोप और गोदी मीडिया की तालिबान पर जुनूनी कवरेज पर चुटकी ले रहे हैं।
  • सड़क में गड्ढे...: एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    सड़क में गड्ढे...: एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
    12 Sep 2021
    तिरछी नज़र: गड्ढे सड़क बनवाने में बरती गई ईमानदारी का परिचायक हैं। सड़क बनाने में जितनी अधिक ईमानदारी बरती गई होती है गड्ढे उतनी ही जल्दी और उतने ही ज़्यादा बनते हैं।
  • ‘प्रेस की आज़ादी पर हमला': एडिटर्स गिल्ड, डीयूजे ने मीडिया घरानों पर आयकर विभाग द्वारा “सर्वे” की निंदा की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘प्रेस की आज़ादी पर हमला': एडिटर्स गिल्ड, डीयूजे ने मीडिया समूहों पर आयकर विभाग के “सर्वे” की निंदा की
    12 Sep 2021
    गिल्ड ने न्यूज़क्लिक और न्यूज़लॉन्ड्री के दफ़्तरों में आईटी द्वारा ‘सर्वे’ की आलोचना करते हुए कहा कि आज़ाद मीडिया को परेशान करने और डराने-धमकाने की इस ख़तरनाक रवैये को रोका जाना चाहिए।
  • महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (दाएं) और नारायण दत्तात्रय आप्टे (बाएं)।
    अनिल जैन
    विडंबना: अब गोडसे ही नहीं आप्टे को भी ‘पूजने’ की तैयारी, मेरठ में लगेगी मूर्ति?
    12 Sep 2021
    महात्मा गांधी के हत्यारों में से एक नारायण आप्टे की मूर्ति लगाने की कोशिशों के पीछे कौन-सी ताकतें हैं, उनका क्या राजनीतिक मकसद है और मूर्ति लगाने के लिए मेरठ शहर का ही चयन क्यों किया गया है, इन सारे…
  • karnala
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    करनाल में किसानों की बड़ी जीत; एसडीएम सिन्हा के ख़िलाफ़ बैठी जांच, मृत किसान के परिवार को मिली दो नौकरियां
    11 Sep 2021
    'समझौते के मुताबिक, सरकार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा बस्तारा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज प्रकरण की जांच करेगी। जांच पूरी होने तक आयुष सिन्हा जबरन छुट्टी पर रहेंगे। इसी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License