NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आज लोग कहने लगे- घबराइये आप हरियाणा में हैं।
बेटी बचाओ....बेटी बचाओ..... हरियाणा की टैग लाइन बन गए हैं ये दो शब्द पढ़ कर लगता हैं कि बेटियों को चेतावनी दी जा रही हो कि हरियाणा से बेटियों को बचाओ।
प्रीति यादव
22 Jan 2018
Rape Case in Haryana
Image Courtesy: DailyO

बेटी बचाओ....बेटी बचाओ..... हरियाणा की टैग लाइन बन गए हैं ये दो शब्द पढ़ कर लगता ही नहीं की जो प्रदेश लिंग अनुपात की गंभीर समस्या से जूझ रहा हो, उसकी सरकार ने कोई कल्याणकारी लाइन बनाई है। लगता है बेटियों को चेतावनी दी जा रही हो कि हरियाणा से बेटियों को बचाओ।

आज मेरे हरियाणा की ये छवि हो चली है कि लोग हरियाणा में जाने से घबराने लगे है। ख़ासकर महिला मित्र। उनको लगता है हरियाणा में सब रेप करते हैं, छेड़खानी करते है।
क्या कीजियेगा, ये छवि नहीं बल्कि आजकल सच्चाई हो चली है। पिछले 8 दिनों में 7 रेप के मामले हरियाणा में दर्ज़ किये गए। बलात्कार की ख़बरों से अभी मेरा प्रदेश उभरा भी नहीं था कि हरियाणवी गायिका ममता का मृत शरीर खेत में पाया गया। ममता पिछले कुछ दिनों से लापता थी। पुलिस के मुताबिक ममता की गला रेत कर हत्या की गई थी।

हर तरफ से एक ही अवाज़ सुनाई दे रही है कि हरियाणा में महिलाओं का बलात्कार होता है, हत्याएँ होती हैं। ऐसा लगता है हरियाणा कोई प्रदेश नहीं बल्कि कोई गुप अंधेरे वाली सुनसान जगह है, जहाँ जाने से लोग घबराने लगे हैं। और ये क़तई गर्व करने वाली बात नहीं, जो यहाँ के आला अधिकारी बलात्कार को संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे बय़ान देने वालों को। क़ानून नाम की चीज़ नहीं रह गयी हरियाणा में। और खट्टर जी के मंत्रीगण 'पद्मावती' जैसे मिथकीय पात्र को लेकर बच्चों की तरह रो रहे हैं।

जिस प्रदेश की महिलाओं का दम घूंघट ने घोट रखा है, शायद उनको बलात्कार जैसी घिनौनी हरकतों की ज़िम्मेदार भी वो मासूम लड़कियाँ ही लगती है, जिनका बलात्कार होता है। ख़ाप पंचायत कहती है कि लड़कियों को मोबाईल नहीं रखने चाहिए। दूसरी तरफ़ खट्टर सरकार महिला हेल्पलाइन जारी करती है। अच्छी बात है मगर पहले ये बताईये कि लड़कियाँ मोबाइल ही नहीं रखेंगी तो हेल्पलाइन का प्रयोग कैसे करेंगीं। अगर ख़ाप पंचायत गलत है तो सरकार क्यों नहीं इनको बैन करती।

सिर्फ़ ख़ाप पंचायत ही नहीं सामज के लोगों का लड़कियों के लिए ज्ञान भी एक अलग ही स्तर का होता है जैसे- लड़कियों को जींस नहीं पहननी चाहिए, लड़कियों को देर रात घर से बाहर नहीं रहना चाहिए। लड़कियों को ये नहीं करना चाहिए, वो नहीं करना चाहिए फलाना- ढिमकाना। क्योंकि ऐसा करने से ही बलात्कार होते हैं। मग़र उस तीन साल की बच्ची ने कौन से ख़राब कपड़े पहने थे, जो उसके गुप्तांगों को नुकीली वस्तु से काट दिया गया। किस सुनसान रास्ते पर गई थी वो या किस मंहगें मोबाइल से वो बात करती थी। जिसकी उस मासूम बच्ची को ये सज़ा मिली। इससे एक बात है तो साफ़ है कि समाज की दक़ियानूसी हिदायतें निहायती ख़ोखली हैं।

ऐसे कितने ही केस है जिनमें बलात्कार पीड़ित लड़कियों को समाज स्वीकार नहीं करता। पीड़ित लड़की के घर वालों ही अपनी ख़ोखली इज्ज़त बचाने के लिए उनको ज़हर दे देते हैं या फाँसी पर लटता देते हैं। और पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज़ कर देती है। आज जिस समय में लड़कियाँ पढ़-लिख कर ऊँचे-ऊँचे पदों पर काम कर रहीं है। सामज में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। उस व़क्त मेरा प्रदेश बलात्कार का गढ़ बनने की कतार में खड़ा है। और ये बलात्कार की समस्या सिर्फ़ हरियाणा की नहीं है देश के बाकि राज्यों का हाल और भी भयावह है।

साल 2016 के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कुल 36,657 रेप के मामले सामने आए। जिनमें मध्य-प्रदेश में 4,882 बलात्कार के मामले साल भर में सामने आए। वहीं उत्तर-प्रदेश में 4,816, महाराष्ट्र में 4,189, राजस्थान में 3,656, और ओड़िसा में 1,983 मामले सामने आए। 1,187 बलात्कार के मामले केवल हरियाणा से हैं। मेरे प्रदेश की इतनी डरावनी तस्वीर पहले तो नहीं थी । प्रदेश से मुँह ना मोड़ो मेरे दोस्तों। वहाँ की बुराई और समाज में फैली गंदगी से नफ़रत करो। और सरकारों से उनकी जनता का उनके वोटर का आदेश है कि प्रदेश में शिक्षा और क़ानून को पहले ठीक करो फिर किसी पद्मावती की लड़ाई में भाग लेना। पहले अपने घर की गंदगी तो दूर कर लें ये सरकारें।

Haryana
rape case
beti bachao beti padhao

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने


बाकी खबरें

  • भाषा
    आकार पटेल ने सीबीआई के ख़िलाफ़ अवमानना याचिका दाख़िल की
    08 Apr 2022
    पटेल के वकील ने दावा किया था कि उनके मुवक्किल को बृहस्पतिवार रात एक हवाई अड्डे पर रोका गया और उन्हें सूचित किया गया कि सीबीआई ने एलओसी वापस नहीं लिया है। 
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: भूख है तो सब्र कर रोटी नहीं तो क्या हुआ...
    08 Apr 2022
    संसद में विपक्षी सांसद महंगाई, नफरत, बेरोजगारी, पत्रकारों पर बढ़ते हमले पर बात करने का निवेदन करते हैं लेकिन माननीय सभापति महोदय मुस्कुरा कर टालते जाते हैं।
  • एम. के. भद्रकुमार
    पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा
    08 Apr 2022
    नई दिल्ली को स्पष्ट हो जाना चाहिए और इस वास्तविकता को समझ लेना चाहिए कि यूक्रेन संघर्ष इंडो-पैसिफ़िक रणनीति का ही एक ख़ाका है।
  • भाषा
    संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को शीर्ष मानवाधिकार संस्था से निलंबित किया
    08 Apr 2022
    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से रूस को निलंबित करने के लिए अमेरिका द्वारा लाये गये एक प्रस्ताव को पारित करने के लिए 193 सदस्यीय महासभा (यूएनजीए) में इसके (प्रस्ताव के) पक्ष में 93 मत…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पकिस्तान: उच्चतम न्यायालय से झटके के बाद इमरान ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग
    08 Apr 2022
    उच्चतम न्यायालय के इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी के विवादास्पद फैसले को रद्द करने के बाद, इमरान ने आज यानी शुक्रवार दोपहर 2 बजे कैबिनेट…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License