NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिकी सरकार में कामकाज ठप, 2018 में तीसरी बार शटडाउन
इसका मतलब है कि परिवहन, कृषि, स्टेट, आवास एवं शहरी विकास विभागों में कामकाज ठप होना शुरू हो जाएगा और संघीय राष्ट्रीय पार्क और जंगल भी बंद हो जाएंगे।
आईएएनएस
22 Dec 2018
U.S. President Donald Trump

अमेरिका में सरकारी खर्च और मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए धन मुहैया नहीं कराने पर सहमति नहीं बनने के बाद शनिवार को सरकारी कामकाज आंशिक तौर पर ठप हो गया। सीएनएन के मुताबिक, सीनेट में मैजोरिटी व्हिप जॉन कॉर्निन ने कहा कि सीनेट में शुक्रवार देर रात को अब वोटिंग नहीं होगी। इसके बाद प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों स्थगित हो गई।

बीते 40 वर्षों में पहली बार है, जब अमेरिका में एक साल में सरकार का काम तीन बार ठप पड़ा है। 

बीबीसी के मुताबिक, इसका मतलब है कि परिवहन, कृषि, स्टेट, आवास एवं शहरी विकास विभागों में कामकाज ठप होना शुरू हो जाएगा और संघीय राष्ट्रीय पार्क और जंगल भी बंद हो जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस कामबंदी से हजारों की संख्या में संघीय कर्मचारी बिना भुगतान के काम करेंगे या अस्थाई छुट्टी पर चले जाएंगे।

उपराष्ट्रपति माइक पेंस, बजट डायरेक्टर माइक मलवेनी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर शुक्रवार दोपहर कैपिटल हिल पहुंचे, जहां वे शाम तक रहे।

इसके तुरंत बाद टेनेसी से रिपब्लिकन सीनेटर बॉब कॉर्कर ने कहा कि सहमति बन गई है, जब तक राष्ट्रपति और कांग्रेस के सदस्यों के बीच एक वैश्विक सहमति नहीं हो जाती, तब तक फंडिंग मुद्दे पर कोई वोटिंग नहीं होगी।

सदन में गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें दीवार के निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर की राशि का आवंटन भी था लेकिन शुक्रवार को स्पष्ट हुआ कि इस मांग को पूरा करने के लिए सीनेट में वोटिंग की जरूरत है।

सीएनएन के मुताबिक, हालांकि, रात में सदन के स्थगन से पहले सीनेट ने संघीय कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए बिल को पारित कर दिया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया लेकिन इसे हाउस में पारित करने की जरूरत होगी।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अगर दीवार निर्माण के लिए धन मुहैया कराने पर सहमति नहीं बनी तो सरकार का कामकाज ठप हो जाएगा, जिसका जिम्मेदार डेमोक्रेट्स होंगे। 

Donald Trump
US President Donald Trump
America
Washington
mexico

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

एक साल पहले हुए कैपिटॉल दंगे ने अमेरिका को किस तरह बदला या बदलने में नाकाम रहा


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी, कश्मीरी पंडितों के आंसू हर्गिज़ सूखने नहीं देंगे!
    19 Mar 2022
    “कश्मीर पंडितों के आंसुओं की याद दिलाने में विशेष योगदान के लिए मोदी जी, कश्मीरी पंडितों के आंसू दिखाने वाली हरेक फिल्म का देश भर में टैक्स माफ करा देंगे और भगवाशासित राज्यों में सरकारी कर्मचारियों…
  • jheel
    नाज़मा ख़ान
    वादी-ए-शहज़ादी कश्मीर किसकी है : कश्मीर से एक ख़ास मुलाक़ात
    19 Mar 2022
    कैसा है कश्मीर? किसका है कश्मीर ?  क्या कश्मीर वह है जो फ़िल्मों में दिखाई देने वाली तिलिस्मी ख़ूबसूरती वाला होता है? या फिर किताबों वाला, टीवी डिबेट में सनसनी फैलाने वाला, सरकारी फ़ाइलों वाला या फिर…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    भाजपा की जीत के वे फैक्टर, जिसने भाजपा को बनाया अपराजेय, क्यों विपक्ष के लिए जीतना हुआ मुश्किल?
    19 Mar 2022
    यूपी में, भाजपा ने बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी की तुलना में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को कहीं अधिक महत्वपूर्ण होने पर जोर दिया। 
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: इमरान की पारी संकट में
    19 Mar 2022
    क्रिकेटर से राजनेता और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान ख़ान की पारी फ़िलहाल ख़तरे में दिखाई दे रही है। विपक्ष इमरान सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है। इसी बीच इमरान ने शुक्रवार को…
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    मुद्दा: …तो क्या ख़त्म हो जाएगी कांग्रेस?
    19 Mar 2022
    ऐसे में कांग्रेस अपनी नए सिरे से खोज भी कर सकती है और इतिहास के क्रूर हाथों में अपना विनाश भी कर सकती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License