NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अपडेट : बेंगलुरू में वायुसेना के 2 विमान टकराए, एक पायलट की मौत
दोनों विमान एयर शो 'एयरो इंडिया 2019' के लिए अभ्यास कर रहे थे जो बुधवार से शुरू होने वाला है।
आईएएनएस
19 Feb 2019
Surya Kiran aircraft crashed in Bengaluru
Photo: IANS

बेंगलुरू के येलाहांका एयरबेस के पास आज मंगलवार को दो सूर्य किरण विमानों की अभ्यास के दौरान हुई भिड़ंत में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक पायलट की मौत हो गई है। दोनों विमान एयर शो 'एयरो इंडिया 2019' के लिए अभ्यास कर रहे थे जो बुधवार से शुरू होने वाला है।

आईएएफ ने एक बयान में कहा, "हवाई शो के लिए अभ्यास के दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम के दो हॉक एयरक्राफ्ट पूर्वान्ह 11.50 बजे येलाहांका एयरबेस टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दौरान विमान से दो पायलटों को निकालकर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तीसरे पायलट ने दम तोड़ दिया।" 

Surya Kiran aircraft crashed in Bengaluru.jpg

बयान के अनुसार, दुर्घटनास्थल के पास जान-माल के नुकसान का पता लगाया जा रहा है। कोर्ट आफ इन्कवायरी हादसे के कारणों की जांच करेगी। दुर्घटना एक आवासीय क्षेत्र के करीब बने एयर बेस के बाहरी इलाके में हुई है।

कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और दमकल व आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख एम.एन. रेड्डी ने ट्वीट कर कहा, "दुर्भाग्यवश आईएएफ के एक पायलट ने अपनी जिंदगी खो दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।"

उन्होंने कहा, "किसी भी नागरिक को कोई चोट नहीं आई है। इसरो कॉलोनी में किसी भी घर को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दमकल ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया है।"

aircraft crashed
Surya Kiran aircraft
iaf
Bengaluru
karnataka

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

नफ़रती Tool-Kit : ज्ञानवापी विवाद से लेकर कर्नाटक में बजरंगी हथियार ट्रेनिंग तक

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

कर्नाटक में बदनाम हुई भाजपा की बोम्मई सरकार, क्या दक्षिण भारत होगा- “भाजपा मुक्त”

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

मंत्री पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार होटल में मृत मिला

गुजरात दंगे और मोदी के कट्टर आलोचक होने के कारण देवगौड़ा की पत्नी को आयकर का नोटिस?

मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन
    07 May 2022
    हफ़्ते की बात के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं प्रशांत किशोर की राजनीतिक सियासत की।
  • रवि शंकर दुबे
    तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!
    07 May 2022
    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की तीन सीटों पर विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चंपावत सीट को माना जा रहा है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
  • पीपुल्स डिस्पैच
    पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
    07 May 2022
    राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के परिसर से दिन दहाड़े एक बलूच छात्र बेबाग इमदाद को उठाए जाने के बाद कई छात्र समूहों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
  • राहुल कुमार गौरव
    पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो
    07 May 2022
    पीड़ित बेटी ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़िता को अपने…
  • सुबोध वर्मा
    ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
    07 May 2022
    शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 8 कॉलेजों में 62 फैकल्टी हैं, जिनमें से सिर्फ 20 रेगुलेटरी बॉडी की योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License