NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका : जनगणना 2020 से नागरिकता का विवादित सवाल हटाया जाएगा
आलोचकों का कहना है कि दशक में एक बार होने वाले सर्वेक्षण में प्रवासी समुदायों की भागीदारी को दबाने के लिए प्रशासन यह सवाल जोड़ना चाहता है। इस सर्वेक्षण से अधिकारियों को यह निर्धारित करने में मदद मिलती है कि संघीय संसाधनों को कहां आवंटित किया जाए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Jul 2019
नागरिकता संबंधी सवाल के विरोध में प्रदर्शन
Image Courtesy: GQ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को आखिरकार जनगणना 2020 से नागरिकता के विवादित सवाल को हटाने का निर्णय लिया।

नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के व्यापक विरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है।

आलोचकों का कहना है कि दशक में एक बार होने वाले सर्वेक्षण में प्रवासी समुदायों की भागीदारी को दबाने के लिए प्रशासन यह सवाल जोड़ना चाहता है। इस सर्वेक्षण से अधिकारियों को यह निर्धारित करने में मदद मिलती है कि संघीय संसाधनों को कहां आवंटित किया जाए।

व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम गैर-नागरिक आबादी की पूर्ण और समय पर गणना सुनिश्चित करने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।’’

शीर्ष अदालत ने भी दो सप्ताह पहले सरकार की दलील को ‘‘विवादित’’ करार देते हुए प्रशासन की जनगणना में नागरिकता के सवाल को शामिल करने की मांग को ठुकरा दिया था।

फैसला बदलने का एलान करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें संघीय एजेंसियों को उनके मौजूदा डेटाबेस से आव्रजनों की जानकारी वाणिज्य विभाग को प्रदान करनी होगी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में नागरिक और गैर-नागरिक आबादी के आंकड़ों को अलग करना आवश्यक है।

आपको बता दें कि भारत भी कुछ इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। असम में लागू नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन (एनआरसी) को अब पूरे देश में लागू करने की बात की जा रही है।

(एएफपी के इनपुट के साथ)

us census 2020
USA
America
Donand Trump
citizenship question
NRC

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

शाहीन बाग़ की पुकार : तेरी नफ़रत, मेरा प्यार

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License