NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्त्ता अजित नायक की हत्या
घर लौटते समय हुए हुई हत्या, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Jul 2018
अजित नायक

अधिवक्ता व सामाजिक कार्यक्रता अजित नायक (57) की हत्या शुक्रवार को बदमाशों ने कर दी। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार हत्या धारदार हथियार से हुई है। हत्या के तीन दिन हो जाने के बाद भी कर्नाटक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी करने में कामयाब नहीं हुई है।

27 जुलाई की रात 9:10 से 9:20 के बीच अजित नायक अपने दो दोस्तों के साथ ऑफिस से घर की ओर आ रहे थे, तभी हमलावरों ने जेएन रोड पर पर नायक पर हमला कर दिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने मास्क पहना हुआ था और उन्होंने अजित नायक के चेहरे की बाईं ओर धारदार हथियार से हमला किया।

हमला होने के बाद घटना स्थल से अधिवक्ता को हॉस्पीटल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टरों का कहना है कि वह हॉस्पीटल आने से पहले ही मर चुके थे।

पुलिसवालों का कहना है कि उनकी मौत का कारण शायद उनकी सामाजिक मुद्दों मे सक्रियता है। उनका यह भी कहना है कि वह जल्द ही मुज़रिमों को पकड़ लेगी। हत्या का केस दांदेली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

अजित नायक एक सामाजिक कार्यकर्त्ता थे। वे कांग्रेस के प्रखंड प्रमुख भी रह चुके हैं। ‘काली बचाओ आंदोलन’ से भी वे सक्रिय रूप से भी संबध रखते थे  जो काली नदी को बचाने के लिए काम करता है।

वे दांदेली बार एसोशिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे कर्नाटक में रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण सुधारों के अलावा और भी कई सामाजिक आंदोलन व भ्रष्टाचार विरोधी आांदोलनों में सक्रिय रह चुके थे।

 

इस हत्या के विरोध में शनिवार को दांदेली शांतिपूर्ण रूप से बंद किया गया। वहीं घटना पर खेद जताते हुए तमाम वकीलों ने कार्यों से बहिष्कार कर दिया और उत्तरी कन्नड़ के दांदेली और अन्य तालुक मुख्यालयों में कैंडिल मार्च भी निकाला।

अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक, उत्तर कन्नड़, केजी देवराजु ने बीते रविवार अख़बार ‘द हिंदू’  से बात करते बताया कि हम ट्रैक पर हैं और इस केस को दो दिन में क्रैक कर लेंगे।

चेन्नई स्थित लेखक और कार्यकर्ता नित्यानंद जयरामन ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि “भारत में असहिष्णुता और हिंसा जैसे मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अजित नायक की मौत थूथुकूड़ी में पुलिस गोलीबारी से 14 लोगों की भयानक हत्या के लगभग दो महीने बाद हो जाती है यह अपने आप में कई सारे सवाल खड़े करती है।”  उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि ‘‘सामान्य लोग जो पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठाते हैं उन्हें वर्दीधारी व बिना वर्दीधारी दोनों मार डालते हैं।”

अजित नायक
कर्णाटक

Related Stories

कर्नाटक: भाजपा के घोषणा पत्र में 2.4 लाख करोड़ रूपये की पेशकश

कावेरी जल विवाद : सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के पानी में कटौती की

कर्नाटक में भाजपा की परिवर्तन रैली का मकसद हिंदुत्व की विचारधारा को फैलाना है

कलबुर्गी, पानसरे, दाभोलकर: वैज्ञानिक विवेक बनाम रुढ़िवादी ताकतें


बाकी खबरें

  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License