NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
आर्सेलर मित्तल दक्षिण अफ्रीका का सालदान्हा संयत्र बंद करेगी, 1,000 कर्मचारी होंगे प्रभावित
दक्षिण अफ्रीका सरकार ने आर्सेलर मित्तल अफ्रीका (एएमएसए) के करीब एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाने और सल्दान्हा में कारोबार बंद करने के फैसले को ‘निराशाजनक’ बताया है।
भाषा
12 Nov 2019
ArcelorMittal
Image courtesy: India Today

जोहानिसबर्ग: वैश्विक इस्पात बाजार में जारी सुस्ती के असर से दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात विनिर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल भी अछूती नहीं रही है। कंपनी की दक्षिण अफ्रीका स्थित इकाई ने कहा है कि भारी वित्तीय नुकसान के चलते वह अपने साल्दान्हा संयंत्र को बंद करेगी। इससे संयंत्र के करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

इस्पात क्षेत्र में लक्ष्मी मित्तल का पूरी दुनिया में बोल बाला है। दुनिया के 60 से अधिक देशों में लक्ष्मी मित्तल की कंपनी का कारोबार फैला है जबकि 18 देशों में उसकी औद्योगिक रूप से मौजूदगी है।

कंपनी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा है कि उसने अपनी रणनीतिक समीक्षा में पाया कि उसके साल्दान्हा परिचालन ने अपनी प्रतिस्पर्धा खो दी है। यह संयंत्र लागत के मुताबिक निर्यात बाजार में प्रतिस्पर्धी नहीं रह गया है। इसकी मुख्य वजह कंपनी ने ‘कच्चा माल और मूल्य को नियमन दायरे में लाना’ बताया है।

कंपनी ने कहा है, ‘यह मुश्किल फैसला सरकार, संगठित श्रमिकों सहित विभिन्न पक्षों के साथ जारी रचनात्मक बातचीत के बाद लिया गया। इस बातचीत में दक्षिण अफ्रीका के इस्पात उद्योग में जारी कठिन स्थिति का वैकल्पिक समाधान तलाशने को लेकर हुई है।’

दक्षिण अफ्रीका सरकार ने आर्सेलर मित्तल अफ्रीका (एएमएसए) के करीब एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाने और सल्दान्हा में कारोबार बंद करने के फैसले को ‘निराशाजनक’ बताया है।

दक्षिण अफ्रीका के व्यापार एवं उद्योग विभाग ने कहा है, ‘सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियों द्वारा एएमएसए को पिछले कुछ महीनों के दौरान उल्लेखनीय तौर पर अतिरिक्त समर्थन दिये जाने के बावजूद आर्सेलर मित्तल ने यह कदम उठाया है। ये प्रयास इस दिशा में किये गये थे कि कंपनी में रोजगार का नुकसान नहीं हो और सल्दान्हा संयंत्र भी चलता रहे।’

आर्सेलर मित्तल की दक्षिण अफ्रीका की इस इकाई का सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईस्कोर से अधिग्रहण किया गया था। यह अधिग्रहण करीब दो दशक पहले हुआ था। मित्तल ने इस कारखाने का कायाकल्प कर लिया था लेकिन पिछले कुछ सालों से इस्पात उद्योग में जारी सुस्ती की वजह से यह कारखाना दबाव में आ गया। 

Arcelor Mittal
Saldanha Plant Shut
Arcelor Lay Offs
Arcelor South Africa
Global Slowdown

Related Stories


बाकी खबरें

  • सौरभ शर्मा
    'नथिंग विल बी फॉरगॉटन' : जामिया छात्रों के संघर्ष की बात करती किताब
    09 May 2022
    वह जिनमें निराशा भर गई है, उनके लिए इस नई किताब ने उम्मीद जगाने का काम किया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, वादी राखी सिंह वापस लेने जा रही हैं केस, जानिए क्यों?  
    09 May 2022
    राखी सिंह विश्व वैदिक सनातन संघ से जुड़ी हैं। वह अपनी याचिका वापस लेने की तैयारी में है। इसको लेकर उन्होंने अर्जी डाल दी है, जिसे लेकर हड़कंप है। इसके अलावा कमिश्नर बदलने की याचिका पर सिविल जज (…
  • itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक ब्यूरो
    क्या हिंदी को लेकर हठ देश की विविधता के विपरीत है ?
    08 May 2022
    पिछले महीने देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया कि अलग प्रदेशों के लोगों को भी एक दूसरे से हिंदी में बात करनी चाहिए। इसके बाद देश में हिंदी को लेकर विवाद फिर एक बार सामने आ गया है। कई विपक्ष के…
  • farmers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग
    08 May 2022
    किसान संगठनों ने 9 मई को प्रदेशभर में सिवनी हत्याकांड और इसके साथ ही एमएसपी को लेकर अभियान शुरू करने का आह्वान किया।
  • kavita
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : माँओं के नाम कविताएं
    08 May 2022
    मदर्स डे के मौक़े पर हम पेश कर रहे हैं माँओं के नाम और माँओं की जानिब से लिखी कविताएं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License