NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आई टी सेल के सरदार की नाइट क्लास और भूसे का गणित
आई टी सेल वालों की ट्रेनिंग चल रही है। कैसे 90 रुपया लीटर पेट्रोल को सस्ता बताना है।
रवीश कुमार
11 Sep 2018
BJP Petrol Hike

आई टी सेल वालों की ट्रेनिंग चल रही है। कैसे 90 रुपया लीटर पेट्रोल को सस्ता बताना है। सरदार कहता है कि दाम हमारे हाथ में नहीं है। हम सबके हाथ में की-बोर्ड है। हम की-बोर्ड चलाते हैं। कार या बाइक नहीं। इस की-बोर्ड से हमने लोगों को मूर्ख बनाया है। डराया है। धमकाया है। लेकिन अब समझायेंगे। हम समझाएँगे कि पेट्रोल के दाम हमारे हाथ में नहीं है। तभी एक नादान सवाल करता है। तो हमारे हाथ में क्या है? सरदार चुप हो जाता है। कहता है सुनो तुम सब ध्यान से सुनो। तुम्हारे हाथ में की- बोर्ड है। तुम लिखो कि हम तो 200 रुपए लीटर पेट्रोल ख़रीदने के लिए राज़ी हैं। अभी तो 90 ही पहुँचा है। पेट्रोल 110 रुपया सस्ता है। हमारा बजट तो 200 रुपए लीटर का है। वाह मोदी जी वाह।

सरदार कहता है कि जिस तरह से हमने तुम्हारे दिमाग़ में भूसा भरा है तभी एक नादान कहता है कि सर आप राष्ट्रवाद को भूसा कैसे बोल सकते हैं। सरदार चुप हो जाता है। कहता है सुनो जब तुम भूसे को राष्ट्रवाद समझने लगो तब जान लो कि तुम देश के लिए क़ुर्बानी दोगे। तुम्हारी बुद्धि इसी काम के लिए ख़त्म की गई है ताकि तुम 90 रुपये लीटर को सस्ता बता सको। सभी हिन्दुओं को एक रहना है। सबको 90 रुपया वाला सस्ता पेट्रोल ख़रीदना है। ख़रीदो वर्ना शेर अकेला पड़ जाएगा। शेर को अकेले रहने की आदत नहीं है। उसे शिमला घूमने की बीमारी है जहाँ वो शिकागो समझ कर पहुँच जाता है। तभी एक नादान आई टी सेलर बोलता है। सर वो बाबा ठीक कहता था। रात की कक्षा में गणित ख़ूब समझ आता है। तेल के दाम वाक़ई नहीं बढ़े हैं। सरदार कहता है जाओ। व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी में अपना वाला भूसा ठेल दो।

लेकिन सरदार जनता फिर भी नहीं समझी तो? तो कहना कि ये मैथ्स है। गणित। सबको नहीं आता। तभी तो हम समझा रहे हैं।

रवीश कुमार की फेसबुक वॉल से साभारI

Petrol-Diesel Price Hike
BJP Govt
modi sarkar
oil companies
BJP IT cell

Related Stories

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

लीजिए विकास फिर से शुरू हो गया है, अब ख़ुश!

ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’

हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन, घेराव और हड़ताल पर लगाई रोक, विपक्ष ने बताया तानाशाही फ़ैसला

मतदाता पहचान कार्ड, सूची को आधार से जोड़ने सहित चुनाव सुधार संबंधी विधेयक को लोकसभा की मंजूरी

लखीमपुर खीरी कांड: गृह राज्य मंत्री टेनी दिल्ली तलब

मंत्रिमंडल ने तीन कृषि क़ानून को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंज़ूरी दी

सांप्रदायिक घटनाओं में हालिया उछाल के पीछे कौन?

सरकारी नाकामी के चलते COVID से मारे गए लोगों को याद करता एक गीत

अबकी बार, मोदी जी के लिए ताली-थाली बजा मेरे यार!


बाकी खबरें

  • Shatha Odeh
    शिरीन ओदेह
    शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है
    09 Feb 2022
    हेल्थ वर्क कमिटीज़ की निदेशक शता ओदेह जुलाई 2021 से ही जेल में हैं और जेल में रहने के दौरान उन्हें कोविड-19 से भी गुज़रना पड़ा। उनका यह मामला इज़राइल के भेदभावपूर्ण नीतियों की आलोचना करने वाली सभी…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 71,365 नए मामले, 1,217 मरीज़ों की मौत
    09 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 24 लाख 10 हज़ार 976 हो गयी है।
  • journalist
    विजय विनीत
    उत्तराखंड: एआरटीओ और पुलिस पर चुनाव के लिए गाड़ी न देने पर पत्रकारों से बदसलूकी और प्रताड़ना का आरोप
    08 Feb 2022
    "हमारा मोबाइल फोन ही नहीं, रिपोर्टिंग के सभी जरूरी उपकरणों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हमारे परिजनों को भी सूचित करने का मौका नहीं दिया। पुलिसिया कार्रवाई के बारे में, हिरासत में…
  • aligarh
    न्यूज़क्लिक टीम
    अलीगढ़ में कमल की ज़मीन तगड़ी, साइकिल की हवा
    08 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जायज़ा लिया अलीगढ़ के राजनीतिक माहौल का। यह रामजन्मभूमि आंदोलन वाले कल्याण सिंह और RSS के ध्रुवीकरण की कहानी कहता है, साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम…
  • Modi
    अजय कुमार
    प्रधानमंत्री का भाषण कच्ची भावनाओं के समंदर पर सवार झूठ के बवंडर जैसा था!
    08 Feb 2022
    हिंदुस्तान को इस बात पर शर्मसार होना चाहिए कि आज़ाद भारत एक ऐसे दौर में पहुंच चुका है, जिसमें हमारे प्रधानमंत्री खुलेआम झूठ बोलते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License