NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन मोहन के मंत्रिमंडल में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदायों से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Jun 2019
Jagan
फोटो साभार: The News Minute

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने शुक्रवार को वाईएसआर कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करने के दौरान इसकी घोषणा की। रेड्डी ने यह घोषणा मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले की है।

जगन रेड्डी ने 30 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व कापू समुदायों से होंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस कदम का मकसद प्रमुख सामाजिक समूहों को उचित प्रतिनिधित्व देना है। यह राज्य में अब तक सबसे ज्यादा उप मुख्यमंत्रियों की संख्या होगी। जगन रेड्डी के पूर्ववर्ती एन.चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में दो उप मुख्यमंत्री थे।

वाईएसआरसीपी प्रमुख ने विधायक दल की बैठक में कहा कि वह 25 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। उन्होंने अपने विधायकों को यह भी बताया कि कैबिनेट में मुख्य रूप से कमजोर वर्गों के सदस्य होंगे जबकि अपेक्षा यह की जा रही थी कि रेड्डी समुदाय को मंत्रिमंडल में मुख्य स्थान मिलेगा। 

उन्होंने घोषणा की कि इसमें से आधे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के होंगे। रेड्डी ने बताया कि ढाई साल बाद सरकार के प्रदर्शन की समीक्षा के पश्चात फिर से मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा।

मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह वेलागपुडी राज्य सचिवालय के निकट शनिवार को सुबह 11.49 बजे होगा। राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे।

जगन के इस फैसले को एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है जिसका मकसद इन समुदायों को साधे रखना है।

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ)

jagan mohan
jagan reddy
ysrcp
YSR congress
Andhra pradesh
deputy chief minister

Related Stories

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10-11 नवंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी

‘माओवादी इलाकों में ज़िंदगी बंदूक की नाल पर टिकी होती है’

आंध्र प्रदेश में चूना पत्थर की खदान में विस्फोट, 4 की मौत

कोविड-19 : अस्पतालों में भारी भीड़ों से तेलुगू सरकारें ख़ौफ़ में 

आंध्र प्रदेश: तिरुपति उपचुनाव में वाईएसआरसीपी को बढ़त?

आंध्र प्रदेश : नए हवाई अड्डे को अनुमति दिए जाने के क्रम में स्थानीय मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया गया

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत

क़ानून में डूबने के बजाए उसके साथ ऊपर उठिये

आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान, कई इलाकों में हिंसा


बाकी खबरें

  • Is Earth Surrounded by a Giant Magnetic Tunnel
    संदीपन तालुकदार
    क्या पृथ्वी के चारों तरफ़ है चुम्बकीय सुरंग? नए शोध में किया गया दावा
    28 Oct 2021
    नया "टनल मॉडल" अंतरिक्ष विज्ञान में सौर मंडल के बारे में नया नज़रिया लेकर आया है।
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन, गोवा-कश्मीर और जांच के मुद्दे पर गवर्नर से बातचीत
    28 Oct 2021
    मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक खास कारणों से चर्चा में हैं. जम्मू-कश्मीर और गोवा के गवर्नर के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों, खासतौर पर भाजपा के कुछ बड़े नेताओं की विवादास्पद भूमिका पर…
  • पेगासस जासूसी कांड की जांच तय, किसान आंदोलन के 11 महीने और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस जासूसी कांड की जांच तय, किसान आंदोलन के 11 महीने और अन्य ख़बरें
    27 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी कांड के लिए जांच कमेटी बनाई, किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे और अन्य ख़बरों पर।
  • आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली
    भाषा
    आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली
    27 Oct 2021
    भारत के ही केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वह आठवें नंबर पर लुढ़क गये हैं।
  • पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला , मोदी सरकार को झटका
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला , मोदी सरकार को झटका
    27 Oct 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं पेगासस पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में. साथ ही इस फैसले का मोदी सरकार पर क्या असर होगा, नज़र डाल रहे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License