NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पुर्तगाल में एलईआईसीए प्लांट के श्रमिकों ने वेतन के भेदभाव का विरोध किया
पुर्तगाल में एलईआईसीए (जर्मनी की बहुराष्ट्रीय ऑप्टिकल उपकरण व सामग्री निर्माता) के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और उत्पीड़न को समाप्त करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पीपल्स डिस्पैच
18 Dec 2020
पुर्तगाल

गुरुवार 17 दिसंबर को पुर्तगाल में एलईआईसीए (जर्मनी की बहुराष्ट्रीय ऑप्टिकल उपकरण व सामग्री निर्माताओं) के लुसाडो संयंत्र में श्रमिकों ने वेतन में वृद्धि और प्रबंधन की मज़दूर विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए आंदोलन किया। उत्तरी विनिर्माण उद्योग संघ (एसआईटीई नॉर्टे) द्वारा इस प्रदर्शन के लिए आह्वान किया गया था।

यूनियन ने आरोप लगाया है कि एलईआईसीए प्रबंधन ने कंपनी के भीतर उसकी गतिविधि में बाधा डालकर और इसके नेताओं और प्रतिनिधियों को डरा-धमकाकर यूनियन की स्वतंत्रता को लगातार चुनौती दी है।

Esquerda.net की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने प्रबंधन से सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम 90 यूरो (110.42 डॉलर) की न्यूनतम वेतन वृद्धि, वेतन-भेदभाव समाप्त करने और उत्पीड़न नीति को समाप्त करने और सामूहिक श्रम अनुबंध को सम्मान देने की मांग की है।

अपने बयान में एसआईटीई नॉर्टे ने आरोप लगाया है कि "पिछले कुछ वर्षों में एलईआईसीए प्रशासन ने योग्य श्रमिकों के वेतन के अवमूल्यन के आधार पर एक प्रबंधन नीति बनाई है। इस नीति में समान कार्य करने वाले कर्ममचारियों के बीच वेतन में भेदभाव किया गया और ये अंतर 100 यूरो (122.69 डॉलर) से अधिक रहा।"

एसआईटीई नॉर्टे ने आगे कहा, "एलईआईसीए के प्रबंधन की एक प्रवृत्ति है जो पूरी तरह से नैतिक उत्पीड़न के अपराध में फिट बैठ सकता है क्योंकि जब भी कोई श्रमिक इन अन्यायों से लड़ने की कोशिश करता है जो यूनियन या यहां तक कि अन्य श्रोतों के साथ कंपनी उच्च पद वाले अपने कुछ कर्मचारियों के माध्यम के जरिए उन श्रमिकों को परेशान करने और शक्तिहीन करने की कोशिश करना शुरू कर देती है जिन्होंने अपना पूरा जीवन सौंप दिया है और जीवन सौंप देते हैं ताकि एलईआईसीए एक सफल कंपनी बनी रहे।”

जनरल कन्फेडरेशन ऑफ पुर्तगाल वर्कर्स (सीजीटीपी) ने लुसाडो में श्रमिकों के विरोध में अपनी एकजुटता दिखाई है और समर्थन दिया है। पुर्तगाल कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी इन श्रमिकों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इस प्रदर्शन में मौजूद थे।

LEICA
LEICA Portugal
Portugal
wage discrimination in portugal
workers' rights

Related Stories

खोज ख़बर :संविधान रक्षक किसान-मजदूर से भिड़ी मोदी सरकार

दिल्ली चलो: किसान सरकारी दमन के आगे झुकने वाले नहीं

दिल्ली में मज़दूरों ने किया हल्ला बोल, किसान संगठनों ने फूंका बिगुल

पुर्तगालः पीसीपी ने COVID-19 के मामले में ताज़ा वृद्धि के ख़िलाफ़ एनएचएस को मज़बूत करने का आह्वान किया

पुर्तगाल की कम्युनिस्ट पार्टी ने पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों को हटाने की निंदा की

पुर्तगाल : कोरोना महामारी के बीच जारी है कार्नेशन क्रांति की सालगिरह की तैयारी

आयरलैंड : मज़दूर विरोधी औद्योगिक अधिनियम को ख़त्म करने का अभियान

मजदूरों की हड़ताल का पांचवां सप्ताह, जनरल मोटर्स के लिए कितना फायदेमंद?

पुर्तगालः सेंटर-लेफ्ट सोशलिस्ट एक बार फिर विजयी

मिड-डे मील वर्कर्स का मोदी सरकार की "मजदूर विरोधी" नीतियों के खिलाफ़ विरोध जारी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती: माकपा ने कहा भ्रष्टाचार की हवस में युवाओं का भविष्य ही बर्बाद करने पर तुली है भाजपा
    31 Mar 2022
    "यह पहली बार हुआ है कि 6000 आरक्षकों की भर्ती में सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग आदि के लिए न तो आवंटित सीटों की घोषणा की गई है और न ही अंकों की…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    नये भारत के नये विकास का मॉडल; तीन दिन में 14 सीवर मौतें, नफ़रत को खुला छोड़ा
    31 Mar 2022
    अपने ख़ास कार्यक्रम खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सीवर में लगातार हो रहीं मौतों का मुद्दा उठाया। साथ ही दिल्ली में हुई जनसुनवाई में यौन हिंसा व बर्बर हिंसा के शिकार दलित महिलाओं की…
  • sonia
    रवि शंकर दुबे
    महाराष्ट्र सरकार पर ख़तरे के बादल? क्यों बाग़ी मूड में नज़र आ रहे हैं कांग्रेस के 25 विधायक
    30 Mar 2022
    महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में शामिल कांग्रेसी विधायकों ने उन्हें नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगा है।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा
    30 Mar 2022
    यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव में पारम्परिक विपक्षी दलों को भारी निराशा हाथ लगी। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा तो सभी पांच प्रदेशों में कांग्रेस को करारी हार मिली। #AajKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू: 21 घंटे खुलेगी साइबर लाइब्रेरी, छात्र आंदोलन की बड़ी लेकिन अधूरी जीत
    30 Mar 2022
    24 घंटे लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर साल 2016 में बीएचयू के छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। इस दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को आधी रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने निलंबित कर जेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License