NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अर्थव्यवस्था
आईएल एंड एफ़एस के सीईओ रमेश बावा धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ़्तार
इस मामले में ये दूसरी गिरफ़्तारी हुई है, इससे पहले कंपनी के पूर्व चेयरमैन हरी शंकरण को गिरफ्तार किया गया था। शंकरण की तरह बावा को भी कंपनीज़ ऐक्ट के सेक्शन 447 के तहत गिरफ़्तार किया गया है।
आईएएनएस
13 Apr 2019
आईएल एंड एफ़एस के सीईओ रमेश बावा धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ़्तार

आईएल एंड एफ़एस के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश बावा की सर्वोच्च न्यायालय में याचिका ख़ारिज होने के कुछ दिन बाद आज, 13 अप्रैल को गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफ़आईओ) ने उन्हें ऋण धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार कर लिया है। उन्हें अनुच्छेद 447 के तहत गिरफ़्तार किया गया है, जो एसएफ़आईओ को किसी व्यक्ति को धोखाधड़ी करने की वजह से गिरफ़्तार करने की इजाज़त देता है।

बता दिया जाए कि इस मामले में ये दूसरी गिरफ़्तारी हुई है, इससे पहले कंपनी के पूर्व चेयरमैन हरी शंकरण को गिरफ्तार किया गया था। शंकरण की तरह बावा को भी कंपनीज़ ऐक्ट के सेक्शन 447 के तहत गिरफ़्तार किया गया है। बावा की गिरफ़्तारी देर रात को दिल्ली में की गई। 

सर्वोच्च न्यायालय ने इस सप्ताह बावा की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया था, जिसमें उनके ख़िलाफ़ एसएफ़आईओ द्वारा आपराधिक मुक़दमे पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 

आपको बता दें कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जांच शाखा, एसएफआईओ अवसंरचना वित्तीयन कंपनी की दिवालिया से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है। 

हाल ही में सरकार द्वारा नियुक्त आईएल एंड एफ़एस बोर्ड ने कहा था कि कंपनी के पास कुल संपत्ति 18,800 करोड़ रुपये की है जिसमें से 10,700 करोड़ बाहरी एजेंसियों की है। इस मामले में एसएफ़आईओ के अलावा ईडी भी जांच कर रही है। फ़रवरी में आईएलएफ़एस रेल लिमिटेड, ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड. रवि पार्थासार्थी, पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। यह कंपनी लगभग 91,000 करोड़ रुपये के क़र्ज में डूबी हुई है।

जांच एजेंसी ने बताया है, 'आईएल एंड एफ़एस ने डेटा इंस्ट्रूमेंट्स और बैंक लोन के ज़रिये 17,000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लिया है। प्रविडेंड फ़ंड, पेंशन फ़ण्ड्स, ग्रैच्युटी फ़ण्ड्स, म्यूचुअल फ़ण्ड्स, पब्लिक ऐंड प्राइवेट सेक्टर बैंक ने कंपनी के डेटा इंस्ट्रूमेंट में भारी निवेश किया है।' 

IL & FS
Ramesh Bawa
SFIO
corporate news
India
Companies act

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

UN में भारत: देश में 30 करोड़ लोग आजीविका के लिए जंगलों पर निर्भर, सरकार उनके अधिकारों की रक्षा को प्रतिबद्ध

वर्ष 2030 तक हार्ट अटैक से सबसे ज़्यादा मौत भारत में होगी

लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार

वित्त मंत्री जी आप बिल्कुल गलत हैं! महंगाई की मार ग़रीबों पर पड़ती है, अमीरों पर नहीं

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

प्रेस फ्रीडम सूचकांक में भारत 150वे स्थान पर क्यों पहुंचा

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान


बाकी खबरें

  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेरोज़गार मांगे नौकरी, पार्टियों के पास नहीं जवाब
    06 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी सरगर्मियों के बीच रोज़गार को लेकर राजनीतिक पार्टियां बात करने को लेकर बच रही है. वही इसके उलट राज्य में बेरोज़गारी सबको सता रही है. मज़दूर बताते है कि उन्हें महीने में सिर्फ़ 10 दिन…
  • History
    न्यूज़क्लिक टीम
    कैसे स्थापित की गई संसद और राजपथ पर मूर्तियां?
    06 Feb 2022
    हाल ही में प्रधानमंत्री ने घोषणा की नेताजी की मूर्ति स्थापित करने के बारे में। क्या है संसद और राजपथ पर स्थित मूर्तियों का इतिहास ? क्यों बिना किसी बातचीती और विमर्श के नेताजी की मूर्ति को स्थापित…
  • uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: पहाड़ के अस्तित्व से जुड़े सवालों का नेपथ्य में चले जाना
    06 Feb 2022
    प्राकृतिक और मानव-निर्मित दोनों ही तरह की आपदाओं से जूझते इस राज्य का पहाड़ी क्षेत्र वर्तमान में जिस तरह के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय संकटों से गुजर रहा है उसमें उसके भविष्य के लिए…
  • ganga
    विजय विनीत
    Exclusive : गंगा किनारे बालू की अंधाधुंध लूट, भाजपा और सालों से जमे अफसरों की नीयत पर सवालिया निशान
    06 Feb 2022
    सिर्फ बनारस ही नहीं, पूरे प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। इस लूट की सबसे बड़ी शिकार हुई है गंगा। इसे काशी में साफ-साफ देखा जा सकता है। सरकार और प्रशासन की लूट वाली नीति और नीयत के…
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: राज्य में बढ़ते दमन-शोषण के बीच मज़दूरों ने भाजपा को हराने के लिए संघर्ष तेज़ किया
    06 Feb 2022
    रुद्रपुर: उत्तराखंड में चुनावी शोर है। आगामी 14 फरवरी को पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होना है। हर दल अपने-अपने विकास के दावे कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच मेहनतकश वर्ग कहीं पी
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License